अगर देखा जाए तो जिन लोगों को टॉयलेट में बैठकर अखबार पढ़ने का शौक होता है, उनके अलावा किसी को भी वहां ज़्यादा देर तक रुकने का मन नहीं करता होगा. बहुत कम ही लोग होंगे, जो मेरी इस बात से इत्तेफ़ाक़ नहीं रखेंगे कि टॉयलेट ज़्यादा देर तक रुकने की जगह नहीं होती. लेकिन आज हम आपको जो फोटोज़ दिखा रहे हैं, वे दुनिया के बेहतरीन टॉयलेट्स के हैं, जो प्रकृति की गोद में बसे हुए हैं. यहां के अद्भुत नज़ारे देखने के बाद...दिल कहे रुक जा रे रुक जा, यहीं पे कहीं, जो बात इस जगह है, कहीं भी नहीं…
1. Mt Shuksan, Washington, USA
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_34953880.jpg)
इस ग्लेशियर पर पहुंचने के बाद इसके बेस कैम्प से जो नज़ारा आपको दिखाई पड़ता है, उसकी तुलना नहीं की जा सकती. अगर मौसम साफ़ है तो यहां पर बने इस टॉयलेट को आप ऐसा देख सकते हैं.
2. Toilet island, near Placencia, Belize
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_721665866.jpg)
यहां की सुंदरता देख कर आपकी आंखों को यक़ीन नहीं होगा. यहां की खूबसूरत निःशब्दता किसी स्वर्ग जैसी है. ऐसी जगह पर टॉयलेट यूज़ करना एक अलग अनुभव होगा.
3. Desert toilet, the Siloli, Bolivia
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_530778613.jpg)
यहां की खुली हवा में आकर आप प्राइवेसी, घर का माहौल और अपना टॉयलेट भी भूल जाएंगे. इस जगह पर आपको जो टॉयलेट यूज़ करना है, वो कुछ ऐसा है.
4. Barafu Camp, Tanzania
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_115527346.jpg)
इस रोमांचक जगह पर बने टॉयलेट के बारे में क्या सोचते हैं आप?
5. Eco-toilet, British Columbia, Canada
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_987623654.jpg)
जंगलों और हरियाली के बीच टॉयलेट बना होना, वो भी इतने इको-फ्रेंडली तरीके से, हैरान करने वाला है. पर ये जगह कितनी सुन्दर है!
6. His ‘n’ hers, Jericoacoara Beach, Brazil
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_904338314.jpg)
Washington Post ने जबसे ब्राज़ील की Jericoacoara Beach को सबसे खूबसूरत Beaches की लिस्ट में शामिल किया है, यहां आने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. कुछ समय पहले तक सुनसान रहने वाले इस Beach पर बने टॉयलेट को देखिए.
7. Thiksey Monastery, Ladakh, India
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_453473187.jpg)
भारत में लेह से 20 किलोमीटर आगे पहाड़ की ऊंचाई पर बसी हुई इस जगह को देख कर आप रोमांच से भर जाएंगे. इस एकाकीपन और सुंदरता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. ऐसी जगह पर बने ‘Panorama Toilet’ भी देखिए.
8. Jonsknuten, Kongsberg, Norway
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_179568585.jpg)
2,966 फ़ीट की ऊंचाई पर बना दक्षिणी नॉर्वे का ये टॉयलेट कैसा लग रहा है, ये बताने की ज़रुरत नहीं है. वैसे यहां के नज़ारे देखने के लिए दरवाज़ा खोलकर अंदर जाना अच्छा आइडिया हो सकता है.
9. Krafla, Iceland
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_465469667.jpg)
इसके बारे में क्या कहा जाए? हर तरफ़ बर्फ और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ दिख रहे हैं. ऐसी जगह पर टॉयलेट!!!
10. Fjallabak Nature Reserve, Iceland
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_450153621.jpg)
अगर यहां टॉयलेट जाना पड़ा, तो आप शायद ज़्यादा देर तक इस त्रिकोणीय टॉयलेट में रुकना पसंद करेंगे. हर तरफ लावा और फिर टॉयलेट?
11. Outhouse, Sagarmatha National Park, Nepal
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_840417456.jpg)
प्रकृति की बेजोड़ सुंदरता को समेटे है इस टॉयलेट के आस-पास का नज़ारा. ये आंखों को सुकून देने वाली जगह है, जहां पर शायद कोई भी अपना घर बनाना चाहेगा.
12. Monument Valley, Utah, USA
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_53838400.jpg)
अगर इन कुत्तों पर पहले ध्यान गया है, तो ज़रा अपना ध्यान आगे बढ़ाइए. देखिए ये जगह इतनी सुन्दर है और यहां बना हुआ है टॉयलेट.
13. Desert restroom, Djibouti
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_530666371.jpg)
ये फ्रेंच मिलिट्री ट्रेनिंग एरिया है. इस जगह पर अब तक टॉयलेट्स नहीं थे, लेकिन अब बनाने की कोशिश हुई है. यहां आने के लिए एक कमांडो जैसा जिगरा होना चाहिए भाई.
14. Outhouse, British Columbia, Canada
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_609201132.jpg)
ये काफी बढ़िया लग रहा है. यहां सब कुछ ऑटोमैटिक है, फ्लश भी, जो दिन में दो बार खुद साफ़ हो जाता है.
15. Tonto Trail, Grand Canyon, National Park, USA
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/04/5721d67019867e6c15a2dbb3_297130734.jpg)
दिखने में ये जगह तो काफी बढ़िया लग रही है. यहां के टॉयलेट्स के बारे में आप ही बताइए कि कैसे हैं?