हर बार गर्मिंयों में ऐसा लगता है कि सूरज जैसे आग बरसा रहा हो. ऐसे में रात को ही थोड़ी राहत मिलती है. मगर आज हम आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जहां दिन हो या रात सूरज कभी डूबता ही नहीं. यहां 24 घंटे सूरज की रोशनी आती रहती है. इसकी वजह से यहां घूमने वालों की भी कोई कमी नहीं. अरे भाई, प्रकृति के इस अजूबे को भला कौन नहीं देखना चाहेगा.
1. Fairbanks- Alaska
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2020/06/5ef31a9960c0605527eb1755_9d9bf54e-466c-4860-9e3a-7a523bad8ead.jpg)
अलास्का ऐसी कंट्री है जहां रात में सूरज डूबता नहीं है. अगर आप यहां रात को सोते समय उठ जाएं तो अपने आस-पास लोगों को हाइकिंग और स्कीइंग करते देख पाएंगे.
2. Reykjavik- Iceland
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2020/06/5ef31a9960c0605527eb1755_1dcaccd5-6b88-4f69-9702-435fa598f399.jpg)
आईसलैंड नॉर्दन लाइट्स के लिए फ़ेमस है. इसके साथ ही यहां पर गर्मियों में Midnight Sun का नज़ारा भी देखने को मिलता है. यहां जाना तो Thingvellir नेशनल पार्क में हाइकिंग ज़रूर करना.
3. Abisko- Sweden
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2020/06/5ef31a9960c0605527eb1755_4f7bc827-a9ba-4aa9-81cf-946a3e0bd5fc.jpg)
Abisko में आप 56 दिनों तक अंधेरे का एक कतरा भी नहीं देख पाएंगे. Midnight Sun को देखने के लिये बेस्ट जगह है.
4. Lofoten Islands- Norway
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2020/06/5ef31a9960c0605527eb1755_0d403aae-a07d-4851-b4a0-3de3978e1315.jpg)
यहां के सुंदर लैंडस्केप का नज़ारा देखने हर साल सैंकड़ों सैलानी आते हैं. यहां पर आप आधी रात को भी गोल्फ़ खेल सकते हैं या फिर आर्कटिक सागर की सैर कर सकते हैं.
5. Svalbard- Norway
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2020/06/5ef31a9960c0605527eb1755_e90d6cb1-35e8-497b-a5d2-03841201e9e8.jpg)
नॉर्थ पोल और नॉर्वे के उत्तरी सिरे के बीच बसा ये द्वीप किसी स्वर्ग से कम नहीं. Midnight Sun को देखने के साथ ही आप यहां जीवाश्म खोजने का भी चांस ले सकते हैं.
6. Nuuk- Greenland
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2020/06/5ef31a9960c0605527eb1755_de5acf1e-c558-4fa9-898b-7b9a542fe839.jpg)
यहां की शामें भी दिन की तरह दिखाई देती हैं. इसे आपको मिस नहीं करना चाहिए.
7. Faroe Islands- Denmark
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2020/06/5ef31a9960c0605527eb1755_9a1ff034-7f33-4503-83cb-957a997ad72e.jpg)
उत्तर अटलांटिक महासागर में इस द्वीप पर सूर्यास्त का नज़ारा देखते ही बनता है. यहां के पहाड़ों का तो क्या ही कहना.
8. Lapland- Finland
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2020/06/5ef31a9960c0605527eb1755_895e1e59-412d-479c-a070-efc910739a3b.jpg)
गर्मियों में यहां के नज़ारे देखते ही बनते हैं. यहां आप Midnight Sun में जंगलों में घूमने का आनंद उठा सकते हैं.
9. St. Petersburg- Russia
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2020/06/5ef31a9960c0605527eb1755_0e134725-7a11-402f-8129-738cc70bf9f6.jpg)
यहां की लेजेंड्री व्हाइट नाइट्स तो यहां की शान हैं. इसे देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी आते हैं.
10. Yukon- Canada
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2020/06/5ef31a9960c0605527eb1755_b96006ef-4b6d-45f4-9a29-e19c12c83877.jpg)
यहां का Midnight Sun तो कई सप्ताह तक अस्त ही नहीं होता. गर्मियों की छुट्टियों का असल मज़ा तो यहीं है.