सोशल मीडिया की कई अच्छी बातों में से एक यह है कि यहां हम अपने पसंदीदा स्टार्स के जीवन को क़रीब से देख पाते हैं. वो अक्सर अपनी डेली लाइफ़ की झलक हमें इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक या अन्य प्लटफ़ॉर्म्स के ज़रिए देते रहते हैं. यही नहीं कई स्टार्स ने अपने नन्हे बच्चों का भी इंस्टाग्राम अकाउंट खोल दिया है जिनको हज़ारों लोग फ़ॉलो करते हैं.  

सेलिब्रिटी बेबीज़ के ये अकाउंट बहुत सारी क्यूटनेस और शरारतों से भरे हुए हैं. वैसे भी इंस्टाग्राम पर नन्हे बच्चों के अकाउंट फ़ॉलो या उन्हें स्टॉक करना किसे नहीं पसंद है ! 

1. बेला और वियना  

ये अकाउंट एक्टर करणवीर बोहरा और तीजय सिद्धू की जुड़वां बेटियों का है. एक का नाम बेला और दूसरी का वियना है.  

2. काविश मेहरा  

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लीड एक्टर रह चुके करन मेहरा और टीवी एक्ट्रेस निशा रावल के प्यारे बेटे काविश का ये अकाउंट है.  

3. कायनात सिंह  

रोडीज़ फ़ेमस, रणविजय सिंह और प्रियंका वोहरा की ये क्यूट सी बेटी कायनात सिंह का इंस्टा अकाउंट है.  

4. रयना दत्ता 

लेखक दुर्जोय दत्ता और उनकी पत्नी अवंतिका मोहन को 2017 में एक बेटी हुई थी. जिसका नाम रयना दत्ता रखा गया.  

5. तारा जय भानुशाली 

टीवी होस्ट जय भानुशाली और टीवी एक्ट्रेस माही विज की बेटी है तारा जय भानुशाली.  

6. ज़ीवा धोनी  

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की प्यारी बेटी ज़ीवा धोनी. 

7. ग्रेसिआ रैना  

क्रिकेटर सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका रैना को 2016 में एक ख़ूबसूरत बेटी हुई थी, जिसका नाम उन्होंने ग्रेसिआ रैना रखा है.