दोस्तों आपने सेल्फ़ी शब्द कई बार सुना होगा, इसमें तो कोई शक़ है ही नहीं और आपने सेल्फ़ी भी बहुत ली होंगी। सेल्फी लेने के लिए आप ने कई जोखिम भी उठाये होंगे. लेकिन अब सेल्फ़ी के साथ ही एक और शब्द आ गया है और मेरा दावा है कि ये शब्द आपने पहले कभी नहीं सुना होगा. ये शब्द है ‘Brelfie’. जी हां, एक ख़ास तरह की सेल्फ़ी लेने के लिए इस शब्द को यूज़ किया जाता है. अब आपको बताते हैं कि इस शब्द का क्या मतलब होता है. ‘Brelfie’ शब्द तब इस्तेमाल किया जाता है, जब एक मां अपने बच्चे को अपना दूध पिला रही होती है और उस टाइम जो सेल्फी ली जाती है उसे ही कहते हैं ‘Brelfie’. Breast के Bre और Selfie के Lfie मिलकर बनता है ‘Brelfie’.
वैसे तो ये लम्हा अपने आप में एक बेहतरीन पल होता है, लेकिन इस खूबसूरत लम्हे की फ़ोटो को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आजकल महिलायें एक App का इस्तेमाल करती हैं, PicsArt App का इस्तेमाल कर रही हैं.
इस App में मां अपनी फ़ोटोज़ में एक जादुई “Tree of Life” ऐड का सकती हैं. उसके बाद जो रिजल्ट सामने आता है वो बेहद ही शानदार और अद्भुत होता है. इसमें आप इन्टरनेट से भी फोटोज़ डाउनलोड कर सकती हैं और आप इस App के “Tree of Life” के स्टीकर पैक को भी यूज़ कर सकती हैं. इतना ही नहीं, आप इसमें अपनी इच्छा के अनुसार और भी कई तरह के ‘Magical’ इफेक्ट्स यूज़ कर सकती हैं. आजकल महिलाओं में ये App बहुत ज्यादा प्रचिलित हो रहा है. बहुत से लोग इससे बनायी गई फ़ोटोज़ को Facebook, Instagram और Twitter पर via #TreeOfLife और #brelfie hashtags के साथ शेयर भी कर रहे हैं. ब्रेस्टफ़ीडिंग के इस खूबसूरत लम्हें को इसलिए भी लोग दिखा रहे हैं, कि उनकी ज़िन्दगी का ये एक बेहतरीन एहसास है, लेकिन इसके चलते वो उन लोगों को ये भी बता रहे हैं कि ओपेन्ली अपने बच्चे को ब्रेस्टफ़ीड कराना कोई गलत नहीं है.
चलिए अब आप भी देखिये इस सीरीज़ की कुछ बेहतरीन फ़ोटोज़:
1.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_509264293.jpeg)
2.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_221920660.jpeg)
3.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_458333722.jpeg)
4.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_58806083.jpeg)
5.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_416606202.jpeg)
6.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_12619559.jpeg)
7.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_212145745.jpeg)
8.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_319652701.jpeg)
9.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_342101004.jpeg)
10.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_143521910.jpeg)
11.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_879892641.jpeg)
12.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_562357038.jpeg)
13.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_170604735.jpeg)
14.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_106927430.jpeg)
15.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_533783972.jpeg)
16.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_615055840.jpeg)
17.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_909298316.jpeg)
18.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_812389514.jpeg)
19.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_556949562.jpeg)
20.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2016/12/585bb9f219867e7c9f7197bb_525309340.jpeg)
कई लोगों द्वारा ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान ली गयीं फ़ोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करने पर कई लोगों के आईडी तक ब्लाक कर दिए गए थे. हालांकि, बाद में उनके आईडी को अनब्लॉक भी कर दिया गया था.