Ashok Chandna Bizzare Statement On Chandrayaan-3 : चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफ़ल लैंडिंग के बाद पूरा देश ख़ुशी से झूम उठा है. चांद के साउथ पोल पर अभी तक कोई नहीं पहुंचा था. भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है. इसके चलते देश-दुनिया की हस्तियां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को बधाई दे रही हैं.

हालांकि, इस बीच राजस्थान के अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार में एक मंत्री अपने चंद्रयान-3 को लेकर दिए गए अजीबो-ग़रीब बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं. जबकि ये सभी जानते हैं कि ये मानवरहित चंद्रयान है, राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) ने हाल ही में दिए गए अपने बयान के चलते अपनी फ़जीहत करवा ली है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

saamana

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 की सॉफ़्ट लैंडिंग के साथ देश का तिरंगा पहुंचा चांद पर, देखिए लोगों के रिएक्शंस

राजस्थान के मंत्री का अजीबो-ग़रीब बयान

दरअसल, राजस्थान (Rajasthan) के खेल मंत्री अशोक चांदना चंद्रयान-3 की सफ़ल लैंडिंग के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह डाला कि पूरे सोशल मीडिया पर उनकी खिल्ली उड़ गई. उन्होंने प्रेस को दिए बयान में कहा, “हम कामयाब हुए और सेफ़ लैंडिंग हुई…तो जो यात्री गए हमारे, उनको सलाम करता हूं. हमारा देश एक कदम और साइंस व स्पेस रिसर्च में आगे बढ़ा, उसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं.”

सोशल मीडिया पर ख़ूब हो रहे ट्रोल

सोशल मीडिया पर अपने इस बयान के बाद वो ख़ूब ट्रोल हो रहे हैं. कई लोगों ने उनके सामान्य ज्ञान पर सवाल उठाया, तो कई लोगों ने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई. एक यूज़र ने लिखा, “खेल मंत्री राजस्थान सरकार चांदना जी कह रहे चंद्रयान-3 में कुछ आदमी गए, पढ़े-लिखे मंत्री क्या ये सच है?” वहीं, एक ने चुटकी लेते हुए कहा, “ये हमारी राजस्थान सरकार के खेल मंत्री हैं.” नीचे देखिए उनके बयान पर आए जनता के रिएक्शन.

ये भी पढ़ें:

ISRO ने रचा इतिहास

जानकारी के लिए आपको बता दें कि, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ (Vikram) और रोवर ‘प्रज्ञान’ (Pragyan) से लैस एलएम की सॉफ्ट लैंडिग कराने में सफ़लता हासिल की. 23 अगस्त को चंद्रयान ने भारतीय समय के मुताबिक शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सतह को छुआ. इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश और चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है.

hindustan times