सिंगापुर का JewelChangi Airport दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत एयरपोर्ट में से एक है. इन दिनों ये एयरपोर्ट चर्चा का विषय बना हुआ है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_94687a0a-c0fc-4603-a44c-e18af6892632.jpg)
दरअसल, इस एयरपोर्ट पर दुनिया का सबसे बड़ा ‘इंडोर वाटरफ़ॉल’ बना है. ये वाटरफ़ॉल 131 फ़ीट ऊंचाई से गिरता है. शाम के समय यहां ‘लाइट एंड साउंड’ शो होता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_73011ce6-9838-43a5-a379-f649d36027b9.jpg)
मशहूर आर्किटेक्ट Moshe Safdie द्वारा डिज़ाइन किया गया ये एयरपोर्ट करीब 1.36 लाख वर्गमीटर में फ़ैला है. इसे बनाने में करीब 1.25 बिलियन डॉलर ख़र्च हुए हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_8a01b9e1-19d7-4d8e-8229-d0587d332ee3.jpg)
इस एयरपोर्ट की ख़ास बातें
10 मंज़िला कॉम्पलेक्स की 5 मंज़िलें ज़मीन के ऊपर जबकि 5 जमीन के नीचे हैं. इस कॉम्पलेक्स में 280 रिटेल शॉप और फ़ूड आउट लेट्स भी हैं. इस एयरपोर्ट पर यात्रियों के जल्दी चेक-इन की सुविधा भी दी गई है. इस एयरपोर्ट पर 130 कैबिन वाला एक होटल भी है. जो अपनी छत पर बने स्विमिंग पूल, 24 घंटे फ़िल्म दिखाने वाले दो थिएटर व शॉपिंग स्पॉट के लिए चर्चित है. कैंपस में 150 सीटों वाला चांगी लाउंज भी बनाया गया है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_f1beec70-b222-4425-9049-ff5e18f842f9.jpg)
1- ये वाटरफ़ॉल इन दिनों सिंगापुर की पहचान बन गया है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_f229f06c-5189-4af3-8746-4e91b05757eb.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_9c34ecc9-0fe0-4942-9d47-95acaf020f9c.jpg)
2- ‘लाइट एंड साउंड’ शो रात 8:30 बजे से देर रात 12:30 बजे तक चलता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_07a5128d-718a-4080-a525-a769e3f16e99.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_75f4de45-f4b0-4771-b0ea-23c7e7baa3e6.jpg)
3- कंट्रोल टावर से पूरे शहर का अद्भुद नज़ारा देखने को मिलता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_84577a87-60d5-4497-92f9-cd225ba30f17.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_9e25d6c5-ff72-4319-8fa3-60f3f29a4343.jpg)
4- इस वाटरफ़ॉल को ‘स्काई ट्रेन’ से भी देखा जा सकता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_cfd88b7c-e526-49fc-89ef-3720822885d6.jpg)
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2019/04/5cb5cf97d0aa3850a6a6b00e_ce0ec82e-8dcc-4e1d-9557-41739b02e69d.jpg)
साल 2018 में यहां दुनियाभर से 18.5 मिलियन पर्यटक आये थे.