यूं तो लखनऊ को ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां कुछ और चीज़ें भी हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. ये हैं यहां के भव्य पार्क और गार्डन, जिनके चर्चे लोग आज भी करते हैं. आइए जानते हैं तहज़ीब के शहर लखनऊ के कुछ फ़ेमस गार्डन्स और पार्क्स के बारे में… 

1. जनेश्वर मिश्र पार्क 

clearholidays

ये एशिया के सबसे बड़े पार्क्स में से एक है जो क़रीब 376 एकड़ में फैला है. गोमती नगर में बने इस पार्क में दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं. साथ ही ये हज़ारों पक्षियों का घर भी है.

टाइमिंग: सुबह 5 से रात 8 बजे तक. 

2. गौतम बुद्ध पार्क 

tourismindia

हसनगंज का ये पार्क बच्चों में काफ़ी फ़ेमस है. यहां पर उनके खेलने के लिए तरह-तरह के झूले जो लगे हैं. यहां पर आप बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं. 

टाइमिंग: सुबह 8 से रात 8 बजे तक. 

3. डॉ. अंबेडकर पार्क 

lbb

गोमती नगर में बने इस पार्क में ख़ूब बड़े-बड़े हाथी हैं. इसे संविधान के जनक भीमराव अंबेडकर को डेडिकेट किया गया है. 

टाइमिंग: सुबह 11 से रात 9 बजे तक. 

4. गोमती रिवर फ़्रंट पार्क 

holidayiq

शहर में नदी के किनारे टहलने का मन करे तो आपको यहां जाना चाहिए. इसे गोमती नदी के किनारे बनाया गया है. टाइमिंग: सुबह 7 से रात 8 बजे तक. 

5. डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क 

holidayiq

समाज सेवक राम मनोहर लोहिया की याद में इसे गोमती नगर में बनाया गया है. ये पार्क 76 एकड़ में फैला है. यहां चार अगल-अलग गेट से एंट्री कर सकते हैं. यहां लोग योगा और जॉगिंग करने आते हैं. 

टाइमिंग: सुबह 5 से रात 11 बजे तक. 

6. बेगम हज़रत महल पार्क 

lbb

कैसरबाग में बना ये पार्क लखनऊ का फ़ेमस पिकनिक स्पॉट है. यहां बच्चों के खेलने के लिए झूले भी लगे हैं. जॉगिंग और योगा करने वाले तो आते ही हैं सुबह-शाम.

टाइमिंग: सुबह 8 से रात 8 बजे तक.

7. लखनऊ ज़ू 

hellotravel

हज़रतगंज में बना ये लखनऊ का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है. इसे नवाब वाज़िद अली ख़ान प्राणी उद्यान भी कहते हैं. यहां पर फ़ोटोग्राफ़ी करने वाले वाले और ज़ू घूमने वालों का जमावड़ा लगा रहता है. 

टाइमिंग: सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक. 

8. कुकरैल वन्य अभ्यारण्य 

uptourism

ये आउटर लखनऊ का एक फ़ेमस पिकनिक स्पॉट है. यहां बच्चों के खेलने लिए पार्क है और कैफ़ेटेरिया भी है. यहां आपको मगरमच्छ और हिरण के भी दर्शन हो जाएंगे. ये एक क्रोकोडाइल नर्सरी भी है, जहां मगरमच्छों को संरक्षित किया जा रहा है. 

टाइमिंग: सुबह 9 से शाम 5 बजे तक. 

9. गंगा एक्वेरियम 

nbfgr

तेलीबाग के इस एक्वेरियम में आपको कई जलीय जीव देखने को मिलेंगे. आम दिनों में किसी न किसी स्कूल के बच्चों का ट्रिप यहां लगता रहता है. यहां मछली और कछुओं की कई दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलेंगी.

टाइमिंग: सुबह 10 से शाम 6 बजे तक.

10. मूसा बाग़ 

deviantart

इसे नवाब आजमुद्दौला ने नवाब सआदत अली ख़ान के लिए बनवाया था. ये बाग कम महल ज़्यादा था. आज़ादी की लड़ाई में इसे गोला-बारूद रखने के लिए इस्तेमाल किया गया था. तब अंग्रेज़ों ने इसे तोप से उड़ा दिया था. 

टाइमिंग: सुबह 8 से शाम 6 बजे तक. 

11. कालिंदी पार्क 

justdial

वृंदावन कॉलोनी में बने इस पार्क में एक सुंदर सा तालाब भी है. यहां लोग सुबह-शाम टहलने आते हैं. बच्चों के खेलने के लिए झूले भी लगे हैं. 

टाइमिंग: सुबह 6 से रात 10 बजे तक.