आज कल लोगों को Eco Friendly चीज़ें यूज़ करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि पर्यावरण को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सके. Eco Friendly चीज़ों की तरह कुछ लोग अब Ecotourism को भी महत्व देने लगे हैं. इससे न सिर्फ़ आपको नेचर के करीब जाने का मौक़ा मिलता है, बल्कि आपकी वजह से पर्यावरण का बचाव भी होता है.  

अगर आप भी Ecotourism के ज़रिये पर्यावरण बचाने में मदद करना चाहते हैं, तो भारत की इन जगहों पर जा सकते हैं 

1. राजमाला नेशनल पार्क, केरल 

इसे Eravikulam National Park से भी जाना जाता है, जो कि मुन्नार से 15 किलोमीटर दूर है. हरियाली और ख़ूबसूरती के साथ-साथ आप यहां वाइल्ड लाइफ़ का आनंद भी ले सकते हैं.  

keralatourism

2. चिल्का झील, ओडिशा 

ओडिशा स्थित चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है. इस झील में मछलियों की करीब 225 प्रजातियां मौजूद हैं.  

holidayrider

3. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम 

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान दुनियाभर में एक सींग वाले गेंडे के लिए फ़ेमस है. इसे 1905 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था.  

kaziranga

4. नंदा देवी बायोस्फ़ीयर रिज़र्व, उत्तराखंड 

ये लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो जोशीमठ से लगभग 24 किमी. की दूरी पर है.  

wildlifeindiatours

5. सुंदरबन नेशनल पार्क – पश्चिम बंगाल 

अगर वाइल्ड लाइफ़ को नज़दीक से देखना चाहते हैं, तो सुंदरबन जा सकते हैं. ये भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व होने के साथ ही सबसे बड़ा नेशनल पार्क भी है. 

bengaldesk

ठीक है, तो अबकी बार Ecotourism फ़ाइनल है न! 

लाइफ़स्टाइल के और आर्टिकल पढ़ने के लिये क्लिक करें.