आज जितने विकल्प हमारे पास मौजूद हैं उतने प्राचीन लोगों के पास नहीं थे. चाहे बात खाने की हो, कपड़ों की हो या फ़िर सुरक्षा की हो. इसलिए, उनकी बहुत सी चीज़ें आधुनिक इंसान को अजीबो-ग़रीब लग सकती है. इसी क्रम में हम आपको प्राचीन समय में यात्रा के दौरान साथ ले जाने वाली उन चीज़ों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ सकते हैं. आइये, जानते हैं उन अजीबो-ग़रीब चीज़ों के बारे में.  

1. चेंबर पॉट     

commons.wikimedia

ये उस वक़्त की बात है जब यातायात के ज़्यादा साधन नहीं थे. उस दौरान लंबी यात्रा करने वाले लोग अपने साथ मल त्यागने के लिए इस तरह के चेंबर पॉट का इस्तेमाल किया करते थे. आज इन सब चीज़ों की ज़रूरत नहीं.  

 2. हड्डियों की बनी चीज़ें  

triphobo

आधुनिक समय में बहुत सी घरेलू चीज़ें प्लास्टिक की बनी होती हैं. लेकिन, प्लास्टिक से आविष्कार से पहले जानवरों की हड्डियों का इस्तेमाल कई घरेलू चीज़ों के बनाने में किया जाता था. जैसे कंघी, हेयर ब्रश व टूथब्रश. यात्रा के दौरान ख़ासकर महिलाएं ऐसी चीज़ों को अपने साथ रखा करती थीं.  

3. सेडान चेयर्स 

triphobo

इसे एक तरह की पालकी कह सकते हैं. इनका इस्तेमाल प्राचीन शाही व अमीर लोगों द्वारा किया जाता था. इन्हें उठाने वाले दिहाड़ी मज़दूर हुआ करते थे या ग़ुलाम.   

4. ग़ुलाम  

dw

क्रूर शासक अपने पास ग़ुलाम भी रखा करते थे. यात्रा के दौरान भी ग़ुलामों की एक टुकड़ी साथ रखी जाती थी ताकि यात्रा के दौरान कुछ काम पड़ने पर इनसे काम करवाया जा सके.  

5. पोर्टेबल यूरिनल्स 

triphobo

लंबी यात्रा के दौरान प्राचीन महिलाएं इसका इस्तेमाल किया करती थीं. 

6. स्मेलिंग सॉल्ट 

wikipedia

प्राचीन समय में यात्रा के दौरान स्मेलिंग सॉल्ट (केमिकल कंपाउंड्स से बना) भी रखा जाता था. ऐसा माना जाता है कि यात्रा के दौरान अगर कोई बेहोश हो जाए, तो इसे सूंघाकर उसे ठीक किया जा सकता था. हालांकि, ये वैज्ञानिक रूप से कितना कारगर है, इससे जुड़ा कोई सटीक प्रमाण उपलब्ध नहीं है.  

7. अफ़ीम

patrika

प्राचीन समय में ये उन यात्रियों द्वारा साथ रखा जाता था जो यात्रा के दौरान ठीक से सो नहीं पाते थे. हालांकि, अब ये ग़ैर-क़ानूनी है और पकड़े जाने पर कड़ी सज़ा मिल सकती है.   

8. कोकीन  

theguardian

अफ़ीम की तरह ही कई प्राचीन यात्री कोकीन का भी इस्तेमाल यात्रा के दौरान करते थे. ऐसा माना जाता था कि ये सोने में मदद करता है और चलने में ऊर्जा को बढ़ाने का काम सकता है.

9. बड़ा धारदार चाकू 

etsy

यात्रा के दौरान ख़ुद की सुरक्षा या जंगली जानवरों से ख़ुद को बचाने के लिए ऐसी भी हथियार साथ रखे जाते थे.  

10. पोमैंडर 

triphobo

यात्रा के दौरान जानलेवा संक्रमण से बचने के लिए महिलाएं पोमैंडर (सुंगध के लिए बनाई गई गेंद) को साथ रखती थीं. हालांकि, वैज्ञानिक रूप से ये कितना महत्व रखता है, इससे जुड़े सटीक प्रमाण का अभाव है. 

11. हैट बॉक्स 

triphobo

यात्रा के दौरान शाही लोग हैट बॉक्स भी साथ रखते थे, जिसमें वो अपनी ख़ास टोपी रखा करते थे.