अकसर ही हम में से कई लोग एक देश को छेड़ दूसरे देश में बसने का मन बनाते हैं. हांलाकि, कई लोगों की ये ख़्वाहिश सिर्फ़ ख़्वाहिश बन कर ही रह जाती है, क्योंकि सपनों के बीच पैसे जो आ जाते हैं. अगर आप भी पैसों की वजह से अब तक अपने इस सपने को दिल में दबाये हुए हैं, तो अब आगे ऐसा नहीं करना पड़ेगा. क्यों, पूछना वाजिब है, जिसका जवाब हैं कुछ सस्ते और अच्छे देश.  

इन देशों में आप कम पैसों में अपनी लाइफ़ सेट कर सकते हैं: 

1. नेपाल  

भारत से भी कम पैसों में आप नेपाल में अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं. यहां 1200 डॉलर से अधिक कमाने वाले कपल अमीरों की लिस्ट में आते हैं. नेपाल के अधिकतर क्षेत्र और देशों के मुकाबले काफ़ी Cheap हैं.  

thejakartapost

2. भारत  

दूसरे देशों की अपेक्षा भारत में रहना काफ़ी सस्ता है. इसके साथ ही पहले के मुकाबले भारत की वीज़ा प्रक्रिया काफ़ी बेहतर हो चुकी है.  

planetware

3. कंबोडिया 

वार्षिक ग्लोबल रिटायरमेंट इंडेक्स के अनुसार, रहने के लिहाज़ से कंबोडिया काफ़ी सस्ता है और इसे 100 में से 100 नंबर भी दिये गये थे. मतलब कम ख़र्च पर यहां एक बेहतर जीवन जी सकते हैं.  

youtube

4. वियतनाम 

पहाड़, Beach और घने जंगल की वजह से वियतनाम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. इसके साथ ही यहां रहने लायक आलीशान घर भी काफ़ी कम पैसों में मिल जाते हैं. 

intoday

5. थाईलैंड 

सस्ते देशों में थाईलैंड तीसरे नबंर पर आता है. मतलब रिटायर लोग अगर कहीं शिफ़्ट होने की सोच रहे हैं, तो यहां जा सकते हैं.  

holidayiq

6. पेरू 

पेरू जाने के लिये वीज़ा प्रक्रिया काफ़ी सरल है. अगर कुछ टाइम के लिये कहीं जाने की सोच रहे हैं, तो पेरू जा सकते हैं.  

lifeberrys

7. बोलीविया 

बोलीविया में अच्छे से रहने के लिये आपको महज़ एक हज़ार डॉलर चाहिये. यहां की Lifestyle बेहद सस्ती और अच्छी है.  

samacharjagat

8. पुर्तगाल 

कम बजट में आप पुर्तगाल में जीवन जिया जा सकता है.  

prabhasakshi

चलो अब प्लान बनाना शुरू कर दो.  

Lifestyle के और आर्टिकल पढ़ने के लिये क्लिक करें.