मुंबई, सपनों का शहर मुंबई! 

ये सपनों का शहर तो है ही, लेकिन यहां और इसके आस-पास घूमने की भी बहुत शानदार जगहें हैं. जहां आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं. ये सारी जगह मुंबई से 100 से 500 किलोमीटर की दूरी पर हैं. इसलिए मुंबई की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ज़रा इन जगहों के बारे में भी जान लीजिए, कुछ नया करने को मिल जाएगा.

twimg

ये रहीं वो जगहें:

1. कर्जत

hiqcdn

कर्जत बहुत ही ख़ूबसूरत जगह है. उल्हास नदी के किनारे बसा कर्जत, प्रकृति की सुंदरता, क़िलों और पहाड़ों से सजा है. यहां पर ट्रेकिंग की जा सकती है. 

दूरी- मुंबई से 62 किमी दूर 
घूमने का सही समय- जुलाई से सितंबर 
घूमने की जगहें- भोर घाट, पेठ किला, कोंडाना गुफ़ाएं और इलहास घाटी 
कर सकते हैं- वॉटरफ़ॉल क्लाइम्बिंग, वाइट वॉटर राफ़्टिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, Boating, पिकनिक और रैपलिंग.

2. लोनावला/खंडाला

quoracdn

लोनावाला और खंडाला मुंबई के पास स्थित फ़ेमस जगहें हैं. यहां का Twin Hill Resort के कारण ज़्यादातर मुंबईवासी यहां घूमने आते हैं. 

दूरी- मुंबई से 93 किमी दूर 
घूमने के लिए सही समय- अक्टूबर से मई के बीच 
घूमने की जगहें- कराला और भजा गुफ़ाएं, तुंगरली झील, पावना झील, Duke’s Nose, Tiger’ Leap, लोहागढ़, कोरिगाड किला, लोनावाला झील, नेडसा गुफ़ाएं और बुश बांध क्या 
कर सकते हैं- यहां शॉपिंग प्लेस बहुत हैं, तो शॉपिंग कर सकते हैं. इसके अलावा कैम्पिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं.

3. कामशेट

mumbaitravellers

लोनावाला और खंडाला के लोकप्रिय ट्विन हिल रिसॉर्ट्स से केवल 16 किमी दूर स्थित कामशेट, पैराग्लाइडिंग के लिए लोकप्रिय है. वैसे तो यहां कभी भी आ सकते हैं, लेकिन अक्टूबर से मई के बीच का दृश्य काफ़ी अच्छा होता है. 

दूरी- मुंबई से 102 किमी 
घूमने के लिए सही समय- अक्टूबर से मई के बीच 
घूमने की जगहें- भंडार डोंगर, रायकर फ़ार्म, उकसान बांध, वडिवली झील, भैरी गुफ़ा, Bedsa Saves, करला गुफ़ाएं, कोंडेश्वर मंदिर क्या 
कर सकते हैं- पैराग्लाइडिंग, बोटिंग, ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, एंगलिंग और स्वीमिंग. 

4. माथेरन

hindustantimes

माथेरन, समुद्र तल से 2516 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है. ये महाराष्ट्र का सबसे पुराना हिल स्टेशन है. यहां जाने पर नेरल-माथेरान टॉय ट्रेन की सवारी ज़रूर करें. 

दूरी- मुंबई से 83 किमी 
घूमने के लिए सही समय- अक्टूबर से मई के बीच 
घूमने की जगहें- ट्री-हिल, लुइसा पॉइंट, पैनोरमा पॉइंट, लॉर्ड्स पॉइंट, चार्लोट लेक, इको पॉइंट, मलंग पॉइंट, हार्ट पॉइंट  
कर सकते हैं- नेरल-माथेरान टॉय ट्रेन की सवारी, घुड़सवारी, पर्यटन, ट्रेकिंग, वॉकिंग, ट्रेकिंग और वैली क्रॉसिंग

5. अलीबाग

bstatic

अगर महाराष्ट्र के इतिहास को जानना है, तो अलीबाग ज़रूर जाएं. अलीबाग जाने के लिए मुंबई से रोड के ज़रिए या Ferry से जा सकते हैं. फेरी को मुंबई के दक्षिणी भाग में गेटवे ऑफ़ इंडिया के क़रीब समुद्र तट से लिया जा सकता है.

दूरी- मुंबई से 95 किमी 
घूमने का सही समय- अक्टूबर से जुलाई तक 
घूमने की जगहें- कोरलाई क़िला, अक्शी बीच, किहिम बीच, हीरकोट क़िला, कोलाबा क़िला, केनेश्वर मंदिर, अलीबाग क़िला, विक्रम विनायक मंदिर और वारसोली बीच, अंडरि, नागांव बीच और मुरुद जंजीरा क्या 
कर सकते हैं- Phansad Sanctuary में बर्ड वॉचिंग का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा वॉटर एक्टिविटी और स्पोर्ट्स कर सकते हैं. 

6. रायगढ़

india

मराठा राजा, शिवाजी की सफ़लता की वीरगाथाएं लिखी जा चुकी हैं रायगढ़ में. ये मराठा साम्राज्य की राजधानी थी. 17वीं शताब्दी में निर्मित, रायगढ़ क़िला, पयर्टकों के बीच आकर्षण का केंद्र है. ये समुद्र तल से 2700 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है. यहां जाने के लिए 1737 सीढ़ियां चढ़ें या फिर केबल कार की सवारी की भी व्यवस्था है. 

दूरी- मुंबई से 103 किमी 
घूमने का सही समय- सितंबर से नवंबर तक 
घूमने की जगहें- रायगढ़ संग्रहालय और रायगढ़ का क़िला क्या 
कर सकते हैं- केबल कार राइडिंग, ऐतिहासिक अभियान (Historic Expedition), ट्रेकिंग और हाइकिंग 

7. कोलाड

cloudinary

अगर आउटडोर एक्टीविटी और वॉटर स्पोर्ट्स का मज़ा लेना है, तो कोलाड ज़रूर जाइए. ये कुंडालिका नदी के किनारे स्थित है. 

दूरी- मुंबई से 120 किमी 
घूमने के लिए सही समय– जुलाई से फरवरी के बीच 
घूमने की जगहें- Kansi Falls, ताल, कुदा गुफ़ाएं, तम्हिनी झरने और कुंडालिका नदी क्या 
कर सकते हैं- हाइकिंग, बोटिंग, रिवर राफ़्टिंग, रैपलिंग, Kayaking और पैराग्लाइडिंग

8. इगतपुरी

bstatic

पश्चिमी घाटों और शांत वातावरण के बीच बसा इगतपुरी बहुत ही मनोरम जगह है. ये मुंबई के पास सबसे अच्छा वेकेशन स्पॉट है. 

दूरी- मुंबई से 120 किमी दूर 
घूमने के लिए सही समय- जून से सितंबर या नवंबर और मार्च के बीच 
घूमने की जगहें- कैमल घाटी, अमृतेश्वर मंदिर, आर्थर लेक, कालसुबाई पीक, भाटसा रिवर वैली, त्रिंगलवाड़ी क़िला और धम्मगिरी क्या 
कर सकते हैं- साइटसीन, मेडीटेशन, रोमांटिक वॉक, वॉकिंग और ट्रेकिंग

9. मालशेज घाट

indiantouristplace

मुंबई के पास मालशेज़ घाट एक घूमने की बेहतरीन जगह है. ये पश्चिमी घाट में चारों ओर पहाड़ से घिरा है. 

दूरी- मुंबई से 154 किमी दूर 
घूमने के लिए समय- जुलाई से सितंबर और अक्टूबर से मार्च तक 
घूमने की जगहें- Malshej Falls, हरिश्चंद्रगढ़, शिवनेरी क़िला और पिंपलगांव जोगा बांध क्या 
कर सकते हैं- बर्ड वॉचिंग, साइटिंग, पैराग्लाइडिंग, वॉकिंग और ट्रेकिंग

10. जवाहर

thrillophilia

मुंबई के क़रीब बसा जवाहर एक छोटा सा शहर है. ये अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लिए लोकप्रिय है. इस शहर को अपनी दिनांकित वारली जनजातियों, वारली पेंटिंग, शिल्प और पारंपरिक कला के लिए भी जाना जाता है. इसके अलावा, इस छोटे से शहर को इसके शांत और मनोरम दृश्यों के लिए भी जाना जाता है. 

दूरी- मुंबई से 155 किमी 
घूमने का सही समय- सितंबर से अप्रैल के बीच 
घूमने की जगहें- जय विलास पैलेस, हीरादपाड़ा वॉटरफ़ॉल, जय सागर बांध, काल मंडावी वॉटरफ़ॉल, Dabhosa Waterfall, सनसेट पॉइंट, हनुमान पॉइंट, Khadkhad Dharan, भोपतगढ़, शिरपमाल 
कर सकते हैं- दर्शनीय स्थल, वारली कला और शिल्प और खरीदारी की खोज

11. मुरुद जंजीरा

goibibo

रायगढ़ ज़िले के बगल में राजसी मुरुद-जंजीरा क़िला है जो छोटे से द्वीप पर स्थित है और मुंबई के पास एक बेहतरीन घूमने की जगह है. 

दूरी- मुंबई से 150 किमी 
घूमने का सही समय- अक्टूबर से मार्च के बीच 
घूमने की जगहें- मुरुद-जंजीरा क़िला क्या 
कर सकते हैं- घुड़सवारी, फ़ोर्ट घूम सकते हैं और साइटिंग

12. भंडारदरा

googleapis

शोर-शराबे से दूर शांति की जगह है भंडारदारा. हरियाली और पहाड़ों के सुंदर दृश्य के बीच कुछ अच्छे और यादगार पल बिता सकते हैं. 

दूरी- मुंबई से 156 किमी 
घूमने का सही समय- अक्टूबर से मार्च के बीच 
घूमने की जगहें- संध्या घाटी, अमृतेश्वर मंदिर, अगस्ती ऋषि आश्रम, विल्सन डैम, रंधा फ़ॉल्स, आर्थर लेक और भंडारा झील क्या 
कर सकते हैं- साइकिलिंग, वॉकिंग, ट्रेकिंग और Sightseeing.

13. नासिक

hiqcdn

नासिक, भारत की वाइन कैपिटल है. साथ ही घूमने के लिए भी अच्छी जगह है. ये वो शहर है जहां आप लोकप्रिय Sula Winery सहित देश के कुछ लोकप्रिय और सबसे पुराने अंगूर के बागों को देख सकते हैं. 

दूरी- मुंबई शहर से 167 किमी दूर 
घूमने का सही समय- अक्टूबर से मार्च के बीच 
घूमने के स्थान- मंदिर, त्रयंबकेश्वर, मुक्तिधाम, पांडवलेनी गुफ़ाएं, सोमा वाइनयार्ड, यॉर्क वाइनरी और टेस्टिंग रूम, Sula Vineyards क्या 
कर सकते हैं- मंदिर घूम सकते हैं और वाइनयार्ड टूर के साथ वाइन भी चख सकते हैं. 

14. दमन

tripoto

दमन सबसे अच्छा टूरिस्ट प्लेस है. इस शहर में पुर्तगाली कॉलोनी और पुराने आकर्षण का अनुभव करें, जिसमें पुरानी संस्कृति की झलक दिख जाएगी. इसके अलावा, शहर में दो Beach हैं. 

दूरी- मुंबई से 174 किमी 
घूमने का सही समय- अक्टूबर से अप्रैल के बीच 
घूमने के स्थान- सोमनाथ महादेव मंदिर, मोती दमन, Church of Bom Jesus, देवका बीच, जम्पोरे बीच और नानी दमन क्या 
कर सकते हैं- Basking Beaches और पैराग्लाइडिंग के साथ टहलने का आनंद ले सकते हैं

15. सिलवासा

outlookindia

दादरा और हवेली की राजधानी होने के नाते, सिलवासा एक लोकप्रिय जगह है. पुर्तगाली शासन के दौरान Vila de Paco d’Arcos के रूप में जाना जाता था. इसलिए आज भी यहां पुर्तगाल की कुछ यादें ताज़ा हो जाएंगी. 

दूरी- मुंबई से 167 किमी दूर 
घूमने का सही समय- नवंबर से मार्च के बीच 
घूमने की जगहें- गंगा झील, बालाजी मंदिर, वृंदाबन मंदिर, दुधनी और दादरा पार्क क्या 
कर सकते हैं- शॉपिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, फ़िशिंग, बोटिंग और मोटर बाइकिंग

अब मुंबई के अलावा इन जगहों पर भी जाने का प्लान बना लीजिए.