ऐसा कई बार देखा गया है कि व्यक्ति जिन चीज़ों का इस्तेमाल रोज़ाना या अधिक बार करता है उनमें से कई के बारे में उसे ज़्यादा जानकारी नहीं होती है. इनमें शराब या वाइन भी शामिल है. विश्व भर में विभिन्न प्रकार की शराब (कम, बहुत कम या ज़्यादा अल्कोहल वाली) का इस्तेमाल किया जाता है और इन्हें पीने वालों की संख्या भी अधिक है. शराब कई प्रकार की होती हैं जैसे रम, बीयर, व्हिस्की, ब्रांडी, वोडका आदि. वहीं, अगर इनके विषय में या इनसे जुड़े रियल फ़ैक्ट्स पीने वालों से पूछ लिए जाएं, तो उन्हें इनके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं होगी. आइये, बढ़ाते हैं आपका सामान्य ज्ञान और बताते हैं वोदका से जुड़े कुछ दिलचस्प और रियल फ़ैक्ट्स.  

1. वोदका के नाम की उत्पत्ति Slavic word ‘Voda’ से हुई है जिसका मतलब होता है पानी.  

timesofindia

2. ये एक प्योर ड्रिंक है यानी इसे डिस्टिल वॉटर, इथेनॉल, फ़र्मेंट किए हुए अनाज और आलू से बनाया जाता है. 

unsplash

3. वाइन के बारे में जैसा कहा जाता है कि ये जितनी पुरानी होती है उतनी ही बढ़िया होती है. लेकिन, वोदका के साथ ऐसा नही है. इसकी एक्सपायरी डेट होती है. इसलिए, कहा जाता है कि मैन्युफ़ैक्चरिंग डेट से 12 महीने के अंदर इसे पी लेना चाहिए, क्योंकि बाद में इसका टेस्ट ख़राब हो जाता है.   

unsplash

4. वोदका को गंधनाशक, क्लींज़र, कीटनाशक व डैंड्रफ़ के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.  

unsplash

5. वोदका की कई ब्रांड (Blue Ice & Bombora) ग्लूटेन फ्री होती हैं. ग्लूटेन एक तरह का प्रोटीन होता है जो कई तरह अनाजों में पाया जाता है. वहीं, शरीर में इसकी अधिक मात्रा कई तरह की शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकती है.  

qualityliquorstore

6. सबसे महंगी वोदका है ‘Billionaire Vodka’, जिसकी क़ीमत लगभग 3.7 मिलियन डॉलर बताई जाती है.  

trendhunter

7. वोदका जितनी चिल्ड होती है उसका टेस्ट उतना ही बढ़िया होता है.  

unsplash

8. रूस में वोदका का एक म्यूज़ियम (‘Museum of Russian Vodka) भी है, जहां आप विभिन्न प्रकार की वोडका देख सकते हैं और उनके बारे में बहुत सी बातें जान सकते हैं.  

travelpetersburg

9. ऐसा माना जाता है कि वोदका का निर्माण 8वीं या 9वीं शताब्दी में पोलैंड या रूस में किया गया था.  

reddit

10. वोदका के हेल्थ बेनिफ़िट्स भी हैं. माना जाता है कि दवा के रूप में इसका सेवन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकता है. वहीं, एक रिसर्च से पता चलता है कि थोड़ी मात्रा में किया गया इसका सेवन ह्रदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.  

better.net

नोट : ये आर्टिकल सिर्फ़ जानकारी हेतु है. हम किसी भी तरह से शराब को पीने की सलाह नहीं देते हैं.