भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में राजशाही व्यवस्‍था रही है, लेकिन कुछ राजाओं के ग़लत कार्यों के चलते दुनिया के अधिकतर देशों से ये व्यवस्‍था समय के साथ समाप्त हो गई. हालांकि, आज भी दुनिया का एक देश ऐसा भी है जहां पूरी तरह राजशाही सत्ता लागू है. 

dw

अफ़्रीकी महाद्वीप के इस देश का नाम स्वाज़ीलैंड है. स्वाज़ीलैंड एक पूर्ण राज-तंत्र वाला देश है, जिसके वर्तमान शासक राजा म्स्वाति तृतीय हैं. वो राष्ट्राध्यक्ष भी हैं, साथ ही देश के प्रधानमंत्री सहित संसद के दोनों सदनों के कई प्रतिनिधियों की नियुक्ति भी वो ख़ुद ही करते हैं. 

nytimes

दरअसल, कुछ साल पहले स्वाज़ीलैंड के राजा म्स्वाति तृतीय ने देश का नाम बदलकर ‘द किंगडम ऑफ़ इस्वातिनी’ रख दिया था. राजा मस्वाती ने ये घोषणा देश की आज़ादी के 50 साल पूरे होने पर की थी. 

amarujala

इस देश में हर साल अगस्त व सितंबर माह में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में ‘उम्हलांगा सेरेमनी’ होता है. जिसमें 10 हज़ार से अधिक लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं. नेशनल जियोग्राफ़िक की रिपोर्ट के मुताबिक इस फ़ेस्टिवल में कुंआरी लड़कियां राजा व पूरी प्रजा के समक्ष नृत्य करती हैं. राजा इन्हीं लड़कियों में से अपनी नई रानी भी चुनते हैं. 

amarujala

हालांकि, पिछले साल स्वाज़ीलैंड की कई युवतियों ने इस प्रथा का विरोध किया था. इस दौरान कई लड़कियों ने इस परेड में हिस्सा लेने मना कर दिया था. जब ये बात राजा तक पहुंची तो लड़कियों के परिवारों को इसके लिए जुर्माना देना पड़ा. 

britannica

इस देश के राजा म्स्वाति तृतीय अब तक कुल 15 शादियां कर चुका है. वर्तमान में उसकी 14 पत्नियां हैं. एक पत्नी सेंतनी मसान्गो साल 2018 में कथ‌ित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. इन 15 पत्नियों से उनके 25 बच्चे हैं. 

dw

स्वाज़ीलैंड में शादी से पहले अगर कोई लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है तो उनके परिवार पर जुर्माना लगाया जाता हैं और जुर्माने के तौर पर लोगों को एक गाय देनी होती है. 

dw

इसके अलावा स्वाज़ीलैंड के राजा म्स्वाति तृतीय पर लगातार ये आरोप लगते रहे हैं कि वो ख़ुद बेहद शानो-शौकत से रहते हैं. जबकि उनके देश में एक बड़ी आबादी आज भी बेहद ग़रीबी में जीने को मजबूर है.