कई द्वीपों का समूह मालदीव दुनिया का बेस्ट हॉलीडे डेस्टिनेशन है. इसे गोताखोरों का स्वर्ग भी कहा जाता है. इस देश की संस्कृति, भाषा, रहन-सहन की ऐसी कई बातें हैं, जो इसे दूसरे देशों से अलग बनाती हैं. आज हम आपको मालदीव से जुड़े कुछ ऐसे ही दिलचस्प फैक्ट्स बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप भी यहां जाने का प्लान बनाने लगेंगे. 

holidify.com

1. अंडरवाटर कैबिनेट मीटिंग 

साल 2009 में यहां के राष्ट्रपति मोहम्मद नसीर ने समुद्र के अंदर कैबिनेट की मीटिंग की थी. इसका मक़सद जलवायु परिवर्तन और बढ़ते महासागर के स्तर की समस्या की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना था.

2. सबसे सपाट देश 

मालदीव दुनिया का सबसे सपाट देश है. इसकी समुद्र तल से औसत ऊंचाई 1.8 मीटर है. Villingili Island इस देश का Highest Point है, जिसकी ऊंचाई 2.3 मीटर है.

holidify.com

3. संविधान 

इसके संविधान के अनुसार केवल मुसलमानों को ही इस देश का नागरिक कहलाए जाने का हक़ है. किसी अन्य धर्म वालों को नहीं.

4. भारत से है पुराना रिश्ता 

इस द्वीप की खोज एक भारतीय राजकुमार ने 270 BC में की थी. उन्हें यहां निवार्सन के लिए भेजा गया था. कहते हैं कि Sri Soorudasaruna Adeettiya इस द्वीप के पहले राजा थे.

holidify.com

5. वीकेंड 

यहां पर शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड की छुट्टी दी जाती है. रविवार को अधिकतर लोग काम पर जाते हैं.

6. इस्लाम धर्म 

हालांकि, इस द्वीप की खोज एक भारतीय राजा ने की थी, लेकिन 1153 A.D. इस्लाम को यहां का अधिकारिक धर्म घोषित कर दिया गया था. यहां सख़्ती से इस्लाम धर्म का पालन किया जाता है.

holidify.com

7. मालदीव का झंडा 

इसके झंडे में लाल रंग देश के लिए बलिदान देने वालों का प्रतिनिधित्व करता है. हरा रंग शांति और समृद्धि का. बीच में बना चांद इस्लाम धर्म को दर्शाता है.

8. White Beaches 

इसके तटों की रेत सफ़ेद रंग की है. ये दुनिया के सिर्फ़ 5 फ़ीसदी समुद्री तटों पर ही पाई जाती है. White Beaches इसकी पहचान हैं.

holidify.com

9. हमेशा बादल छाए रहते हैं 

मालदीव में कब बारिश हो जाए कहा नहीं जा सकता क्योंकि यहां पर हमेशा बादल छाए रहते हैं. 

10. जैव विविधता 

यहां की जैव विविधता बहुत ही समृद्ध है. यहां पर समुद्री कछुए की 7 दुर्लभ प्रजातियों में से 5 यहां पायी जाती हैं. 

holidify.com

11. सबसे सुरक्षित हॉलीडे डेस्टिनेशन 

ये ख़ूबसूरत द्वीप दुनिया के सबसे सुरक्षित हॉलीडे डेस्टिनेशन में से एक है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी यही राय है. 

12. 2030 तक जलमग्न होने का ख़तरा 

ये द्वीप तेज़ी से डूब रहा है. एक अनुमान के मुताबिक, अगर जल्द ही कोई उपाय नहीं किया गया, तो 2030 तक ये जलमग्न हो जाएगा.  

kudadoo.com

13. Dhonis 

ये यहां की पारंपरिक नाव है, जो आपको चारों तरफ आसानी से दिख जाएंगी. ये एक अरबी शैली में बनी नाव है, जिसका इस्तेमाल आने-जाने और मछलियां पकड़ने के लिए होता है.

14. यहां के 1190 द्वीपों में से 110 द्वीपों को सरकार ने केवल पर्यटन के लिए छोड़ रखा है.

holidify.com

15. मालदीव का राष्ट्रीय वृक्ष नारियल का है. Dhoni नाव इसकी लकड़ी से ही बनाई जाती है.

हैं न मालदीव कितना अद्भुत द्वीप?