महाराष्ट्र, भारत का सबसे अमीर राज्य, जहां की राजधानी मुंबई है. मुंबई जो कभी नहीं सोती. मुंबई जहां चमक है, रंग है, मौज-मस्ती है, बॉलीवुड है और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सैकड़ों सितारे हैं. इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं. महाराष्ट्र जितना आधुनिक है, उतनी ही ऐतिहासिक विरासतें इस राज्य में आज भी सुरक्षित हैं. यहां के पहाड़ों में ख़ूबसूरती बिखरी पड़ी है. मायानगरी मुंबई तो हर घुमक्कड़ जाना ही चाहता है, मगर इसके आस-पास के तमाम शहरों में भी घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं.

आज हम आपको बताएंगे महाराष्ट्र में घूमने, मस्ती और कई तरह के एडवेंचर के लिए 11 बेस्ट स्पॉट्स.

1. लोनावला

पुणे से दूरी- 67 Km. और मुंबई से दूरी- 95 Km

ख़ूबसूरत हिल स्टेशन लोनावला महाराष्ट्र के पुणे ज़िले में है. यहां के ख़ूबसूरत मौसम, शांत वातावरण और हरियाली की वजह से ये महाराष्ट्र के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट्स में गिना जाता है. लोनावला गुफ़ाओं, झील, झरने और क़िलों के लिए प्रसिद्ध है. यहां आप पावना झील, तुंगरली बांध, तुंगरली झील, शिवाजी उद्यान, तिकोना क़िला, लौहगढ़ क़िला आदि घूम सकते हैं.

spotlightxoxo

‘आती क्या खंडाला?’, ‘ग़ुलाम’ में आमिर ख़ान का ये गाना याद है? तो आपको बता दें कि पॉपुलर हिल स्टेशन खंडाला यहां से सिर्फ़ 3 किलोमीटर दूर है, इसलिए वहां जाना मत भूलिएगा.

2. महाबलेश्वर

पुणे से दूरी- 180 Km. और मुंबई से दूरी- 220 Km

पश्चिमी घाटी में स्थित महाबलेश्वर को दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत हिल स्टेशनों में गिना जाता है. इसीलिए इसे ‘Queen of Hill Stations’ कहते हैं. अंग्रेज़ों ने इसे अपने मनोरंजन के लिए विकसित किया था. 

rahihotels

महाबलेश्वर में 30 से ज़्यादा जगहें हैं, जहां आप घूम सकते हैं. इनमें से लिंगमाला वॉटरफॉल, महाबलेश्वर मंदिर, कमलानगर क़िला, पंचगनी, Mapro Garden, Elephant’s Head Point, Tapola (Mini Kashmir), Parsi Point, Babington Point, Lodwick Point, Cannaught Peak और Rajapuri Caves प्रसिद्ध हैं. यहां का सबसे पॉपुलर स्पॉट वेन्ना झील है. Echo Point से तेज़ी से चिल्लाने पर, आवाज़ वापिस आती है.

3. मुंबई

पुणे से दूरी- 149 Km.

इस शहर को माया नगरी, सपनों का शहर, एंटरटेनमेंट कैपिटल, भारत का आर्थिक पॉवर हाउस और न जाने क्या-क्या कहा गया है. इस शहर की सबसे आम पहचान फ़िल्म इंडस्ट्री और फ़िल्मी सितारों के रहने की जगह के रूप में है. लेकिन यहां ढेर सारी ऐसी जगहें हैं, जहां आप घूम सकते हैं.

mouthshut

यहां गेटवे ऑफ़ इण्डिया, जुहू चौपाटी, मरीन ड्राइव, हाजी अली दरगाह, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मुम्बा देवी मंदिर, सिद्धी विनायक मंदिर, Essel World ( भारत का सबसे बड़ा वॉटर पार्क), फ़िल्म स्टूडियो, बम्बई का क़िला, एलीफैंटा की गुफ़ाएं आदि जगह घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध हैं.

4. पुणे

मुंबई से दूरी- 161 Km.

पुणे को ‘Queen of Deccan’ भी कहा जाता है. ये मराठियों की सांस्कृतिक राजधानी है. यहां घूमने के लिए कई ऐतिहासिक और रोमांटिक जगहें हैं.

indianexpress

यहां आप लौहगढ़ का क़िला, पार्वती हिल, सिंहगढ़ का क़िला, खड़कवासला बांध, ओशो गार्डन, वेटल हिल, बुंद गार्डन,लाल महल, शनिवार वाड़ा, आग़ा ख़ान महल, Okayama Friendship Garden और Empress Garden आदि घूम सकते हैं.

5. गणपतिपुले

पुणे से दूरी- 300 Km और मुंबई से दूरी- 345 Km

गणपतिपुले महाराष्ट्र का एक छोटा सा गांव है, जहां ख़ूबसूरत समुद्री तट हैं. इनमें से सबसे सुन्दर गणपतिपुले बीच है. सुन्दर और साफ़ Beaches के अलावा यहां स्वयंभू गणेश मंदिर सबसे प्रसिद्ध है.

bcmtouring

इन Beaches के किनारे Mangrove और नारियल के पेड़ों की भरमार है. यहां की असीम शांति और ख़ूबसूरती आपका मन मोह लेगी. इन Beaches के अलावा यहां आप वेलनेश्वर, रत्नागिरी, जयगढ़ का क़िला, स्वामी स्वरूपानंद आश्रम आदि घूम सकते हैं. खाने-पीने के शौक़ीनों के लिए भी इस जगह बहुत कुछ ख़ास है.

6. औरंगाबाद

पुणे से दूरी- 230 Km. और मुंबई से दूरी- 350 Km.

महाराष्ट्र का औरंगाबाद शहर तमाम ऐतिहासिक विरासतों को सहेजे हुए है. यहां ढेर सारे ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल हैं.

trekmates

इनमें बीवी का मक़बरा, अद्भुत गुफ़ाएं, पनचक्की, सिद्धार्थ गार्डन, हिमायत बाग़, दौलताबाद का क़िला, पैठण, पीतलखोर गुफ़ाएं आदि प्रमुख स्थान हैं, जहां आप जा सकते हैं.

7. अजंता और एलोरा गुफाएं

पुणे से दूरी- 253 Km. और मुंबई से दूरी- 344 Km.

अजंता और एलोरा की गुफ़ाएं विश्वभर में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हैं. यहां की सुन्दर चित्रकारी और मूर्तियां कला प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं. इन गुफ़ाओं के अलावा यहां वाघोरा नदी, चारों तरफ़ फैली हरियाली, बड़ी-बड़ी चट्टानें और सुन्दर मूर्तियां इस जगह को और ज़्यादा ख़ूबसूरत बनाती हैं. ये दोनों जगह औरंगाबाद के पास ही हैं.

wondermondo

औरंगाबाद से एलोरा 28 किलोमीटर और अजंता 98 किलोमीटर दूर है. अजंता में 29 और एलोरा में 34 गुफ़ाएं हैं. यहां गुफ़ाओं की दीवारों पर अप्सराओं, राजकुमारियों, संतों और बौद्ध धर्म से जुड़े तमाम ख़ूबसूरत चित्र उकेरे गए हैं. एलोरा में 17 गुफ़ाओं में हिन्दू धर्म और 5 गुफ़ाओं में जैन धर्म से संबंधित चित्र उकेरे गए हैं.

8. माथेरान

पुणे से दूरी- 122 Km, मुंबई से दूरी- 94 Km और लोनवाला से दूरी- 56 Km

माथेरान महाराष्ट्र का एक ख़ूबसूरत और आकर्षक हिल स्टेशन है. यहां की साफ़ और ठंडी हवा, घाटियां, दूर तक फैली हरियाली, उड़ते हुए बादल और पहाड़ किसी का भी मन मोह लेंगे.

tripsavvy

यहां आप चारलोटी झील, पेमास्टर पार्क, रामबाग, ओलंपिया रेसकोर्स, पैनोरमा पॉइंट, कैथेड्रल पार्क और मंकी पॉइंट आदि जगह घूम सकते हैं.

9. नासिक

मुंबई से दूरी- 182 Km और पुणे से दूरी- 211 Km

नासिक महाराष्ट्र का एक बहुत पुराना शहर है, जो गोदावरी नदी के किनारे बसा है. धार्मिक और पौराणिक लिहाज से ये शहर बहुत महत्वपूर्ण है. मान्यता है कि वनवास के समय भगवान राम ने पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अधिकांश समय यहीं बिताया था.

placementservices

नासिक में आप मुक्तिधाम मंदिर, रामकुंड, त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, कालाराम मंदिर, पांडवलेनी गुफ़ाएं, सिक्का संग्रहालय, Sula Vineyards, Anjneri Hill आदि घूम सकते हैं. नासिक में कुम्भ मेला भी लगता है, जहां का अद्भुत अनुभव आपको हमेशा याद रहेगा.

10. पंचगनी

मुंबई से दूरी- 240 Km और पुणे से दूरी- 100 Km

ख़ूबसूरत पंचगनी की खोज अंग्रेज़ों द्वारा की गई थी. यहां की कल-कल करती कृष्णा नदी, घने पेड़, दूर तक फैली हरियाली और बादल हर किसी को पसंद आएंगे. एडवेंचर के शौक़ीनों के लिए ये जगह बेस्ट है.

twimg

यहां आप Paragliding, Parasailing, Boating, Horse Riding आदि का लुत्फ़ उठा सकते हैं. ख़ूबसूरत पंचगनी में ढेर सारी फ़िल्मों की शूटिंग हो चुकी है. यहां का ‘Strawberry Festival’ दुनियाभर में मशहूर है. इस Festival के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं.

11. शिर्डी

मुंबई से दूरी- 300 Km और पुणे से दूरी- 190 Km

shrisaibabasansthan

शिर्डी शहर महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में है. ये जगह सांई बाबा की समाधि के लिए प्रसिद्ध है, जहां दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं. यहां सांई बाबा के मंदिर के अलावा आप शनि शिंगणापुर, खंडोबा मंदिर, लेडी बाग़, द्वारकामाई, नरसिंह मंदिर आदि भी घूम सकते हैं. 

इन महत्वपूर्ण स्पॉट्स के अलावा भी कई छोटे-बड़े स्पॉट्स हैं महाराष्ट्र में जहां आप घूम सकते हैं. तो अब अगला टूर बनाइए सपनों के शहर मुंबई का और घूम लीजिए उसके आस-पास इन महत्वपूर्ण जगहों पर जहां महान ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ आधुनिकता के दर्शन और शहर की भाग-दौड़ के साथ-साथ पहाड़ों की ख़ूबसूरती और शांति के दर्शन होंगे.