Prostitution(वेश्यावृत्ति) के बारे में आपके जो भी विचार हों मगर ये सच है ये कि ये दुनिया के हर देश में मौजूद है. कुछ देशों ने तो अपने यहां इसे लीगल भी कर दिया है. सेक्स वर्कर्स की दुनिया बहुत ही भयावह होती है. रेड लाइट एरिया(Red Light Area) नशे और हिंसा के कारण ये दुनिया की सबसे ख़तरनाक जगहों में गिने जाते हैं.
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया का सेक्स फ़ेस्टिवल, जहां पहाड़ की वादियों में अजनबियों के साथ सेक्स करने आते हैं लोग
1. De Wallen- Netherlands
Amsterdam का De Wallen दुनिया का सबसे प्रसिद्ध रेड लाइट एरिया है. यहां की गलियों में ग्लास पैनल में कै़द सेक्स वर्कर आपको साफ़ नज़र आ जाएंगी. यहां Prostitution लीगल है और उस पर दूसरे बिज़नेस की तरह टैक्स भी लगता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61407f1f8a373a1f929436b6_b881feff-4985-4148-a2ea-b92400662722.jpg)
2. Pigalle- France
पेरिस की फ़ेमस Moulin Rouge पवन चक्की के पास मौजूद है ये क्षेत्र. इस बदनाम गली में बहुत से Sex Shops, Peep Shows, Brothels हैं. इस एरिया पर एक रोमांटिक गाना भी बनाया गया है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61407f1f8a373a1f929436b6_e3b35e62-7948-4308-bd32-0a22c257768c.jpg)
3. Patpong Market- Thailand
बैंकॉक के इस मार्केट में Sex Workers का घूमना आम बात है. यहां हॉकर्स आपको तरह-तरह के प्रलोभन भी देते नज़र आ जाएंगे.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61407f1f8a373a1f929436b6_76af8c20-3150-49fe-8fc5-69889b7075e8.jpg)
4. सोनागाछी- भारत
कोलकाता के इस रेड लाइट एरिया में हज़ारों सेक्स वर्कर्स मौजूद हैं. इस जगह की गिनती एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में होती है. इस पर Born into Brothels नाम की एक ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61407f1f8a373a1f929436b6_f89f4fa1-6ef6-4899-8e91-02dee43448a5.jpg)
5. Geylang- Singapore
सिंगापुर पूरी दुनिया में अपने सख़्त क़ानून के लिए प्रसिद्ध है मगर यहां पर भी वेश्यावृति आंशिक तौर पर वैध है. यहां के एक टॉवर में सेक्स वर्कर आराम से अपना काम करते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61407f1f8a373a1f929436b6_ed320622-3e4f-4dbf-87e7-448cda15002e.jpg)
6. Kabukicho- Japan
जापान की राजधानी टोक्यो में है ये रेड लाइट एरिया. यहां पर बहुत सारे लव होटल हैं. अगर कोई शख़्स सेक्स वर्कर को अपने साथ ले जाना चाहता है तो उसे अपने मालिक को कमाई का हिस्सा देना पड़ता है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61407f1f8a373a1f929436b6_c5c5cac9-20cc-4c9a-9b87-ec5c67904b44.jpg)
7. Wan Chai- China
हॉन्ग कॉन्ग के का ये इलाका रात में रेड लाइट एरिया में तब्दील हो जाता है. यहां बहुत से बार-बेस्ड होटल हैं जहां सेक्स वर्कर काम करते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61407f1f8a373a1f929436b6_5c3d305d-b1b1-4f4c-bde8-990eb8154a82.jpg)
8. Zona Norte- Mexico
ये अमेरिका का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है. यहां वेश्यावृत्ति लीगल है. यहां बहुत सारे वेश्यालय और स्ट्रिप क्लब मौजूद हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61407f1f8a373a1f929436b6_b765e4fe-e6d3-421a-9282-dd104b61dc6e.jpg)
9. Copacabana- Brazil
ये ब्राज़ील का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है. कहते हैं यहां पर बहुत अमीर लोग आते हैं. ये इलाका बहुत ही भीड़-भाड़ वाला है.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61407f1f8a373a1f929436b6_a8dc107c-891a-4b09-8fea-9a7594845851.jpg)
10. Holbeck- Britain
इसे कुछ समय पहले ही ब्रिटेन का लीगल रेड लाइट एरिया घोषित किया गया है. यहां पर सेक्स वर्कर बिना किसी डर के अपना काम करते हैं.
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/61407f1f8a373a1f929436b6_395266d8-9f51-4b4e-9bcf-bbf19d41239b.jpg)
इनमें से कुछ शांतिपूर्ण ढंग से काम करते हैं तो कहीं हिंसा और झगड़े की वारदातें होती रहती हैं.