ऑस्ट्रेलिया के कुछ वैज्ञानिकों द्वारा लगाए गए ताजा अनुमान के मुताबिक पृथ्वी पर करीब 50 अरब पक्षी रहते हैं. यह इंसानी आबादी से छह गुना ज्यादा बड़ी संख्या है. क्या पृथ्वी पर इंसानों से ज्यादा पशु-पक्षियों का हक नहीं बनता?
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/06/60c34baed1e99b505723f4e5_6b95ebe2-741f-460b-99e3-4b1c0ea2368d.jpg)
1. 50 अरब पक्षी
प्रोसीडिंग्स ऑफ द यूएस नैशनल अकैडमी ऑफ साइंसेज पत्रिका में छपे एक अनुमान के मुताबिक पृथ्वी पर करीब 50 अरब पक्षी रहते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि पूरी दुनिया में चिड़ियों की 9,700 प्रजातियों के होने के बारे में जानकारी है. ये सभी मौजूदा प्रजातियों का 92 प्रतिशत है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/06/60c34baed1e99b505723f4e5_3b00d922-1672-4f2b-9013-5514962d2cca.jpg)
2. ऑनलाइन डेटाबेस में एक अरब पक्षी
ईबर्ड नाम के पक्षियों के ऑनलाइन डेटाबेस में लगभग एक अरब चिड़ियों के बारे में जानकारी है. वैज्ञानिक इनके साथ अलग अलग प्रजातियों पर हुए वैज्ञानिक सर्वेक्षणों को मिला कर 50 अरब की संख्या पर पहुंचे. यह पृथ्वी पर इंसानों की कुल आबादी से छह गुना ज्यादा है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/06/60c34baed1e99b505723f4e5_a91d4ae4-fd17-4913-9485-d1ba137cb63b.jpg)
3. आम प्रजातियां कम, दुर्लभ ज्यादा
अध्ययन करने वाली टीम का नेतृत्व न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के विलियम कॉर्नवेल ने किया था. पूरे अध्ययन के बाद टीम इस नतीजे पर पहुंची कि दुनिया में तुलनात्मक रूप से पक्षियों की आम प्रजातियां कम हैं और दुर्लभ ज्यादा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/06/60c34baed1e99b505723f4e5_a1f2b1f1-5158-47c8-a372-3eea7887adb9.jpg)
4. किन पंछियों की है सबसे ज्यादा आबादी
सबसे ज्यादा संख्या में पाए जाने वाले पंछियों में शामिल है गौरैया (1.6 अरब), यूरोपीय मैना (1.3 अरब), रिंग-बिल्ड गल (1.2 अरब) और बार्न स्वालो (1.1 अरब).
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/06/60c34baed1e99b505723f4e5_9e7f9407-e97d-4786-b5fe-370c2de5f5a0.jpg)
5. कौन से हैं सबसे दुर्लभ पक्षी
सबसे कम पाए जाने वाले पक्षियों में शामिल हैं न्यू जीलैंड की कीवी (3,000) और मैडागास्कर में पाई जाने वाली चिड़िया मेसाइट (1,54,000).
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/06/60c34baed1e99b505723f4e5_a31b0022-7568-4151-b445-311b02b3d67c.jpg)
ये भी पढ़ें: घोड़े बेच कर सोते हुए जानवरों की ये 20 फ़ोटोज़ देखकर उनकी Cuteness पर फ़िदा हो जाएंगे
6. और अध्ययन जरूरी
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह सभी पक्षी आबादी के इस आकार तक क्यों और कैसे पहुंचे यह पता लगाना भविष्य में प्रजातियों के विकास, पर्यावरण और संरक्षण अध्ययन के लिए बेहद जरूरी है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/06/60c34baed1e99b505723f4e5_8c4dd014-403b-43d8-a757-69e9be9b6336.jpg)
पक्षियों के बिना धरती कितनी सूनी हो जायेगी!