भारतीय सेना(Indian Army) को दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना माना जाता है. सैनिकों की संख्या के हिसाब से देखें तो इसका नंबर दूसरे स्थान पर है. भारतीय सेना में क़रीब 14 लाख एक्टिव सैनिक हैं और लगभग 9.5 लाख रिज़र्व सैनिक.

हमारे जवानों से जुड़े बहुत से क़िस्से और बातें आपने सुनी होंगी. आज हम आपको हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बताएंगे जिनके बारे में जानने के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: ये हैं भारतीय सेना के 10 मोस्ट पावरफ़ुल हथियार, जो किसी भी देश की सेना को कर सकते हैं तहस-नहस 

1. बैटल ऑफ़ लोंगेवाला

Battle Of Longewala(1971) भारत-पाकिस्तान के बीच लड़ी गई थी. इसमें 120 भारतीय जवानों ने 2000 पाकिस्तानी सैनिकों, 45 टैंक्स और 1 ब्रिगेड का सामना किया था.

theprint

2. सियाचिन 

इंडियन सैनिक दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन को नियंत्रित करते हैं. ये समुद्र तल से 5000 मीटर ऊपर स्थित है.

dailyexcelsior

3. सैनिकों का चयन 

भारतीय सैनिकों का चयन उनकी ताकत और क्षमताओं के आधार पर किया जाता है. अन्य देशों की तरह यहां सैनिकों के चुनाव में किसी प्रकार का आरक्षण नहीं होता. 

theweek

4. भारतीय सैनिक 

हमारे सैनिक ऊंचाई और पर्वत श्रृंखलाओं के युद्ध में सर्वश्रेष्ठ साबित हुए हैं. 

indiatvnews

5. शांति सैनिक 

विभिन्न देशों में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारतीय सैनिक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. हमारे शांति सैनिकों की संख्या यूएन में दूसरे स्थान पर है.

financialexpress

6. कारगिल युद्ध 

1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था. ये मानव इतिहास में सबसे ऊंचाई पर लड़ा गया युद्ध है. इसमें भारतीय सेना ने बहादुरी से दुश्मन का सामना करते हुए उसे मात दी थी.

deccanchronicle

7. ब्रिटिश इंडियन आर्मी 

1939 में ब्रिटिश इंडियन आर्मी में 1,89,000 सैनिक थे. इनमें 3,000 ब्रिटिश अधिकारी और 1,115 भारतीय अधिकारी थे.

thetimes

8. दुनिया की दूसरी बड़ी स्थाई सेना

भारतीय सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्थाई सेना है. इसमें 14 लाख एक्टिव सैनिक हैं और लगभग 9.5 लाख रिज़र्व सैनिक हैं.

Scroll

9. बेली ब्रिज 

Bailey Bridge दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है जिसे भारतीय सेना ने बनाया है. ये द्रास और सुरू नदियों के बीच लद्दाख घाटी में हिमालय पर्वतमाला में बना है.

medium

10. ऑपरेशन राहत 

2013 में उत्तराखंड में भीषण बाढ़ में हज़ारों लोग फंस गए थे. उन्हें बचाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन राहत शुरू किया था. ये दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक बचाव अभियान माना जाता है.

rajnikantvscidjokes

11. अश्वमेध 

2019 में भारतीय सेना ने अश्वमेध अभ्यास के ज़रिये अपनी युद्ध क्षमताओं का परीक्षण किया था. इसमें 3,00,000 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया था.

rediff

12. प्रथम विश्वयुद्ध

पहले विश्वयुद्ध में 10 लाख भारतीय सैनिक ने हिस्सा लिया था. इनमें से 7,4187 शहीद हुए थे और 67,000 घायल हुए थे.

iwm

इंडियन आर्मी और हमारे जवानों पर हम सबको हमेशा गर्व होना चाहिए.