भारत में कई पुरातात्विक स्थल हैं जो प्राचीन भारतीय सभ्यता की झलक हमारे सामने पेश करती हैं. इनमें ऐतिहासिक महल, क़िले और सिंधू घाटी की सभ्यता आदि शामिल हैं.


चलिए आज अतुल्य भारत के कुछ प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थलों के बारे में भी जान लेते हैं. 

1. लोथल- गुजरात 

earth

ये सिंधू घाटी सभ्यता के पुराने शहरों में से एक था, जिसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हैरिटेज के लिए नॉमिनेट किया है. ये तब के सुनियोजित शहरों में से एक है, जिसे भारतीय पुरातत्व विभाग ने खोजा था. 

2. नालंदा विश्वविद्यालय- बिहार 

mercomindia

यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में से एक नालंदा विश्वविद्यालय में महावीर और बुद्ध दोनों ने भ्रमण किया था. ये बौद्ध धर्म के धार्मिक स्थलों में से एक है. 

3. धोलावीरा- गुजरात 

worldatlas

धोलावीरा में सिंधू घाटी की सभ्यता के अंश मिले हैं. ये स्थल अपने अंदर 3 सहस्त्राब्दी ईसा पूर्व 2 सहस्राब्दी ईसा पूर्व के मध्य की सभ्यता के सबूत संजोए है.

4. वैशाली एक प्राचीन शहर- बिहार 

earthismysterious

ये बौद्ध और जैन दोनों धर्मों से जुड़ा पुरातात्विक शहर है. यहां अशोक स्तंभ और स्तूप भी हैं. ये बिहार का प्रमुख पर्यटन स्थल है. 

5. मीनाक्षी मंदिर- तमिलनाडु 

templepurohit

मीनाक्षी माता का ये मंदिर हज़ारों साल पुराना है. ये मदुरै में वैगई नदी के किनारे बना है. 

6. खजुराहो- मध्य प्रदेश 

mumbaitravellers

कामसूत्र की तरह ही खजुराहों के मंदिर में बनी मूर्तियां भी वर्ल्ड फ़ेमस हैं. यहीं पर भगवान शिव का सबसे बड़ा मंदिर कंदरिया महादेव भी है. 

7. हम्पी- कर्नाटक 

pinatravels

हम्पी विश्व धरोहर स्थल में शामिल है. यहां के मंदिरों में श्रद्धालूओं की भीड़ लगी रहती है. इसकी एक झलक 50 रुपये के नोट पर भी है.

8. पत्तदकल- कर्नाटक 

wikipedia

भारतीय पुरातात्विक विभाग द्वारा संचालित पत्तदकल भी विश्व धरोहर स्थल में शामिल है. ये तुंगभ्रद नदी के दक्षिणी किनारे पर बेल्लारी ज़िले में है. 

9. सांची स्तूप- मध्य प्रदेश 

myoksha

पत्थर से बनी सबसे पुरानी संरचना है भारत की सांची स्तूप. बौद्ध धर्म का ये प्रमुख धार्मिक स्थल है. 

10. गंगवंश- तमिलनाडु 

smarthistory

ये तमिलनाडु के प्रमुख राजघरानों में से एक है. यहां पर पत्थरों पर कई बड़ी-बड़ी मूर्तियां उकेरी गई हैं.

11. सूर्य कोणार्क मंदिर- ओडिशा 

deccanchronicle

ये भगवान सूर्य का सबसे बड़ा मंदिर है. चंद्रभागा नदी के किनारे बना ये मंदिर पौराणिक महत्व रखता है. यहां हर साल लाखों सैलानी आते हैं. 

12. एलोरा की गुफ़ाएं- महाराष्ट्र 

wikipedia

इन गुफ़ाओं में सुंदर और भव्य मूर्तियां बनी हैं. ये किसी कलाप्रेमी के लिए जन्नत से कम नहीं. 

13. कुंभलगढ़ क़िला- राजस्थान 

tripsavvy

इसे 15वीं शताब्दी में महाराजा राणा कुंभा ने बनवाया था. इस क़िले की दीवार एशिया की दूसरी सबसे ऊंची दीवार है. 

14. उनाकोटी- त्रिपुरा 

india

यहां पर लाखों मूर्तियां एक साथ देखने को मिलेंगी. कहते हैं कि इनका निर्माण एक ही रात में हो गया था. 

15. देव पहाड़- असम 

tripoto

ये काज़ीरंगा नेशनल पार्क से 62 किलोमीटर की दूरी स्थित है. यहां पर भगवान शिव की पत्थर पर उकेरी गई मूर्ती है.