Oldest Buildings On The Planet: इंसान शुरू में जंगलों और गुफ़ाओं में रहता था. मगर जैसे-जैसे उसने विकास की सड़क पर चलना शुरू किया, वैसे-वैसे वो हर मोड़ पर अपना एक आशियाना बनाने लगा. हज़ारों साल पहले से ही इंसानों अपने लिए घर, कार्यालय और धार्मिक स्थलों को बनाने शुरू कर दिया था. बहुत सी इमारतों को समय के बुल्डोज़र ने ढहा दिया, मगर कुछ फिर भी अपना अस्तित्व बचाए रखने में क़ामयाब रहीं. ऐसे में आज हम आपके लिए सबसे पुरानी इमारतों की तस्वीरें लेकर आए हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया के वो 10 सबसे पुराने शहर, जो 10 हज़ार साल बाद भी हैं आबाद

ये हैं दुनिया की सबसे पुरानी इमारतें- (Oldest Buildings On The Planet)

1. Ggantija, माल्टा (3700 ई.पू.)

cloudfront

गोजो द्वीप पर स्थित ये दो मंदिर 5500 वर्ष से अधिक पुराने हैं और दुनिया के कुछ सबसे पुराने मानव निर्मित धार्मिक संरचनाएं हैं.

2. हॉवर का पठार, स्कॉटलैंड (3700 ई.पू.)

udfront.

पापा वेस्टरे द्वीप पर स्थित ये नियोलिथिक फ़ार्म यूके की सबसे पुरानी बची इमारत है. आज भी इसमें पत्थर के फ़र्नीचर बने नज़र आते हैं.

3. टार्क्सियन मंदिर, माल्टा (3250 ईसा पूर्व)

cloudfront

माल्टा में टार्क्सियन में मेगालिथिक मंदिर संरचनाओं का उपयोग अनुष्ठान बलिदान और श्मशान के रूप में किया जाता था. 

Oldest Buildings On The Planet

4. न्यूग्रेंज, आयरलैंड (3200 ई.पू.)

cloudfront

इस बड़े गोलाकार टीले से लैस नवपाषाण संरचना का धार्मिक महत्व माना जाता है. यहां सुव्यवस्थित मार्गों की भी व्यवस्था थी.

5. स्कारा ब्रे, ओर्कनेय, स्कॉटलैंड (3180 ई.पू.)

cloudfront

यूरोप में सबसे अच्छे संरक्षित नवपाषाण गांवों में से एक स्कारा ब्रे, ओर्कनेय द्वीप पर कई प्रागैतिहासिक संरचनाओं में से एक है. 

6. स्टोनहेंज, विल्टशायर, इंग्लैंड (3000 ई.पू.)

cloudfront

शायद ये पूरे यूरोप में सबसे प्रसिद्ध प्रागैतिहासिक संरचना है. मगर आज भी कोई नहीं जानता कि इन चौतरफ़ा खड़े पत्थरों का क्या इस्तेमाल था. (Oldest Buildings On The Planet)

7. जोसर, मिस्र का पिरामिड (सी. 2660 ई.पू.)

cloudfront

फ़ैरो जोसर ने इस पिरामिड को गीज़ा में बनवाया था. ये मिस्र का सबसे पुराना बचा हुआ पिरामिड बन गया है. 

8. मोहनजोदड़ो, पाकिस्तान (2600 ई.पू.)

cloudfront

सबसे पुरानी शहरी बस्तियों में से एक सिंधु घाटी सभ्यता के इस शहर में एक बेहतरीन सड़क और जल निकासी व्यवस्था थी, जिसमें दो मंजिला ईंट के घर और सार्वजनिक स्नानागार हैं. (Oldest Buildings On The Planet)

9. गीज़ा, मिस्र के पिरामिड (2560 – 2500 ई.पू.)

cloudfront

प्राचीन दुनिया का एकमात्र बचा हुआ आश्चर्य गीज़ा के तीन पिरामिड अपने शानदार स्केल और भव्यता में वास्तव में आश्चर्यजनक हैं.

10. Ziggurat of Ur, इराक (2100 ईसा पूर्व)

cloudfront

टाइग्रिस और यूफ्रेट्स के मुहाने के पास उर शहर था. इस नव-सुमेरियन जिगगुराट को 1980 के दशक में सद्दाम हुसैन के तहत आंशिक रूप से पुनर्निर्मित किया गया था. 

11. लक्सर और कर्णक के मंदिर, मिस्र (2060 ईसा पूर्व – 1085 ईसा पूर्व)

cloudfront

प्राचीन मिस्र के थेब्स शहर का एक हिस्सा, जिसे वासेट भी कहा जाता है. यहां कर्णक और लक्सर के मंदिर और साथ ही पास के क़ब्रिस्तान, राजाओं की घाटी देखने लायक है.

12. नोसोस का मिनोअन पैलेस, क्रेते, ग्रीस (2000-1300 ईसा पूर्व)

cloudfront

ये मिनोअन सभ्यता का औपचारिक और राजनीतिक केंद्र था. यहां विशाल महल परिसर था और पास के शहर की आबादी क़रीब 1 लाख थी.

13. अबू सिंबल, मिस्र (1264 ईसा पूर्व)

cloudfront

नासर झील के पश्चिमी तट पर स्थित जुड़वां मंदिरों को 1968 में पूरी तरह से स्थानांतरित कर दिया गया था, जब वे असवान हाई डैम से जलमग्न होने के खतरे में थे.

14. पेस्टम, इटली (600-550 ईसा पूर्व)

cloudfront

प्रमुख ग्रीक शहर पेस्टम डोरिक शैली में हेरा और एथेना में तीन मंदिरों के उल्लेखनीय रूप से अच्छी तरह से संरक्षित परिसर के लिए फ़ेमस है.

15. साइरस का मकबरा, ईरान (530 ईसा पूर्व)

cloudfront

पसर्गदाई की प्राचीन बस्ती का हिस्सा साइरस का मकबरा टोल-ए तख़्त की पहाड़ी किले के पास है.

16. पर्सेपोलिस, ईरान (522 ई.पू.)

cloudfront

प्रथम फारसी साम्राज्य के राजधानी शहर को पारसा के रूप में जाना जाता था. 

17. पार्थेनन, एथेंस, ग्रीस (447-432 ईसा पूर्व)

cloudfront

एथेंस के एक्रोपोलिस के ऊपर ये भव्य मंदिर, शहर की संरक्षक देवी एथेना को समर्पित था. 

18. कज़ानलाक का थ्रेसियन मकबरा, बुल्गारिया (400-300 ईसा पूर्व)

cloudfront

ये प्राचीन थ्रेसियन राजधानी सेउथोपोलिस के पास एक बड़े थ्रेसियन क़ब्रिस्तान का हिस्सा है. ये मकबरा एक अंतिम संस्कार अनुष्ठान स्थल था.

19. फिलै (380–362 ईसा पूर्व)

cloudfront

मिस्र के नवीनतम मंदिरों में से एक ये असवान लो डैम के जलाशय में एक द्वीप पर स्थित है. कहा जाता है कि यहां भगवान ओसिरिस को दफ़न किया गया था. इसमें उनकी पत्नी आइसिस का एक मंदिर भी है.

20. सांची स्तूप, भारत (300 ईसा पूर्व)

cloudfront

महान सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया सांची का स्तूप भारत की सबसे पुरानी पत्थर की संरचनाओं में से एक है. इसमें भगवान बुद्ध के अवशेष हैं. (Oldest Buildings On The Planet)

21. प्रथम किन सम्राट का मकबरा, जियान, चीन (246 ईसा पूर्व)

cloudfront

इस विशाल परिसर में प्रसिद्ध टेराकोटा सेना है, जो किन शी हुआंग के विश्राम स्थल की रक्षा करती हैं.

22. अजंता की गुफाएं, भारत (230 ई.पू.-650 ई.)

cloudfront

पहाड़ों को काटकर बनाई गईं ये 29 बौद्ध गुफाएं दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में शुरू की गई थीं, और उनकी मूर्तियां और पेंटिंग प्राचीन भारतीय कला के बेहतरीन जीवित उदाहरणों में से हैं.