Holi 2021: बचपन से लेकर अब तक हम होली को लेकर कई बातें सुनते हैं. ऐसा मानते हैं कि होली ईश्वर भक्त प्रह्लाद की याद में मनाई जाती है. कहते हैं कि होलिका बलशाली असुर की बहन थी. होलिका को वरदान प्राप्त था कि वो कभी भस्म नहीं हो सकती है. इसलिये वो आग में अपनी गोद में प्रह्लाद को लेकर बैठ गई. प्रह्लाद का मन साफ़ था. ईश्वर के आशीर्वाद से प्रह्लाद बच गये, लेकिन होलिका के मन में गंदगी थी और इसलिये वो जलकर भस्म हो गई.  

हिंदुस्तानी बुराई पर अच्छाई की जीत को होली कहते हैं. इसके अलावा भी होली को लेकर हमेशा से कुछ-कुछ कहा जाता रहा है, जो बात अमूनन सबको पता होगी. पर आज हम आपको होली से जुड़ी वो बातें बताने जा रहे हैं, जो अब तक शायद ही किसी को पता नहीं होंगी. 

आइये जानते हैं होली से जुड़े कुछ रोचक फ़ैक्ट्स: 

1. 

दक्षिण भारतीय होली को भगवान कामदेव के बलिदान के रूप में मनाते हैं. कामदेव ने भगवान को ध्यान से जगाने और दुनिया को बचाने के लिए अपनी जान जोख़िम में डाल दी थी. 

tusktravel

2. 

शहजहां के समय में होली को ‘ईद-ए-पिंक’ या ‘आब-ए-पाशी’ कहा जाता था. 

india

3. 

नारद पुराण और भविष्य पुराण जैसे ग्रंथों में भी इस त्यौहार का ज़िक्र किया गया है. 

indianexpress

4. 

होली को श्रीमद् भागवत महापुराण में रास के रूप में वर्णित किया गया है.  

wallpapercave

5. 

इतिहासकारों का मानना है कि पहले पूर्वी भारत में ये त्यौहार आर्यों द्वारा मनाया जाता था.  

skymetweather

6. 

इस दिन कई समुदाय नये साल की शुरुआत भी करते हैं.  

ancient

7. 

कृष्ण के जन्म स्थान मथुरा में होली को 16 दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है.

business

8. 

इतिहास में जोधाबाई-अक़बर और नूरजहां-जहांगीर के होली खेलने का वर्णन किया गया है.

goldentriangletoursindia

है न मज़ेदार फ़ैक्ट्स? अगर आपको भी किसी ऐसे तथ्य की जानकारी है, तो हमें कमेंट में बता सकते हैं.