कई बार किसी तस्वीर को देखने के बाद कुछ कहने की ज़रूरत नहीं होती. वो तस्वीर ख़ुद में ही एक चलती-फिरती कहानी होती है. क्या आपको याद है वो आपकी पुरानी फैमिली तस्वीर जब स्टूडियो में जाकर तस्वीरें क्लिक करानी होती थीं? जब किसी तस्वीर को खिंचाना किसी उत्सव सरीखा होता था. तो चलिए हम आपको इन दुर्लभ और विरले तस्वीरों के माध्यम से लिए चलते हैं इतिहास की सैर पर, और विश्वास मानिए कि आप इस यात्रा से ख़ुद को तरोताज़ा ही महसूस करेंगे…

1. गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर और अलबर्ट आइंस्टीन…

2. महात्मा गांधी की अंतिम यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ और लोगों का बिजली के खंभों पर चढ़ कर दर्शन करना…

3. इंदिरा गांधी बेनज़ीर भुट्टो और ज़ुल्फीकार अली भुट्टो के साथ…

4. गुरुदेव और हेलेन केलर…

5. राजीव गांधी और सोनिया गांधी शादी के बाद इंदिरा गांधी के साथ…

6. भगत सिंह की कैद के दौरान खिंची गई एक विरली तस्वीर…

7. महर्षि महेश योगी के आश्रम मेंं जब बीटल्स ग्रुप के संगीतकार ऋषिकेश पहुंचे…

8. लोकमान्य तिलक को पद्मासन मेंं अंतिम विदाई दी गई, जैसी विदाई संतों को दी जाती है…

9. सन् 1850 के दौरान ब्रिटिश(भारतीय) सैनिकों की पोशाक…

10. सन् 1898 मेंं एलिफिंस्टन सर्किल पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया बिल्डिंग…

11. सन् 1946 में लाहौर के एक बाज़ार में मसालों की लगी दुकान, तब लाहौर भी हिन्दुस्तान का हिस्सा हुआ करता था…

12. सन् 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद सुनील गावस्कर और कपिल देव…

13. एयर इंडिया उसके शुरुआती दिनों में और एक एयरहोसेटेस किसी यात्री को कुछ समझाती हुई…

14. सन् 1940 के दौरान चेन्नई(मद्रास) में लगी हुए एम्बुलेंसें…

15. सन् 1954 में कुंभ मेला का एक दृश्य…

16. जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी सन् 1955 के दौरान की गई एक रूस यात्रा में मॉस्को सबवे का आनंद लेते हुए…

17. मोहनदास करम चंद गांधी की सन् 1900(अफ्रीका) के दौरान की एक दुर्लभ तस्वीर…

18. भारत की पहली महिला पायलट, सरला ठकराल (उम्र 21 वर्ष)…

19. लॉर्ड माउंट बेटेन भारत के झंडे की सलामी लेते हुए, साथ मेंं जवाहर लाल नेहरू…

20. भारत के मिसाइलमैन डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम उनके कॉलेज के दिनों में…

21. अन्ना हजारे जब एक सैनिक हुआ करते थे…