Countries With Highest Millionaires : दुनिया (World) में एक तरफ़ लोग भूखे पेट सो जाते हैं, वहीं कुछ लोगों को देखकर ऐसा लगता है कि पैसा पेड़ पर उग रहा है. ऐसे कई देश हैं, जहां करोड़पतियों की कमी नहीं है. दुर्भाग्य से उन देशों में भारत का नाम शामिल नहीं है. आइए हम आपको दुनिया के उन शहरों के नाम बताते हैं, जहां पर सबसे ज्यादा अमीरजादे बसे हुए हैं.  

1. न्यूयॉर्क 

इस लिस्ट में न्यूयॉर्क टॉप पर है. यहां कुल 3,45,600 करोड़पति लोग रहते हैं, जिनकी काफ़ी ज़्यादा नेट वर्थ है. इसमें 737 ऐसे लोग हैं, जिनकी नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर से ज़्यादा है और क़रीब 59 अरबपति यहां रहते हैं. 

Countries With Highest Millionaires
travelandleisure

ये भी पढ़ें: दुनिया के वो 14 असाधारण धार्मिक स्थल जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं

2. टोक्यो 

इस लिस्ट में टोक्यो दूसरे नंबर पर है. यहां 3,04,900 करोड़पति रहते हैं. इसमें 263 ऐसे लोग हैं, जिनकी नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर से ज़्यादा है. वहीं, 12 लोग अरबपति हैं. 

diplomatisches-magazin

3. सैन फ्रांसिस्को बे एरिया

सैन फ्रांसिस्को इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. यहां 2,76,400 करोड़पति हैं, जिसमें 623 लोग सेंटी-मिलेनियर्स (जिनकी नेट वर्थ 100 करोड़ से ज़्यादा हो) और 62 अरबपति हैं. 

unsplash

4. लंदन

लंदन में 2,72,400 करोड़पति हैं, जिसमें 9,210 मल्टी-करोड़पति, 406 सेंटी-मिलेनियर और 38 अरबपति हैं. 

london

5. सिंगापुर

सिंगापुर इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है. यहां 2,49,800 करोड़पति, 8,040 मल्टी-मिलेनियर, 336 सेंटी-मिलेनियर और 26 करोड़पति हैं.

nationsonline

6. लॉस एंजिलिस और मलिबू

यूएसए में लॉस एंजिलिस और मलिबू में 1,92,400 करोड़पति, 8,590 मल्टी-मिलेनियर, 393 सेंटी-मिलेनियर और 34 खरबपति हैं. 

expedia

ये भी पढ़ें: World Population: दुनिया की आबादी हुई 8 अरब, भारत 2023 में बनेगा सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश

7. शिकागो

US के सबसे बड़े शहरों में से एक शिकागो इस लिस्ट में सांतवे नंबर पर है. यहां 1,60,100 करोड़पति, 7,400 मल्टी-मिलेनियर, 340 सेंटी-मिलेनियर और 28 अरबपति हैं. 

britannica

8. ह्यूस्टन

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा शहर US के हैं. इसमें ह्यूस्टन भी शामिल है. इसमें 1,32,600 करोड़पति, 6,590 मल्टी-मिलेनियर, 314 सेंटी-मिलेनियर और 25 अरबपति हैं.  

businessinsider

9. बीजिंग

चीन की राजधानी बीजिंग दुनिया का 9वां शहर है, जिसमें सबसे ज़्यादा करोड़पति हैं. इसमें 1,31,500 करोड़पति, 6,270 मल्टी-मिलेनियर, 363 सेंटी-मिलेनियर और 44 अरबपति हैं.

universityofcalifornia

10. शंघाई

चीन के सबसे बड़े शहर और फ़ाइनेंशियल हब शंघाई को 10वां शहर माना जाता है, जहां सबसे ज़्यादा करोड़पति हैं. यहां 1,30,100 करोड़पति, 6,180 मल्टी-मिलेनियर , 350 सेंटी-मिलेनियर और 42 अरबपति हैं. 

china-briefing

इन शहरों में तो अमीरज़ादों का राज है.