किसी बॉलीवुड स्टार से शादी करना कितना शानदार सपना है. दौलत, शोहरत से भरपूर ये ज़िंदगी कई स्तर पर आसान हो जाती है. लेकिन किसी स्टार का जीवनसाथी बनना अपने आप में कई चुनौतियां भी खड़ी कर सकता है. कई चुनौतियों की तरह ही एक चुनौती है मीडिया और उनके कैमरे से बचना. ये चुनौती खासतौर से बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियों के लिए बढ़ जाती है जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं.
आइए जानते हैं ऐसे ही 8 सितारों के बारे में जो सिनेमा के क्षेत्र में शोहरत कमा रहे हैं, लेकिन इनकी पत्नियों के बारे में शायद ही आपने कभी खबरों में सुना हो. ये लाइमलाइट से दूर अपने पति को हर तरह से सपोर्ट करती हैं, कहीं न कहीं उनकी सफ़लता में इन महिलाओं के साथ का भी बड़ा हाथ है
1. इरफ़ान ख़ान – सुतपा सिकदर
इरफ़ान ख़ान और सुतपा NSD (नेशलन स्कूल ऑफ़ ड्रामा) में मिले थे. वहीं इन्हें प्यार हुआ और बाद में इन्होंने शादी कर ली. सुतपा एक स्क्रिप्ट राइटर हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a302019867e4da4ec231f_39c13648-4a67-46f8-af79-2abec9b9b479.jpg)
2. जॉन अब्राहम – प्रिया रुंचाल
प्रिया से शादी से पहले जॉन लगभग दस साल तक बिपाशा बसु के साथ रिलेशनशिप में थे. जॉन अब्राहम की पत्नी होने के बाद भी प्रिया मीडिया में कम ही नज़र आती हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a302019867e4da4ec231f_c01bd47e-fbf5-4d70-b999-8133f4f9180e.jpg)
3. इमरान हाशमी – परवीन शाहनी
इमरान हाशमी और परवीन ने लगभग 6 साल के प्यार के बाद 2006 में शादी कर ली थी. ‘सीरियल किसर’ के नाम से पहचान बनाने वाले इमरान हाशमी की सफ़लता में परवीन का सपोर्ट वाकई काबिल-ए-तारीफ़ है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a302019867e4da4ec231f_0450134d-42ac-48f5-9238-25981b2eb292.jpg)
4. विवेक ओबेरॉय-प्रियंका अल्वा
विवेक काफ़ी समय से पर्दे पर नज़र आ नहीं आए हैं, लेकिन अपनी फ़ैमिली लाइफ़ पूरी तरह Enjoy कर रहे हैं. विवेक और प्रियंका की एक नन्ही बेटी और एक बेटा है. प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a302019867e4da4ec231f_874d7ea1-c14c-4807-a95c-a17f374493f5.jpg)
5. शरमन जोशी – प्रेरणा चोपड़ा
प्रेरणा बॉलीवुड के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा की बेटी हैं. एक सेलिब्रिटी की बेटी और अब एक सेलिब्रिटी की पत्नी होने के बावजूद प्रियंका, लाइमलाइट से कोसों दूर हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a302019867e4da4ec231f_21ac8156-4214-423b-a062-5fa68a466a79.jpg)
6. सोहेल खान-सीमा सचदेव
सोहेल खान 1998 से शादी के बंधन में बंधे हुए हैं. लेकिन कभी आपने उनकी पत्नी को अख़बारों में देखा है? अपनी जेठानी मलाइका अरोड़ा के ठीक विपरीत, सीमा कैमरों से दूर रहना पसंद करती हैं. जब उनके परिवार ने उन्हें सोहेल से शादी करने की इजाज़त नहीं दी तो इन दोनों ने भागकर एकदम फ़िल्मी तरीके से शादी कर ली थी.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a302019867e4da4ec231f_d5a79eed-4927-41f2-8016-284f2ad53877.jpg)
7. हनी सिंह – शालिनी सिंह
ज़्यादातर लोगों की तरह आपको भी नहीं पता था न कि हनी सिंह शादीशुदा है? हनी ने 2011 में शालिनी से शादी की थी. हनी सिंह जितने पॉप्युलर हैं, उनकी पत्नी से लोग उतने ही अनजान हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a302019867e4da4ec231f_16c76cac-9334-4252-aeac-f7fda297ad37.jpg)
8. आर. माधवन-सरिता बिरजे
माधवन और सरिता की 1999 में शादी हुई थी. दोनों एक पब्लिक स्पीकिंग की क्लास में मिले थे.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/595a302019867e4da4ec231f_973bf673-2b49-4f3a-a5fc-cf76fb2b8dff.jpg)