आजकल जिस तरह की ज़िंदगी आप और हम जी रहे हैं उसमें स्ट्रेस होना कोई बड़ी बात नहीं है. अब तक तो आप लोगों को अपने स्ट्रेस से लड़ना भी आ गया होगा. आप में से कितने ही लोग होंगे जो स्ट्रेस या तनाव को दूर करने के लिए बुक्स पढ़ते होंगे, मूवी देखते होंगे या गाने सुनते होंगे.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_a958a9e8-a042-4e40-9f54-e7f5cebae3f9.jpg)
ये कुछ लोगों के जवाब हैं, जो आपको स्ट्रेस को भगाने में मदद कर सकते हैं.
1. जो आपको सबसे अच्छा लगता हो उसके साथ ड्राइविंग के साथ-साथ आइसक्रीम का आनंद लीजिए.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_12b185d2-30af-469b-b2d1-bb83b6162258.jpg)
2. अपने परिवार के साथ समय बिताएं और अपनी यादों को ताज़ा करें.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_d8f46cb9-2df7-446e-a178-d60adab6fa0b.jpg)
3. अगर आप रनिंग करते हैं, तो एक लंबी दौड़ पर निकल जाइए.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_12ceb0c7-bd59-49c3-b459-92d2d7e9fd93.jpg)
4. अपने सोफ़े या बेड पर एक कप कॉफ़ी के साथ अपना फ़ेवरेट प्रोग्राम देखें.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_fcf1e365-a5b5-4d55-a3c3-621759b646fc.jpg)
5. जो पसंद हो वो खाएं, ख़ुद को ख़ुश रखें और अपने फ़ोन पर कुछ देखते-देखते सो जाएं.
ADVERTISEMENT
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_a9d91251-64b4-4ac8-a153-b2feccf09ad5.jpg)
6. Hot Water Shower लें और आराम से अपने बिस्तर पर सो जाएं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_32bb09e3-48ab-491c-a151-27c721158465.jpg)
7. अगर आपको सुंदर दिखना अच्छा लगता है तो सैलून जाएं और स्पा लें.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_27aa1d17-8c27-43af-a184-81ffbd4af5dc.jpg)
8. वो म्यूज़िक सुनिए, जो आपको सुकून दे.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_a836c5a6-b9eb-46a6-8b26-e598414d94f0.jpg)
9. किसी एकांत जगह पर जाइए और अगर लिखना अच्छा लगता है, तो अपने विचारों को पेपर पर उतारें.
ADVERTISEMENT
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_a123d59e-793a-4879-a8f4-6aea1bc43938.jpg)
10. अपने किसी भी फ़ेवरेट व्यक्ति को कॉल करें और उससे बात करते-करते अगर नींद आए तो सो जाएं, उठने पर बहुत रिलैक्स लगेगा.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_11d40d48-18b6-46e5-959b-974ad41b0d3a.jpg)
11. कुकिंग भी कर सकते हैं, लेकिन कुक वही करिए, जो आपको खाना पसंद हो.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_50d62853-d0a4-4ec5-8528-7c2bd1539a1f.jpg)
12. स्ट्रेस भगाने का सेक्स भी अच्छा तरीका है. अपने पार्टनर के साथ कुछ व्यक्तिगत पल बिताएं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_8085d48f-c3b8-4391-ba2b-b81d92654e8b.jpg)
13. कुछ लोगों को फ़ोन स्क्रीन पर ज़्यादा नोटीफ़िकेशन डिस्टर्ब करते हैं, तो एक काम करें सारे नोटीफ़िकेशन को हमेशा हटाते रहें.
ADVERTISEMENT
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/01/5c3dc37519867e2b2a095a36_3e62058c-a701-4bcd-9ca2-314d1f9c0002.jpg)
देख लीजिए, कोई न कोई आईडिया आपके काम आ ही जाएगा.