Nora Fatehi Slammed For Holding Indian Flag In Inverted Position: कभी ऐसा आपके साथ हुआ है क्या, जब आप कुछ अच्छा करने गए हो, लेकिन उसका अंजाम उल्टा हो गया हो? ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरा फ़तेही (Nora Fatehi) के साथ हुआ. जब फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के भव्य समारोह में वो भारत के राष्ट्रीय झंडे तिरंगा को उल्टा पकड़ी दिखीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिए. चलिए देखते हैं कि लोग नोरा फ़तेही को लेकर क्या-क्या लिख रहे हैं-

ये भी पढ़ें- ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में इस एक्ट्रेस ने निभाया है मीता देवी का रोल, लोग कर रहे हैं पसंद

चलिए विस्तार से जानते हैं Nora Fatehi की ट्रोल स्टोरी-

indiatimes

नोरा की कमाल की डांसिंग स्टाइल सिर्फ़ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी पॉपुलर है. हालही में, नोरा ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में कमाल की परफॉरमेंस दी थी. जिसके बाद फीफा फ़ैन फ़ेस्ट की ऑडियंस ने उनकी खूब तारीफ़ की.

indiatimes

नोरा फ़तेही ने इंटरनेशनल रैपर निकी मिनाज के साथ मिलकर फुटबॉल के ऑफिशियल एंथम “Light The Sky” के लिए Collaborate किया था. जिसके बाद उन्होंने अपने पॉपुलर बॉलीवुड नंबर जैसे ‘साकी-साकी‘, ‘नाच मेरी रानी’ और ‘गर्मी’ पर भी परफॉरमेंस दी थी.

https://www.instagram.com/reel/CljduQ9h5lP/?utm_source=ig_embed&ig_rid=e2704abd-15bb-4547-9d42-1d68fff016f5

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के तुरंत बाद लोगों ने नोरा की खूब तारीफ़ की. उन्होंने फ़ैन फ़ेस्ट में “जय हिंद” का नारा भी लगाया था. लेकिन बाद में सोशल मीडिया की ऑडियंस ने उन्हें उल्टा झंडा पकड़ने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया. देखिये तस्वीर-

https://twitter.com/GPrwood/status/1598359489530720256?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1598359489530720256%7Ctwgr%5E33366696e963a00ef8c8f3321b73537128abf4a3%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnews.abplive.com%2Fentertainment%2Fnora-fatehi-gets-trolled-for-holding-indian-flag-upside-down-at-fifa-fan-fest-1566981

चलिए देखते हैं नोरा फ़तेही के उल्टा झंडा पकड़ने पर लोगों ने क्या प्रतिक्रिया दी हैं-