(Who is Miss India 2022 Sini Shetty)– जुलाई 3 को Miss India 2022 का ख़िताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 31 फ़ाइनलिस्ट को हरा कर मिस इंडिया 2022 (Miss India 2022) का ख़िताब अपने नाम किया है. सिनी इसके बाद 71st Miss World Pageants में भारत को रिप्रेज़ेंट करेंगी. साथ ही सिनी शेट्टी के अलावा रूबल शेखावत ने 1st रनर अप और शिनाता चौहान ने 2nd रनर अप का ख़िताब जीता है. इसी के साथ सिनी शेट्टी का सफ़र काफ़ी ख़ास रहा है. उनके धैर्य और परिश्रम ने आज उन्हें इतने बड़े मुक़ाम तक पहुंचाया है. चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से सिनी शेट्टी की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ बातें जान लेते हैं. 

ये भी पढ़ें: Miss Universe 2021: जानिए क्या है हरनाज़ संधू का ’21 कनेक्शन’ जिसकी वजह वो बनीं मिस यूनिवर्स

कौन हैं सिनी शेट्टी (Who is Miss India 2022 Sini Shetty)-  

instagram

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिस इंडिया का आयोजन किया गया. इस बार ये प्रतियोगिता मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई. डीनो मोरिया, रोहित गांधी, नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, शामक डाबर इस साल जज पैनल में थे. जिसमें बॉलीवुड की कृति सेनन सहित अन्य एक्ट्रेसेस ने शानदार परफ़ॉरमेंस दी. 

instagram

21 वर्षीय सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ था. लेकिन वो रहने वाली कर्नाटक की हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की थी. साथ ही फ़िलहाल सिनी Chartered Financial Analyst (CFA) का प्रोफ़ेशनल कोर्स कर रही हैं. सिनी ने काफ़ी कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. 14 साल की उम्र में सिनी ने भरतनाट्यम सीखा था. जिसके बाद वो प्रोफ़ेशनल डांसर बन गईं. साथ ही सिनी कंटेंट क्रिएटर भी हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 78.3K फ़ॉलोवर्स हैं. (Who is Miss India 2022 Sini Shetty)

प्रियंका चोपड़ा से स्पेशल कनेक्शन है.

instagram

सिनी बचपन से काफ़ी टैलेंटेड रही हैं. साथ ही वो बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फ़ैन भी हैं. 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने Miss World का ख़िताब जीता था. जिसके बाद से ही सिनी उनकी जबरा फ़ैन बन गईं. सिनी ने बताया की उन्हें प्रियंका से प्यार तब हुआ जब उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, सिकुड़ कर किसी ग्लास सिपर में फिट होने की कोशिश मत करो, बल्कि उस ग्लास की दीवारों को तोड़कर बाहर निकलो” (Who is Miss India 2022 Sini Shetty)

 सिनी का ख़ास संदेश- 

“आप सीधे अंत तक नहीं पहुंच सकते. इसलिए अपने आप को सुधारें और दृढ़ और दयालु बनें”