ठंड के मौसम में गिरती हुई बर्फ़ के बीच कुछ सुकून के पल ये सब एक सपने से कम नहीं है. ऐसा सपना हर किसी ने ज़रूर देखा होगा और जो फ़िल्मी हैं उनका तो ज़रूर ये सपना होगा कि बर्फ़ की वादियों में घूमें. अगर आप अपने इसी सपने को पूरा करना चाहते हैं, तो दिसंबर के इस महीने में इन जगहों पर जा सकते हैं. यहां पर पूरी ठंड ख़ासकर दिसंबर और जनवरी में जमकर बर्फ़बारी होती है. यहां पर तापमान घटता-बढ़ता रहता है.
ये हैं वो जगहें जहां इस बार गए न तो हर साल ज़रूर जाएंगे.
1. मनाली
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_be5a0327-8532-43c0-9c2d-0cca1927edae.jpg)
मनाली से 51 किमी दूर रोहतांग में सितंबर में बर्फ़बारी शुरू हो जाती है, लेकिन मनाली और मनाली के आसपास की जगहों पर दिसंबर के महीने में बर्फ़बारी होती है. ये पूरे साल खुला रहता है. यहां तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है और रात के दौरान ये 0 डिग्री, यहां तक कि -5 डिग्री तक गिरता है.
2. सोनमर्ग
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_3e453075-25b6-4c6c-9fad-5eabd461df70.jpg)
सोनमर्ग जम्मू और कश्मीर में बसा एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है. इसके आसपास Kolhoi Glacier और Machoi Glacier और 5000 मीटर से तक ऊंची कई चोटियां हैं. सोनमर्ग में स्नो फ़ॉल का सबसे अच्छा समय अप्रैल का है. इसके अलावा दिसंबर में तापमान -5 डिग्री के आसपास होता है और नीचे भी गिर सकता है.
3. नॉर्थ सिक्किम
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_633ab336-a2b3-4deb-902c-2d233bb15338.jpg)
नॉर्थ सिक्किम में -2 डिग्री के आसपास तापमान के साथ, Tsomgo Lake, Nathula, Yumthang, Yumesamdong, Gurudongmar Lake और Katao जैसी जगहों पर बर्फ़बारी होती है.
4. औली
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_854b4e9f-74a8-48c0-8460-a1dc32bbf18e.jpg)
औली में दिसंबर के आखिरी हफ़्ते और कभी-कभी जनवरी के बीच में भी बर्फ़बारी होती है. औली की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय फरवरी है क्योंकि इस दौरान हर साल स्की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है और दुनिया भर से लोग इसमें हिस्सा लेने आते हैं.
5. हेमकुंड साहिब
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_ea9b3466-8533-463c-97c9-495b42bd02bf.jpg)
दिसंबर में वेैली ऑफ़ फ़्लावर्स भारी बर्फ़बारी के कारण बंद हो जाती है, हेमकुंड साहिब का मार्ग दिसंबर के महीने में कुछ अनुभवी पर्वतारोहियों के लिए भी खुलता है. पूरी जगह बर्फ़ की सफ़ेद चादर के आगोश में समां जाती है और तापमान -10 से -20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है.
6. पहलगाम
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_0d390333-7ed1-4ec4-8928-8924928f2fbf.jpg)
अगर आप स्नो में स्नोमैन बनाना चाहते हैं. तो पहलगाम में दिसंबर और जनवरी के महीने में जाएं. इस समय यहां जमकर बर्फ़बारी होती है. तापमान शून्य (0) से नीचे चला जाता है.
7. मुंसियारी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_843d0ee2-f111-485b-8626-5b4ffcd4fb27.jpg)
मुंसियारी में दिसंबर के अंत में बर्फ़बारी होती है. यहां दिन के समय औसत तापमान 4 डिग्री के आसपास होता है.
8. नारकंडा
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_92017a3e-3474-4e09-b573-828ec4b687d9.jpg)
नारकंडा, एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो शिमला से 70 किमी दूर है. नारकंडा में सर्दियों के दौरान तापमान -10 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है.
9. पटनीटॉप और नत्था टॉप
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_f944fd7f-d1c2-4794-a41b-4363b2d97b2d.jpg)
जम्मू और कश्मीर में एक और ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है पटनीटॉप और उससे थोड़ा ऊपर नत्था टॉप. यहां नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों में अच्छी बर्फ़बारी होती है. सर्दियों के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0-14 (शून्य से चौदह डिग्री सेल्सियस) के आसपास रहता है.
10. लद्दाख
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_86e9bd19-02b8-45f9-8e9d-c667c6d3eb75.jpg)
दिसंबर में लद्दाख जाने से काफ़ी लोग बचते हैं, लेकिन जिन्हें स्नोफ़ॉल देखना है वो दिसबंर में ही जाएं. इस दौरान यहां का तापमान -4 डिग्री के आसपास होता है और रात में -30 डिग्री तक गिर सकता है. कुछ हिस्सों में दिन के दौरान भी तापमान -30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है.
11. गुलमर्ग
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_e8537fa6-054e-4a46-843f-ca9ce21b5ce2.jpg)
जम्मू और कश्मीर में एक ख़ूबसूरत हिल स्टेशन गुलमर्ग में दिसंबर में अच्छी बर्फ़बारी देखने को मिलती है. यहां जाने से पहले गर्म कपड़े ज़रूर लेकर जाएं क्योंकि यहां का तापमान -8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
12. संगला वैली
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/12/5dee499d9d04130e632cb5a7_dd728483-7963-491b-a630-dbbb839d602e.jpg)
संगला, बासपा घाटी का एक शहर है, जिसे भारत के हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले में, तिब्बती सीमा के क़रीब, सांगला घाटी के रूप में भी जाना जाता है. सांगला में सर्दियों के मौसम में जमकर बर्फ़बारी होती है.
Lifestyle से जुड़े आर्टिकल ScoopwhoopHindi पर पढ़ें.