गुजराती लोगों को खाने का बहुत शौक होता है. हो भी क्यों न गुजराती खाना इतना टेस्टी जो होता है कि उसे खाए बिना रहा नहीं जाता है. चलिए आज आपको गुजरात की कुछ फ़ेमस डिशेज़ के बारे में बताते हैं. इनके बारे में पढ़ने मात्र से ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा.
1. खमन ढोकला
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_db4fa336-f019-489e-9c1f-9232fb51246b.jpg)
ये ढोकले के जैसा होता है, पर ये उससे अधिक मुलायम और स्पंजी होता है. इसे आप पिसी हुई चने की दाल से झटपट तैयार कर सकते हैं.
2. ढेबरा
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_e0658ab5-16b6-4266-8692-9c1a0d3339af.jpg)
बाजरे और मेथी को मिलाकर बनाई जाने वाली इस डिश को तेल में तलकर बनाया जाता है. ये दिखने में पकौड़ों के जैसे दिखाई देते हैं.
3. हांडवो
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_52a66ba6-0caf-40b6-a5dd-f3a0001151f4.jpg)
हांडवो को आप नमकीन केक भी कह सकते हैं. इसे दाल, चावल और तिल से बनाया जाता है.
4. खांडवी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_ad4e3bf8-8cd4-440e-8bea-ae395be62b41.jpg)
बेसन से बने ये साफ़्ट रोल मुंह में रखते ही पिघल जाते हैं.
5. पतरोडे
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_d3f55638-c68a-466a-9db1-aa6d56178663.jpg)
इस डिश को अरबी के पत्तों को बेसन में लपेटकर बनाया जाता है. इन्हें आलू वड़ी भी कहा जाता है.
6. मेथी मुठिया
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_7a4300d3-7887-4fd2-9148-d32a401bb62e.jpg)
मेथी के दानों से बना ये स्नैक चाय के साथ मिल जाए तो चाय पीने का मज़ा दोगुना हो जाता है.
7. उंधियू
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_a0c2ea33-dac5-430a-bb6f-508670ee0131.jpg)
गुजरात की इस पारंपरिक डिश को कई सब्ज़ियों को मिलाकर बनाया जाता है.
8. सेव तामेटा नू शाक
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_8f437b24-48f6-41b0-95f1-5e8c47c83758.jpg)
सेव और टमाटर से बनने वाली ये सब्ज़ी बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होती है.
9. दाल ढोकली
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_01073288-c441-4c87-bd53-6a16ae476021.jpg)
दाल, मसाले और आटे से बना ये व्यंजन अपने आप में पूरा खाना है.
10. सेव खमणी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_f5b52807-ed07-443f-af27-6ebdc5da2345.jpg)
सेव और अनार दाने से बनने वाला ये स्नैक चंद मिनटों में तैयार हो जाता है.
11. गुजराती कढ़ी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_5071a1f6-8332-4a60-87e0-588974999ff1.jpg)
कढ़ी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन गुजराती कढ़ी की बात ही कुछ और है. ये मीठी और बहुत ही स्पाइसी होती है.
12. रोटलो
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_7b3074af-1aaf-4fe9-80af-a099f3989251.jpg)
मक्के या फिर बाजरे के आटे बनी ये रोटी गुड़ के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.
13. सेव उसल
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_de850f7f-a158-4dd2-8611-549401090212.jpg)
ये एक मसालेदार और चटपटा गुजराती नाश्ता है.
14. बासुंदी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_7be3f609-a4a6-4aed-851b-9db5eb05b712.jpg)
ये एक गुजराती डिश है, जिसे दूध में केसर और कई प्रकार के सूखे मेवे डालकर बनाया जाता है.
15. खाखरा
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_3ecfbb95-8937-46b3-b4a7-1de9dfb145ef.jpg)
खाखरा दिखने में पापड़ या फिर पतले पराठे जैसा होता है. इसे चाय और अचार के साथ खाया जाता है.
16. चोराफली
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_66525798-7d4a-4c7b-8cba-77dfa92b340c.jpg)
ये एक कुरकुरी गुजराती नमकीन है. इन्हें फाफड़ा भी कहा जाता है.
17. मेथी ना गोटा
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_1cbdf831-2239-4c43-b79e-3b10259213f1.jpg)
ये मेथी से बने पकौड़े होते हैं. इन्हें चाय के साथ खाना बेस्ट होगा.
18. घुघरा
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_80df2178-ac58-46aa-97f7-0a9b89e3b88f.jpg)
घुघरा, त्योहारों पर बनया जाने वाला फ़ेमस गुजराती व्यंजन है.
19. लोचो
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_bfa4e92b-dcf0-4dab-97ac-b50d3850b070.jpg)
लोचो एक फ़ेमस गुजराती स्ट्रीट फ़ूड है. इसे सेव के साथ परोसा जाता है.
20. लिलवा कचोरी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_746f2711-ea62-47c7-bea9-71ffe6451a3b.jpg)
इस कचौरी को हरी मटर और मसालों की स्टफ़िंग के साथ बनाया जाता है.
21. मगस
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_9c0d1edc-22e2-4327-868b-668278bd7d17.jpg)
ये बेसन से बनी बर्फ़ी है, जिसे खाए बिना गुजराती लोग रह नहीं पाते.
22. पापड़ी नो लोट
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/05/5cd57b43b37f122514de4c03_708021bf-7887-481c-921b-d2ee98a9ece3.jpg)
इसे आप चावल से बना केक भी कह सकते हैं. ये खाने में बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट होता है.
अगली बार गुजरात जाना तो इन्हें ट्राई करना न भूलना.