दुनिया में ऐसे कई सवाल हैं जिनका कोई जवाब नहीं होता. कुछ सवाल सुनते ही हंसी छूट जाती है और कुछ का जवाब सोचने में दिमाग़ का दही भी हो जाता है. कभी-कभी तो दिमाग़ ये भी सोचने लगता है कि सवाल सही भी है या नहीं.
अटपटे, ऊट-पटांग सवाल बनाने में भी दिमाग़ नहीं, Creative दिमाग़ लगता है.
और ऐसे ही दिमाग़ से उत्पन्न कुछ सवालों की लिस्ट हाज़िर हैं
1. अगर 21 को अंग्रेज़ी में ‘Twenty One’ बोलते हैं, तो 11 को ‘Onety-One’ क्यों नहीं?

2. बरतन धोने के साबुन में असली नींबू और नींबू जूस में Artificial Flavors, ऐसा क्यों?

3. ज़िन्दगी का क्या मतलब है?

4. अगर Orange, Orange है तो Lemon, Yellow क्यों नहीं?

5. 2 मिनट वाली मैगी 2 मिनट में क्यों नहीं बनती?
ADVERTISEMENT

6. औरतें, मुंह बंद करके Mascara क्यों नहीं लगा सकतीं?

7. क्या अंधे लोगों को सपने आते हैं?

8. Donald Duck नहाकर Towel पहनकर निकलता है, पर पैंट क्यों नहीं पहनता?

9. क्या Shut Up का Opposite Shut Down नहीं होना चाहिए?
ADVERTISEMENT

10. जब Fart करने के बाद इतना हल्का महसूस होता है, तो लोग Fart करके शर्म क्यों महसूस करते हैं?

11. क्या पानी के अंदर रो सकते हैं?

12. गोल पिज़्ज़ा चौकोर डिब्बे में क्यों आता है?

13. जब बस ड्राइवर बस से उतरता है तो बस का दरवाज़ा कौन बंद करता है?
ADVERTISEMENT

14. आपके टूथब्रश का क्या रंग है?

15. फ़्रिज में लाइट होती है, फ़्रीज़र में क्यों नहीं?

16. जब ग्रीनलैंड बर्फ़ से ढका है तो इसका नाम ग्रीनलैंड क्यों है?

17. कंपनी वाले ‘आपको ये नौकरी क्यों चाहिए’ वाला सवाल क्यों पूछते हैं?
ADVERTISEMENT

18. अगर Light की स्पीड हो सकती है, तो Dark की क्यों नहीं?

19. बर्फ़ पिघलने से पहले सफ़ेद होती है, पिघलने के बाद सफ़ेदी कहां चली जाती है?

20. Island Float करते-करते दूर तक कैसे नहीं पहुंचते?

21. आख़िर ये खोने वाले Eraser जाते कहां है?
ADVERTISEMENT

अगर ऐसे और भी सवाल हैं तुम्हारे दिमाग़ में, तो कमेंट बॉक्स में लिख दो.
आपके लिए टॉप स्टोरीज़