किचन में काम करते समय आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता होगा. जैसे स्पेस की कमी होना, किसी ज़रूरत की चीज़ का न होना आदि. इन सभी दिक्कतों का एक ही इलाज है वो है किचन हैक्स. आज हम आपको कुछ ऐसी किचन हैक्स बताएंगे जो न सिर्फ़ आपके किचन को सुंदर बनाएंगी बल्कि आपकी कई परेशानियों को चुटकी बजाते ही हल कर देंगी. 

तो देर किस बात कि चलिए एक नज़र इन कमाल की किचन हैक्स पर भी डाल लेते हैं.  

1. केक स्टैंड

decoratorist

एक कांच के गिलास और एक प्लेट की मदद से आप सुंदर सा केक स्टैंड बना सकते हैं. 

2. चाकू स्टैंड 

curbly

आप मैगनेट की मदद से चाकू स्टैंड बना सकते हैं. इसके लिए बस आपको एक मैग्नेटिक लकड़ी के बोर्ड को दीवार पर टांगना होगा. 

3. पैन के ढक्कन 

theownerbuildernetwork

पैन के ढक्कन को अपने किचन के कैबिनट के दरवाज़े में रख सकते हैं. इसके लिए आपको दरवाज़े पर कुछ हुक लगाने होंगे. 

4. Wine Glasses 

otthonlap

मोमबत्ती के स्टैंड पर एक Pint Jar को लगा कर आप सुंदर सा Wine Glass बना सकते हैं. 

5. चाकू होल्डर 

otthonlap

पुरानी किबातों को आप चाकू होल्डर के रूप में यूज़ कर सकते हैं. इस तरह. 

6. मसालों को रखने की जगह 

pinterest

किचन की कैबिनेट के दरवाजे में आप रैक्स बनवा लें. इसमें आप मसालों को आराम से रख सकते हैं. 

7. बर्तन 

houzz

बर्तनों को आप कुछ हैंगर्स की मदद से किचन की छत में भी टांग सकते हैं. 

8. बर्तनों के ढक्कन 

instructables

इन्हें आप पर्दे के की रॉड में लटका सकते हैं. कुछ इस तरह. 

9. Roll Out Pantry 

novocom

अगर आपके फ़्रिज और दीवार के बीच खाली जगह तो वहां एक-एक रैक रख दें. इसमें आप किचन का सामान रख सकते हैं. 

10. सिंक कैबिनेट 

decoratorist

सिंक कैबिनेट के नीचे आप एक लोहे की रॉड लगा कर उसमें किचन को साफ़ करने के सामान को रख सकते हैं. जैसे स्प्रे बॉटल्स. 

11. बर्तन धोने वाला स्पंज 

lifehacker

बर्तन धोने वाले स्पंज को एक क्लिप की मदद से साइड में रखें. इससे वो जल्दी सूखेगा और गंदा भी नहीं होगा. 

12. मिक्सर 

amazon

मिक्सर के ब्लेंडर को जल्दी साफ़ करने के लिए उसमें थोड़ा गर्म पानी डालकर चलाएं. तुरंत साफ़ हो जाएगा. 

13. सिंक 

plumber

सिंक के पाइप में चिकनाई जमने से कई बार वो जाम हो जाता है. इससे बचने के लिए उसमें समय-समय पर गर्म पानी डाल कर साफ़ करते रहें. 

14. आटा 

shipton

स्टेनलेस स्टील के उपकरणों और सिंक को साफ़ करने के लिए आप आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं. बस एक कपड़े में सूखा आटा रख कर उसे सतह पर रगड़ें. सब चमकने लगेंगे. 

15. कटिंग बोर्ड 

hacks

कटिंग बोर्ड पर थोड़ा नमक छिड़ कर नींबू से रगड़ें. तुरंत साफ़ हो जाएगा. 

है ना कमाल की हैक्स.
Lifestyle से जुड़े दूसरे आर्टिकल पढ़ें ScoopWhoop हिंदी पर.