माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्षय कुमार को ‘गै़र राजनीतिक साक्षात्कार’ दिया. बुधवार को पूरे दिन ट्विटर, फ़ेसबुक, टीवी न्यूज़ चैनल्स पर इसी इंटरव्यू पर चर्चा चलती रही.
अब मोदी जी ने इतना अराजनीतिक इंटरव्यू दे ही दिया है, तो हमारे मन में भी कुछ सवाल उछलने लगे.
ये है उन अराजनीतिक सवालों की लिस्ट, जो हम मोदी जी से पूछना चाहते हैं:
1. इतने टाइट चुड़ीदार कैसे पहन लेते हैं?

2. गोलगप्पा सूजी वाला या आटा वाला?

3. क्या RCB, IPL जीतेगी?

4. क्या End Game की फ़र्स्ट डे फ़र्स्ट शो की टिकट मिल जाएंगी?

5. भाई की ‘भारत’ कितने करोड़ कमाएगी?

6. Mankading सही है कि नहीं?

7. कपल्स को हनीमून पर दुनिया की किन 3 बेस्ट जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए?

8. वेजीटेरियन लोगों को सब पनीर क्यों खिलाते हैं?

9. आप Beach Person हैं या Hill Person?

10. क्या दोस्तों के साथ Goa जाने का आपका Plan कभी पूरा हुआ है?

11. क्या आप भूत और Veg Biryani में यकीन रखते हैं?

12. क्या आपको भी Monday Blues होते हैं?

13. क्या अमित शाह आपके 3 AM Friend हैं?

14. क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?

अगर आपके मन में भी कोई ‘आम सवाल’ है तो कमेंट बॉक्स में लिख दें, क्या पता Memes की तरह आपके सवाल भी मोदी जी देख लें!