Padma Awards 2023 Winner List: भारत सरकार ने साल 2023 पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इनके नामों का ऐलान किया गया. 3 वर्गों में ये अवॉर्ड दिये जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. ये पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाते हैं जैसे- कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार, साहित्य, मेडिसिन, शिक्षा, खेल, सिविल सर्विस आदि.

medicaldialogues

इस साल कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं. 19 महिलाओं को पुरस्कार मिला है. वहीं, सूची में 7 को मरणोपरांत पुरस्कार मिला है और विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति शामिल हैं.

बता दें, ‘पद्म विभूषण’ दूसरा उच्च नागरिक और ‘पद्म भूषण’ तीसरा उच्चा नागरिक सम्मान है. ‘पद्म श्री’ आमतौर सिर्फ़ भारतीय नागरिकों को दिया जाता है. भारत रत्न इस साल भी किसी को नहीं मिला.

आइए देखें इस साल के विजेताओं की पूरी लिस्ट- Padma Awards 2023 Winner List

मुलायम सिंह यादव समेत 6 को पद्म विभूषण

1- बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)

2- जाकिर हुसैन

3- एस एम कृष्णा

4- दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत)

5- श्रीनिवास वर्धन

6- मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)

कुमार मंगलम बिड़ला समेत 9 को पद्म भूषण

1-एस एल भैरप्पा

2-कुमार मंगलम बिड़ला

3- दीपक धर

4- वाणी जयराम

5- स्वामी चिन्ना जीयर

6- सुमन कल्याणपुर

7- कपिल कपूर

8- सुधा मूर्ति

9- कमलेश डी पटेल

एमएम कीरावनी, अभिनेत्री रवीना टंडन समेत 91 अन्य को पद्मश्री 

1- डॉ. सुकमा आचार्य

2- जोधैयाबाई बैगा

3- प्रेमजीत बारिया

4- उषा बर्ले

5- मुनीश्वर चंदावर

6- हेमंत चौहान

7- भानुभाई चित्रा

8- हेमोप्रोवा चुटिया

9- नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत)

10- सुभद्रा देवी

11- खादर वल्ली डुडेकुला

12- हेम चंद्र गोस्वामी

13- प्रतिकाना गोस्वामी

14- राधा चरण गुप्ता

15- मोदादुगु विजय गुप्ता

16- अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन(जोड़ी)

17- दिलशाद हुसैन

18- भीखू रामजी इदात

19- सी आई इस्साक

20- रतन सिंह जग्गी

21- बिक्रम बहादुर जमातिया

22- रामकुइवांगबे जेने

23- राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत)

24- रतन चंद्र कर

25- महीपत कवि

26- एम एम कीरावनी

27- अरीज खंबाटा (मरणोपरांत)

28- परशुराम कोमाजी खुने

29- गणेश नागप्पा कृष्णराजनगर

30- मगुनी चरण कुंवर

31- आनंद कुमार

32- अरविंद कुमार

33- डोमर सिंह कुंवर

34- राइजिंगबोर कुर्कलंग

35- हीराबाई लोबी

36- मूलचंद लोढ़ा

37- रानी मचैया

38- अजय कुमार मंडावी

39- प्रभाकर भानुदास मांडे

40- गजानन जगन्नाथ माने

41- अंतर्यामी मिश्रा

42- नादोजा पिंडीपापनहल्ली मुनिवेंकटप्पा

43- प्रो. (डॉ.) महेंद्र पाल

44- उमा शंकर पाण्डेय

45- रमेश परमार और शांति परमार (जोड़ी)

46- डॉ. नलिनी पार्थसारथी

47- हनुमंत राव पसुपुलेटी

48- रमेश पतंगे

49- कृष्णा पटेल

50- के कल्याणसुंदरम पिल्लई

51- वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल

52- कपिल देव प्रसाद

53- एस आर डी प्रसाद

54- शाह रशीद अहमद कादरी

55- सी वी राजू

56- बख्शी राम

57- चेरुवायल के रमन

58- सुजाता रामदोराई

59- अब्बारेड्डी नागेश्वर राव

60- परेशभाई राठवा

61- बी रामकृष्णा रेड्डी

62- मंगला कांति राय

63- के सी रनरेमसंगी

64- वदिवेल गोपाल और मासी सदाइयां(जोड़ी)

65- मनोरंजन साहू

66- पतायत साहू

67- ऋत्विक सान्याल

68- कोटा सच्चिदानंद शास्त्री

69- शंकुरत्री चंद्र शेखर

70- के शनाथोइबा शर्मा

71- नेकराम शर्मा

72- गुरचरण सिंह

73- लक्ष्मण सिंह

74- मोहन सिंह

75- थौनाओजम चौबा सिंह

76- प्रकाश चंद्र सूद

77- निहुनुओ सोरही

78- डॉ. जनम सिंह सोय

79- कुशोक थिकसे नवांग चंबा स्टेनज़िन

80- एस सुब्बारमन

81- मोआ सुबोंग

82- पालम कल्याण सुंदरम

83- रवीना रवि टंडन

84- विश्वनाथ प्रसाद तिवारी

85- धनीराम टोटो

86- तुला राम उप्रेती

87- डॉ. गोपालसामी वेलुचामी

88- डॉ ईश्वर चंद्र वर्मा

89- कूमी नरीमन वाडिया

90- कर्म वांग्चु (मरणोपरांत)

91- गुलाम मुहम्मद जाज

ये भी पढ़ें: इस दस्ते से कांपते हैं दुश्मन, जानिए हर साल 26 जनवरी की परेड में शामिल होने वाले ऊंट दस्ते का इतिहास