बॉलीवुड के सबसे चहेते अभिनेता कहे जाने वाले एक्टर विनोद खन्ना ने 27 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया. काफ़ी दिनों से विनोद खन्ना बीमार चल रहे थे, इसकी ख़बर तो हर किसी को थी, लेकिन अचानक मिली उनके निधन की ख़बर ने सभी की आंखें नम कर दी.

सच यही है कि विनोद खन्ना हमारे बीच नहीं है, लेकिन कुछ अनदेखी तस्वीरें के ज़रिए हमारी तरफ़ से विनोद खन्ना को आखरी सलाम.

1. अमर, अकबर, एंथनी का ये गाना जब लोग गुनगुनाएंगे, आप ज़रूर याद आएंगे. 

2. 1992 में KC Bokadia की फ़िल्म, ‘पुलिस और मुजरिम’ में विनोद खन्ना मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ नज़र आए थे.

3. 1993 में हिंदुस्तान टाइम्स कार्टून कॉन्टेस्ट के दौरान विनोद खन्ना.

4. 146 फ़िल्मों में काम कर चुके विनोद खन्ना इंड्रस्टी के सबसे हैंडसम हीरो में से एक रहे.

5. 1971 में विनोद खन्ना ने गीतांजली से शादी की, जिससे उनके दो बेटे हैं, राहुल और अक्षय खन्ना.

6. 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और हेमा मालिनी के साथ विनोद खन्ना काफ़ी ख़ुश नज़र आ रहे हैं.

7. 1998 के लोक सभा के चुनाव के दौरान मानेसर में चुनाव प्रचार करते विनोद खन्ना.

8. अपनी पत्नी के साथ विनोद खन्ना.

9. तस्वीर एक समारोह की है, इसमें वैजन्तीमाला और विनोद खन्ना, दोनों बेहद ख़ुश नज़र आ रहे हैं.

10. विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था.

11. बंटवारा में डिंपल कपाड़िया और विनोद खन्ना.

12. ‘किस्मत की रेखा’ फ़िल्म में विनोद खन्ना और रेखा.

13. 1989 में सूर्या फ़िल्म की शूटिंग के दौरान भानुप्रिया के साथ लीजेंड अभिनेता.

14. कारनामा में फ़राह और विनोद खन्ना साथ-साथ.

15. इंसाफ में एक्शन सीन करते.

16. पारसी मैन के अवतार में विनोद खन्ना अच्छे लग रहे हैं.

17. आखरी अदालत में जैकी श्राफ़ संग विनोद खन्ना.

18. धर्म संकट की शूटिंग के दौरान डाकू भेष में.