लंदन की कुछ सार्वजनिक दीवारें और उन पर बनी Penis Graffiti. लंदन की दीवारों पर पेनिस की ड्रॉइंग कोई बड़ी बात नहीं है. कुछ दिनों पहले इन Penises पर कुछ अनोखा देखा गया. एक आर्ट डायरेक्टर ने जब इस बढ़ते ट्रेंड को देखा, तो उसे इसमें कुछ कमी दिखी. इस आर्टिस्ट ने इन सभी Penis Graffiti पर स्प्रे पेंट कर कंडोम बना दिए और मज़ाक-मज़ाक में एक ज़रूरी संदेश लंदन के लोगों को दे दिया. लंदन में हर साल एक लाख से ज़्यादा Sexually Transmitted Diseases के मामले सामने आते हैं. इस अभियान के तहत इस व्यक्ति ने वहां के युवाओं को सेक्स के दौरान कंडोम इस्तेमाल करने की नसीहत दे दी.
‘Protect City Cocks‘ नाम का ये अभियान लंदन में चल रहा है. इस आर्ट डायरेक्टर की पहचान अभी सामने नहीं आई है. Campaign Magazine के लिए लिखे ब्लॉग में इस आर्टिस्ट ने लिखा कि, ‘मैं बाहर किसी सुपर सेक्स हीरो की तरह जाता हूं, जो असुरक्षित ग्रैफ़िटी को बचाता है.’ इस पेंटिंग के साथ आर्टिस्ट ने UK Sexual Health वेबसाइट का लिंक भी डाला है, जहां लोगों को मुफ़्त कंडोम मिलते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/05/59253af9f89ec15e1302d512_0b918205-fcb4-4650-97df-0f3de31f9b77.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/05/59253af9f89ec15e1302d512_ec2759d0-175c-469f-8bde-635d189467d5.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/05/59253af9f89ec15e1302d512_5d5e6fe7-6309-49b0-86d0-8e0ff2524ebf.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/05/59253af9f89ec15e1302d512_29f495cd-562e-43d0-b478-822f38ca0b19.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/05/59253af9f89ec15e1302d512_7b7dab84-cab9-43db-a07a-afadaee4b203.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/05/59253af9f89ec15e1302d512_a060db4d-91db-4499-9799-cfe7ca76167b.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/05/59253af9f89ec15e1302d512_f3adf4eb-3133-49fa-a5a3-3193d781fd06.jpg)