पीरियड्स को हमेशा से ही लोग मुद्दा बनाते आए हैं, लेकिन एक लड़की से पूछो. पीरियड होने और न होने का दर्द, जिसे वो हर महीने सहती है. जिन लड़कियों को पीरियड समय पर नहीं आते उन्हें कितनी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. मगर किसी ने सही कहा है, ‘जिसपर बीतती है वही जानता है’. 20 दिन के अंदर Period न आने का मतलब होता है किसी समस्या का होना. इसके चलते स्ट्रेस भी होने लगता है.
ख़ैर, जिन्हें जो समझना हैं वो समझें, लेकिन आप इन Home Remedies को अपनाकर इस दर्द से बच सकती हैं.
ये रहे वो नुस्खे:
1. कच्चा पपीता खाने से
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5ce29301b37f12785136178d_29a7ab1c-27c6-4cb2-8730-cabc36c54a93.jpg)
कच्चा पपीता, पीरियड्स में होने वाले फ़्लो को ठीक करता है. क्योंकि इससे यूट्रस में मांसपेशी को अच्छी मात्रा में फ़ाइबर मिलता है.
2. हल्दी का सेवन करके
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5ce29301b37f12785136178d_bc31df45-030a-4ea9-a7c8-ca836447b3e7.jpg)
दूध में या किसी भी तरह से हल्दी का सेवन करना पीरियड में अच्छा होता है. इससे हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है.
3. अदरक
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5ce29301b37f12785136178d_7a5e9363-40c0-452f-a25c-3c6eb225423b.jpg)
अगर पीरियड समय पर नहीं हो रहे, तो अदरक खाएं. इससे ये समस्या दूर होगी.
4. जीरा को भिगो दें
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5ce29301b37f12785136178d_f34b6585-b6a3-4800-8255-d8612bec38a4.jpg)
दो चम्मच जीरे को रात में भिगो दें. फिर भीगे हुए जीरे को पानी के साथ पियें. इससे बल्ड का फ़्लो ठीक होगा.
5. एलोवेरा जेल
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5ce29301b37f12785136178d_e6d1458e-e535-4078-952b-486a59c6f0cf.jpg)
ताज़ा एलोवेरा जेल निकालें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. फिर इसे ब्रेकफ़ास्ट से पहले पियें. इससे पीरियड्स नियमित हो जाएंगे.
6. धनिया की चाय या जूस
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5ce29301b37f12785136178d_bfeae8b0-2533-4098-b57d-edc491e2e699.jpg)
Parsley यानि धनिया की चाय या जूस पीने से पीरियड्स समय पर आते हैं और दर्द में भी राहत मिलती है.
7. गुड़
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5ce29301b37f12785136178d_3f3d2972-65b0-4ef1-bb30-d1aa007353b3.jpg)
गुड़ में मिनरल्स और आयरन की अच्छी मात्रा होती है. इसलिए इसे रोज़ खाने के बाद खाने से पीरियड्स नियमित रूप से होते हैं.
8. धनिया के बीज या खड़ी धनिया
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5ce29301b37f12785136178d_6f6d0428-8688-41b4-87fa-6c14cafcc7c3.jpg)
एक चम्मच धनिया के बीज को दो कप पानी में उबालें और बीज को अलग करके इस पानी को पियें. पीरियड्स साइकिल ठीक होने के साथ-साथ दर्द में भी राहत मिलेगी.
9. अंगूर खाएं
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5ce29301b37f12785136178d_29e8dd39-d19a-40fc-b8a2-f4a8fb5542cd.jpg)
अगर आप एनीमिया की पेशेंट हैं, तो अंगूर खाएं इसमें आयरन होता है, जो ब्लड की कमी को दूर कर पीरियड को रेगुलर करता है.
10. छाछ पियें
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5ce29301b37f12785136178d_fd1c3baf-3396-46b6-b752-c8b4d15964f1.jpg)
छाछ, जो कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होती है, ये हार्मोन को ठीक रखती है, जिससे अनियमित पीरियड्स ठीक हो जाते हैं.
इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें.