हर इंसान के दो नाम होते हैं. पहला वो जो उसे घरवाले प्यार से कह कर बुलाते हैं यानि उसका निकनेम और दूसरा वो जिससे समाज में उसकी पहचान होती है. पर क्या आपको ये पता है कि आम इंसान की तरह ही शहरों के भी निकनेम होते हैं. अगर अभी तक ये नहीं पता था, तो अब जान लो वैसे भी अच्छी चीज़ें जानने में कोई बुराई नहीं होती.

1. बेंगलुरु – साइंस सिटी ऑफ़ इंडिया.

bangalore1

भारत में सबसे ज़्यादा आईटी कंपनी बेंगलुरु में ही हैं, जिस वजह से इसे आईटी हब और साइंस सिटी ऑफ़ इंडिया भी बुलाते हैं. 

2. भागलपुर (बिहार) – सिल्क सिटी.

jansatta

भागलपुर सिल्क के व्यापार के लिये विश्वविख्यात है, इसीलिए इसका नाम सिल्क सिटी पड़ा.

3. चेन्नई – गेट-वे ऑफ़ साउथ इंडिया.

tamilnadutouristplace

इकोनॉमिक और एजुकेशन के हिसाब से ये साउथ इंडिया का सबसे बड़ा शहर है, जिस कारण इसे गेट-वे ऑफ़ साउथ इंडिया कहते हैं.

4. असम – टी सिटी ऑफ़ इंडिया.

yatra

सबसे चाय का उत्पादन यहीं होता है, इसीलिए इसका नाम टी सिटी ऑफ़ इंडिया पड़ा.

5. मुंबई – सिटी ऑफ़ ड्रीम्स.

indiasinvitation

मुंबई में रोज़गार के अवसर ज़्यादा होने के कारण लोग इसे सपनों का शहर भी कहते हैं. 

6. मसूरी – पहाड़ों की रानी.

vivatesting

सुंदर-सुंदर पहाड़ों के कारण मसूरी, पहाड़ों की रानी के नाम से फ़ेमस है.

7. सूरत (गुजरात) – डायमंड सिटी.

twimg

सूरत डायमंड के व्यापार के लिए जाना जाता है, जो कि इसके निकनेम की वजह बना.

8. उदयपुर (राजस्थान) – वाइट सिटी.

tourism

शहर में ज़्यादातर इमारतें सफ़ेद संगमरमर की बनी हुई हैं, जिस वजह से इसका नाम वाइट सिटी पड़ा.

9. रोम (इटली) – इंटरनल सिटी, द सिटी ऑफ़ सेवन हिल्स.

missmalini

रोम अपने Seven Hills के लिए फ़ेमस है, जो कि टूरिस्ट के लिए आकर्षण केंद्र भी है. इसीलिए इसे द सिटी ऑफ़ सेवन हिल्स के नाम से भी जाना जाता है. 

10. लॉस एंजेल्स (कैलिफ़ोर्निया) – द सिटी ऑफ़ एंजेल्स.

missmalini

लॉस एंजेल्स एक स्पेनिश वर्ड है, जिसका मतलब एंजेल्स होता है.

11. मियामी (फ़्लोरिडा) – मैजिक सिटी.

missmalini

110 सालों के अंदर मियामी की पॉपुलेशन बढ़कर 5.5 मिलियन हो गई थी, जो कि किसी चमत्कार से कम नहीं था. इसे लिए इसका नाम मैजिक सिटी रख दिया गया.

12. उशुआइया (अर्जेंटीना) – एंड ऑफ़ द वर्ल्ड.

missmalini

उशुआइया दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे पर स्थित है, जिस वजह से इसका निकनेम एंड ऑफ़ द वर्ल्ड पड़ा.

13. पेट्रा (जॉर्डन) – लॉस्ट सिटी.

missmalini

बहुत सारे लोगों को इस शहर की जानकारी नहीं है, यही कारण है कि इसे लॉस्ट सिटी बोला जाता है.

14. लास वेगास (नेवादा) – सिन सिटी.

missmalini

क़ानून बनने से पहले आप लास वेगास के Block 16 और Block 17 में भुगतान करके एंट्री ले सकते थे, यहीं से इसके निकनेम की उत्पत्ति हुई.

15. लिस्बन (पुर्तगाल) – द वाइट सिटी.

missmalini

लिस्बन, Tagus River के पास तक फैला हुआ है, जो एक मिरर की तरह काम करता है और शहर सूरज की रौशनी से जगमगाता रहता है.

16. शिकागो (इलिनोयस) – द विंडी सिटी.

missmalini

लोगों का मानना है कि मिशिगन झील से आने वाली हवाओं की वजह से शिकागो को ये उपनाम मिला है.

17. तिजुआना (मेक्सिको) – टेलीविज़न केपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड.

missmalini

दुनिया में सबसे ज़्यादा Plasma, HDTV और LCD टेलीविज़न का Manufacture यही होता है, जो इसके निकनेम की वजह है.

18. पेरिस – सिटी ऑफ़ लव.

cdn

रोमांटिक जगह होने के कारण पेरिस को सिटी ऑफ़ लव के नाम से जाना जाता है.

20. पटियाला (पंजाब) – रॉयल सिटी.

patiala

पटियाला की अपनी एक अलग संस्‍कृति है, जो यहां के लोगों की विशेषता को दर्शाती है, जिस वजह से इसे रॉयल सिटी कहते हैं.

20. पानीपत (हरियाणा) – सिटी ऑफ़ हैंडलूम.

panipatcity

पानीपत बुनकरों का शहर है, इसीलिए इसे सिटी ऑफ़ हैंडलूम कहते हैं.

21. पांडिचेरी – पेरिस ऑफ़ द ईस्ट.

samacharnama

भारत के सबसे ख़ूबसूरत शहरों में से एक होने की वजह से इसका नाम पेरिस ऑफ़ द ईस्ट पड़ा.

22. ऋषिकेष (उत्तराखंड) – योगा सिटी.

indiamike

ऋषिकेश में योग को बहुत महत्व दिया जाता है और अकसर यहां योग शिविर भी लगते हैं, जिसकी वजह से इसके निकनेम की उत्पति हुई.

23. नागपुर – ऑरेंज सिटी.

southeast

यहां सबसे ज़्यादा संतरे की पैदावार होती है.

24. कानपुर – लेदर सिटी ऑफ़ द वर्ल्ड.

ytimg

दुनिया में सबसे अच्छा और ज़्यादा चमड़े का उत्पादन कानपुर में होता, जिस कारण लोग इसे लेदर सिटी ऑफ़ द वर्ल्ड निकनेम से भी जानते हैं.

25. भोपाल – झीलों का शहर.

manahotels

कई छोटे-बड़े तालाब और झीलें होने के कारण इसका निकनेम झीलों का शहर पड़ा.

26. भुवनेश्वर – टेंपल सिटी ऑफ़ इंडिया.

amjobzglobal

आश्‍चर्यजनक मंदिरों और गुफ़ाओं की वजह से इसे टेंपल सिटी ऑफ़ इंडिया कहा जाता है.

27. आगरा – ताज नगरी.

posters

शहजांह और मुमताज़ के प्यार की निशानी ताजमहल की वजह से इसे ताज नगरी के नाम से जाना जाता है.

इनमें आपका शहर कौन सा है!