हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां लोग भगवान की भी आलोचना करते हैं. दुनिया में शायद ही ऐसा कोई हो, जिसके आलोचक न हों. लोग जैसे-जैसे नाम कमाते जाते हैं, उनकी बुराई भलाई करने वाले लोग बढ़ते जाते है. इन आलोचनाओं को अपनी ताकत बनाने का हुनर अगर आप सीख जाएं, तो शायद आप दुनिया में कोई भी मनचाहा मुकाम हासिल कर सकते हैं.
‘Australia’s Next Top Model’ के 2013 सीज़न में दक्षिण सूडानी-ऑस्ट्रेलियाई मॉडल Duckie Thot सबसे आगे थीं. इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद भी Duckie के लिए कामयाबी के रास्ते नहीं खुले. सोशल मीडिया में Duckie के रंग, वज़न और बालों का ख़ूब मज़ाक उड़ाया गया और बुरा-भला कहा गया. यहां तक कि US Top Model की पूर्व प्रतिभागी Winnie Harlow ने भी उसे ‘Cauliflower Head’, यानि फूलगोभी का सिर कहा था.
ये बातें Duckie ने 2016 में ‘Teen Vogue’ के एक इंटरव्यू में बताईं. उसने बताया कि वो इस सब से टूट चुकी थी. बाद में उसे एक मेंटर Charlotte Dawson मिली, जिसके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था. Dawson ने Duckie को काफ़ी प्रोत्साहित किया. हालांकि 2014 में Dawson ने आत्महत्या कर ली, लेकिन Duckie को उसका खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा दे गई.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_f2dbf0fc-f718-4b8f-82d8-f8cee15548fa.jpg)
अब Duckie Thot तीन साल बाद दोबारा सोशल मीडिया पर आई है और इस बार पूरे धमाके के साथ. Duckie के Instagram पर तीन लाख फॉलोअर्स हैं और फ़ैंस ने उसे ‘Barbie’ का खिताब भी दिया है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_3b588e64-d14f-4aa2-809f-183512998a5c.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_29b490b4-00a7-4cf6-ad08-69bc404af828.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_1babb492-f5f2-46d8-aa52-57a835028691.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_74c02e3c-02ca-4d6b-8e3b-32c298f5875a.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_cf72efee-f7eb-45ff-8b48-08c48ee2de1f.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_bec75fd4-2100-4288-97d3-795d262d8018.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_a00af0ec-10fe-44d3-8574-71a213ff66a4.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_586a224b-793a-4863-97b7-383d6a651af6.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_35e259d8-a23f-4521-a0e2-34e8f4e7467a.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_e0014e4d-bc92-4a76-82a4-8eb155875b13.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2017/07/5963659019867e30bafb1923_7c74a73c-343f-4d38-9525-266df97f29bb.jpg)