कछुआ, इस धरती पर सबसे ज़्यादा जीने वाले जीवों में से एक जीव है. इनकी कुछ प्रजातियां तो 150 साल से भी ऊपर जीवन जीती हैं. अभी तक सबसे ज़्यादा जीने वाला कछुआ Aldabra Tortoise है, जो 256 साल तक ज़िंदा रहा. ये आकार में काफ़ी बड़ा होता है. मरने से पहले ये कछुआ सेशेल्स आइलैंड (Seychelles Island) में रहता था. उस दौरान इस पर कई रिसर्च की गईं तभी कछुओं की लंबी उम्र को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए. आइए उन्हीं तथ्यों के बारे में हम जान लेते हैं.

wikimedia

ये भी पढ़ें: 800 कछुओं का पिता है ये 100 साल पुराना कछुआ, अपनी प्रजाति को बचाने में लगा है

कछुआ तो देखा ही होगा, उसके शरीर पर जो कठोर कवच होता है वो बाहरी समस्याओं से इनकी रक्षा करता है. जैसे ही कछुए को किसी हमले का अंदेशा होता है वो तुरंत अपने कवच के अंदर चले जाते हैं. अगर कम उम्र से ही उनकी देखभाल की जाए तो वो ज़्यादा ज़िंदा रहते हैं.  

vox-cdn

ये भी पढ़ें: कछुए कितने Cute और Innocent होते हैं, इस बात का अंदाज़ा आपको ये 20 फ़ोटोज़ देख कर हो जाएगा

कछुओं की लंबी उम्र को लेकर वैज्ञानिकों की मानें तो, कछुओं में ऐसे जीन वेरिएंट (Gene Variant) होते हैं जो कवच के अंदर DNA की हिफ़ाज़त करते हैं, जिससे इनको कोई बीमारी नहीं होती और अगर बीमारी हो भी जाए तो जीन वेरिएंट उसे जल्द ही ठीक कर देते हैं. इसी वजह से कछुओं की उम्र लंबी होती है.

scitechdaily

कछुओं के लंबे समय तक जीने का सबसे बड़ा कारण उनका Gene Variant ही है, जो अलग-अलग प्रकार के होने की वजह इनको ज़िंदा रखते हैं और ये 250 साल से भी ज़्यादा जीते हैं. ये 256 साल तक जीवित रहने वाले Aldabra Tortoise पर हुई रिसर्च के बाद पता चला था, जो अभी तक सबसे ज़्यादा जीने वाला कछुआ था क्योंकि इसके जीन वेरिएंट ने सेल्स को लंबे समय तक एंट्रॉपी से बचाए रखा.

tortoiseowner

आपको बता दें, दुनियाभर में कछुओं की कई अन्य प्रजातियां हैं. इनमें से एक है अफ़्रीकन सल्केट, जो कछुओं की एक रेतीली प्रजाति है, ये कछुए भी कम से कम 100 वर्षों तक ज़िंदा रहते हैं.