आए-हाय ये दिल्ली की गर्मी और यहां रहने की मजबूरी’

दिल्ली की गर्मी का आलम कुछ ऐसा है जनाब कि आज कल तो घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. अगर ऑफ़िस जाना लोगों की मजबूरी न हो, तो शायद कोई घर से बाहर कदम ही न रखें. जैसे दिल का हाल एक दिलवाला जानता है, ठीक वैसे ही दिल्ली गर्मी का हाल सिर्फ़ और सिर्फ़ दिल्ली वाला जानता है. पर एक सेकेंड, अगर आपको ऐसा लगता है कि गर्मी से सिर्फ़ दिल्लीवाले ही बेहाल हैं, तो ज़रा देश के इन बाकि गर्म शहरों के बारे में भी जान लो.

1. फ़लोदी, राजस्थान

वर्तमान तापमान – 42 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान – 51 डिग्री सेल्सियस, 2016

राजस्थान के जोधपुर ज़िले का ये शहर देश के सबसे गर्म हिस्से में आता है. 2016 में यहां सबसे अधिक तापमान 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. फ़लोदी में बारिश भी लगभग न के बराबर ही होती है.

2. चंद्रपुर, महाराष्ट्र

वर्तमान तापमान – 38 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान – 46.3 डिग्री सेल्सियस, 2018

इसी साल 19 मई को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ये ज़िला दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में दर्ज किया गया, जहां का तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

3. नागपुर, महाराष्ट्र

वर्तमान तापमान – 35 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान – 48 डिग्री सेल्सियस, 2015

2015 मई में नागपुर में सबसे अधिक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं इस साल मई में 46.2 डिग्री तापमान के साथ ये दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया है.

4. रेंटचिंतला, आंध्र प्रदेश

वर्तमान तापमान – 38 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान – 52 डिग्री सेल्सियस, 2014

आंध्रप्रदेश का ये छोटा सा गांव गर्मियों के मौसम में अपने उच्च तापमान के लिए जाना जाता है. अब तक यहां सबसे अधिक तापमान 40 और 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है.

5. जैसलमेर, राजस्थान

वर्तमान तापमान – 41 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान – 52.4 डिग्री सेल्सियस, 2016

जैसलमेर एक शुष्क रेगिस्तानी एरिया है, इसीलिए यहां गर्मी हमेशा अपनी चरम सीमा पर रहती है. 2016 में सीमा के बाहर यहां का तापमान 52.4 डिग्री नोट किया गया था. वैसे अब तक यहां का औसत टेम्परेचर 49 डिग्री दर्ज किया जा चुका है.

6. चुरु, राजस्थान

वर्तमान तापमान – 42 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान – 50.2 डिग्री सेल्सियस, 2016

चुरु में 2 जून को इस सीज़न का सबसे अधिक तापमान 49.7 डिग्री दर्ज किया गया था.

7. खजुराहो, मध्य प्रदेश

वर्तमान तापमान – 41 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान – 48.6 डिग्री सेल्सियस, 2018

ये पर्यटन स्थल गर्मियों में बहुत ज़्यादा गर्म हो जाता है, जिसके साथ इसका तापमान 47 डिग्री तक पहुंच जाता है. वहीं मई में 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ये देश का सबसे गर्म हिस्सा रहा.

8. श्रीगंगानगर, राजस्थान

वर्तमान तापमान – 43 डिग्री सेल्सियस

सबसे अधिक तापमान – 49.1 डिग्री सेल्सियस

हर साल श्रीगंगानगर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ती है. इस साल भी ये राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. वहीं मई में यहां का तापमान 48.7 डिग्री दर्ज किया गया.

9. अहमदाबाद, गुजरात

वर्तमान तापमान – 40 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान – 47 डिग्री सेल्सियस, 2016

सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र हर साल गर्म लहरों से बंधा रहता है. इसके अलावा मई में अहमदाबाद के साथ ही गुजरात के अन्य शहरों में 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

10. ग्वालियर, मध्यप्रदेश

वर्तमान तापमान – 43 डिग्री सेल्सियस

अधिकतम तापमान – 48 डिग्री सेल्सियस, 2104

वैसे ग्वालियर में अधिकतर बारिश होती रहती है. लेकिन गर्मियों में इसका तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.

ऊफ़्फ़्फ़्….कहीं भी गर्मी से राहत नहीं है, आखिर करूं भी तो क्या?