जब आप बाज़ार में कुछ लेने जाते हैं तो जो भी सामान लेना होता है उसकी कई Varieties देखते होंगे. उसे हर तरह से चेक करते होंगे और देखते होंगें वो सामान कैसा लग रहा है.
1. बर्गर वाला बेड
ठीक है भई, समझ गए तुम्हें खाना पसंद है, उसमें भी बर्गर तुम्हारा फ़ेवरेट है. लेकिन ये क्या कि उसका तुम बेड ही बना लोगे यार.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_8d2830bf-ccd5-42fb-b154-cf48260638de.jpg)
2. मकड़ी वाली Earring
हे भगवान! ये क्यों बनाया किसी ने. भीड़ में कोई इसे पहन के निकल गया ना बहुत लोग मकड़ी मारने के चक्कर के थप्पड़ मार देंगे.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_1a3376da-8ba8-4daa-a3aa-ab4683731be9.jpg)
3. बाथरूम वाली शर्ट
इस शर्ट में पूरा पूरा का बथरूम बना रखा है. आगे पीछे दोनों तरफ. लेकिन ये पहन कर बाहर निकले तो कुत्ते ज़रूर दौड़ा लेंगे.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_14b8b271-3ac9-43e2-8632-2a66ceca73f2.jpg)
4. टांगने वाली कुर्सी
ये कुर्सी है. क्यों है? मालूम नहीं. क्या होता है इससे? मालूम नहीं. मगर अब बना दी गयी है. अब इसको देख कर कोई कैसे कह देगा कि इसे होश में बनाया गया है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_bb4db019-6c1a-4aab-b115-5bf78ec871f1.jpg)
5. जींस है की Heel है?
ये क्यों है? मतलब क्या ज़रुरत है इसकी? आपको पता चले ये तो हमें भी बताना.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_fde9c207-17da-4c0b-98f2-57829d1835d0.jpg)
6. अजीब Mask
ये मास्क पहन के बाहर निकले तो पक्का लोग डर के भाग जाएंगे.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_a31c69a1-480b-4ac8-9c86-15275c5f9bd4.jpg)
7. बाल्टी वाले Urinals
यार कसम से, यहां सू-सू करने गए तो 100 बार सोचना पड़ेगा. शायद बाद में किसी और जगह ही जाकर सू-सू करनी पड़े.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_c4736ffd-4385-48c4-aa82-3aef8f95737b.jpg)
8. मगरमच्छ वाला पर्स
ये वाले भाई साहब तो ऐसा पर्स लेकर चल रहे हैं जो सबको डरा के ही रख दे. मेट्रो में इसकी अलग से जांच होगी देखना.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_1f6dcbe8-9792-43c5-b0b7-154e596c4b20.jpg)
9. आंखों वाला सूटकेस
ये किस वेल्ले इंसान की दिमाग़ की उपज है यार. जरा उसे सामने तो लाना. कुछ बात करनी है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_f46c8f12-54d6-488f-aead-35c85032c046.jpg)
10. अंगूठी
यार अब ज़्यादा हो रहा है? ये अंगूठी किसी को इम्प्रेस करने के लिए दी तो लड़ाई हो जानी है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_729cc7d5-d6d2-484e-8709-b8a87aca9a25.jpg)
11. विचित्र घड़ी
यार किसी ने इसमें टाइम देखा तो उसका बुरा टाइम चलने लगेगा By God.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_d214afb1-a3b2-420f-814a-5155282f358c.jpg)
12. Keyboard वाले जूते
ये इसका Keyboard ख़राब हुआ तो इसने उसकी सारे Buttons जूते में लगा लीं? कह दो ये सच नहीं है. माने क्या चल रहा है यार?
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_42a4497f-8edd-4ee7-a1c6-9288963ca5bd.jpg)
13. नूडल्स का केक
यार कपड़ों तक ठीक था, ये लोग अब खाने पर क्यों आ रहे हैं? वो भी नूडल का केक बनाया है. प्लीज कोई ऐसी मशीन बना दो की पास्ट में चला जाऊं और भूल जाऊं ये देखा भी था.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_67bbf9c4-5411-4e6e-81a1-2ee3428591ac.jpg)
14. कीड़े वाला गिटार
इसने गिटार खरीदा और कैसा खरीदा, कीड़े जैसा दिखने वाला. कैसे कैसे शौक़ हैं लोगों के.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_94d52067-f1c9-4933-a3cb-3ca8fb29abec.jpg)
15. ये सीढ़ियां
अरे, ये कैसी सीढ़ियां बना दी हैं? मन भी ना करे ऊपर जाने का. हर पल लगेगा कि अब गिरीं कि तब. आप बताओ इन सीढ़ियों से जाओगे ऊपर?
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_fe668af0-baa9-4011-b5e6-e833cd95d983.jpg)
16. ये कैसी जैकेट
ये भाई पक्का बियर का बड़ा शौक़ीन होगा. देख रहे हो, पूरी ही जैकेट में Bottle Opener लगा के घूम रहा है. पर यार भारी नहीं लगता होगा इसको?
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_a05c8d72-6d2a-42c4-8deb-d38d40680db9.jpg)
17. चीता वाली बाइक
अपनी Bike को सजाना संवारना सबको अच्छा लगता है पर यार इसने तो पूरी पूरी बाइक को चीता ही बना दिया. पूंछ पर ज़रूर ध्यान दीजियेगा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_62659df3-4f52-497d-b822-cdea98712bfd.jpg)
18. पैंट वाली मेज
इसने तो अपनी मेज को पैंट ही पहना दिया है. क्या ग़ज़ब खुराफाती लोग हैं यार. अरे हां, बेल्ट भी पहनाई गयी है, सही बात है, पैंट गिरना भी नहीं चाहिए.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_63d308dc-f0e6-4f77-ad72-6dd9e5995e29.jpg)
19. जूते वाली कार
इन भाईसाब को लगता है जूतों से बहुत ज़्यादा ही प्यार है. देख रहे हैं पूरी ही पूरी गाड़ी को जूते जैसी बना दी है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_47b4e80c-373a-49d5-bd1d-4f75bd283c11.jpg)
20. कांटे वाली कुर्सी
इस कुर्सी में बैठ के आप ‘कांटा लगा’ ज़रूर जाएंगे क्योंकि ज़रा सी लापरवाही के चलते आपको कांटा बड़ी जोर से लग सकता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/05/6098da75d1e99b77a7aaf452_80bf8c15-ef95-4dea-bb0e-5e63994ed18f.jpg)