दुनियाभर में करोड़ों प्रकार के जीव-जंतु पाए जाते हैं. इनमें से जो जीव-जंतु हमें दिखाई देते हैं हम केवल उन्हीं के नाम जानते हैं. संसार में आज भी कई जीव-जंतु ऐसे हैं जिन पर वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं और उन्हें नाम दे रहे हैं. जीव-जंतुओं का संसार बेहद विशाल है. इनके बारे में जानना अपने आप में एक रहस्य जैसा है. साइंस की किताबों में आपने जीव-जंतुओं के बारे में बहुत कुछ पढ़ा और सुना होगा, लेकिन आज हम जंगली जानवरों से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियां लेकर आये हैं जिनसे आप अब तक वाकिफ़ नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें- धरती पर मौजूद वो 20 जानवर जो इंसानों के आने से कहीं पहले अस्तित्व में आ चुके थे

thinglink

तो चलिए जानते हैं जीव-जंतुओं से जुड़ी ऐसी वो कौन कौन सी बातें है?

1- अगर एक बतख के बच्चे ने पैदा होने के 10 मिनट बाद किसी को देख लिया तो वो उसे अपनी मां समझने लगता है  

coolkidfacts

2- चूहे तेज़ भूख लगने पर ख़ुद की पूंछ खाने लगते हैं.  

wittemolen

3- इंसान का DNA चिम्पेंजी से 98.4% और घोंघे से 70% मिलता है   

ndtv

4- हमिंगबर्ड एक मात्र ऐसा पक्षी है जो उल्टा भी उड़ सकता है  

livescience

ये भी पढ़ें- इंसान ही नहीं ये 7 जानवर भी दिल की गहराइयों से प्यार करते हैं और हमेशा देते हैं एक-दूसरे का साथ 

5- कठफोड़वा (Woodpeckers) 1 सेकंड में 20 बार चोंच मार सकता है  

audubon

6- Flamingo पक्षी केवल तभी खाना खा सकती है जब उसका सर उल्टा हो  

wikipedia

7- गिलहरी लाल रंग को नहीं देख पाती हैं  

wallpapers13

8- व्हेल मछली का दिल 1 मिनट में केवल 9 बार ही धड़कता है  

oceana

9- पतंगा (Moth) नामक तितली का पेट ही नहीं होता  

chesapeakebay

10- नर गोरिल्ला 1 दिन में 18 किलो भोजन खा सकता है  

firstround

ये भी पढ़ें- हम ही नहीं, जानवर भी खेलते हैं छुपन-छुपाई. शिकारियों से बचने के लिए अपनाते हैं Camouflage तकनीक

11- मगरमच्छ 100 साल से भी अधिक समय तक जीते हैं  

discoverwildlife

12- क़रीब 75% जीव-जंतुओं का जीवन केवल 6 महीने का ही होता है  

dayliliesinaustralia

13- सांप एकमात्र ऐसा सरीसृप है जो कभी भी अपने आंखों की पलकें नहीं झपकते  

animals

14- गोरिल्ला एक ऐसा जानवर है जिसमें इंसानों से जुकाम समेत सभी बीमारियां फ़ैल जाती हैं  

15- जेलीफ़िश धूप में विष्पित (Destroyed) होने लगती है क्योंकि उसके शरीर में 98% पानी होता है  

sciencemag

क्या जानवरों के बारे में ये बातें आप जानते थे?