इंसान ये बात जानता है कि वो प्रकृति पर निर्भर है. मगर दुर्भाग्य ये है कि वो इस बात को समझना नहीं चाहता. वो बस समझता है ख़ुद का विकास, जो धीरे-धीरे धरती को विनाश की ओर लेकर जा रहा है. इंसान बदलने को तैयार नहीं है, मगर मौसमों ने बदलना शुरू कर दिया है. ग्लोबल वॉर्मिंग आज की सच्चाई है. कुछ जगहें आज बाढ़ तो कुछ सूखे की मार झेल रही हैं. पहाड़ दरक रहे हैं और ज़मीन समुद्र के भीतर तेज़ी से बढ़ रही है.

ऐसे में आज हम NASA द्वारा जारी की गई कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं, जिनमें आपको इस धरती पर पिछले कुछ सालों में आए ख़ौफ़नाक बदलाव नज़र आएंगे.

1. आर्कटिक सागर- तेज़ी से पिघलती बर्फ़

boredpanda

2. सिकुड़ता अरल सागर, मध्य एशिया

boredpanda

3. मुइर ग्लेशियर अब झील में तब्दील होता जा रहा है, अलास्का

boredpanda

4. एरिज़ोना और यूटाह की पॉवेल झील सूख चुकी है

boredpanda

5. सहारा रेगिस्तान के किनारे पर हिमपात हुआ दुर्लभ

boredpanda

6. लेक पूपो का हाल, बोलीविया

boredpanda

7. तिब्बत की अरु रेंज में हिमस्खलन

boredpanda

8. आइसलैंड का ओके ग्लेशियर तक़रीबन ख़त्म हो चुका है

boredpanda

9. बेरिंग सी आइस रिकॉर्ड निम्न स्तर पर पहुंंच गई है.

boredpanda

10. न्यूजीलैंड में सिकुड़ते ग्लेशियर.

boredpanda

11. फ्रीपोर्ट, टेक्सास के पास समुद्र तट कटाव.

boredpanda

12. महज़ 28 साल में पिघल गया कोलंबिया ग्लेशियर, अलास्का

boredpanda

13. दक्षिण डकोटा में जेम्स नदी की बाढ़.

boredpanda

14. समुद्र में ग़ायब होते हवाई द्वीप.

boredpanda

15. जॉर्ज वी आइस शेल्फ़, अंटार्कटिका पर बर्फ़ पिघलने से बन रहे पूल.

boredpanda

16. पिघलते कास्कवल्श ग्लेशियर पूरे इकोसिस्टम में तब्दीली ला रहा है.

boredpanda

ये भी पढ़ें: प्रकृति की शक्ति की गवाह हैं ये 18 तस्वीरें, इससे खिलवाड़ ख़ुद की तबाही को दावत देना है

अब वक़्त आ गया है कि हम अपनी आंखों से इस विकास की चाशनी को हटाएं और सामने मौजूद इस कड़वी सच्चाई को पहचानें.