Chandrayaan-3 Launch Date : भारत का तीसरा मून मिशन (Moon Mission) यानि चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आज 23 अगस्त की शाम 05:30 बजे से 6 बजे के बीच चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस ऐतिहासिक पल के दीदार के इंतज़ार में करोड़ों भारतीय घड़ी की सुई पर टकटकी लगाए हुए हैं. अगर सब कुछ सही रहता है, तो चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम क़रीब 6 बजे चांद की सतह को छुएगा और उसके कुछ घंटों बाद प्रज्ञान रोवर की सॉफ्ट लैंडिंग की कामना की जा रही है.

siasat

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग की ख़ूबसूरत वीडियो और फ़ोटोज़ तो देख ली, अब मिशन की ख़ासियत भी जान लो

इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों का दावा है कि इस बार चंद्रयान-3 की लैंडिंग तो होकर ही रहेगी. इसके लिए 23 अगस्त की तारीख़ भी बेहद सोच-समझकर चुनी गई है. आइए आपको बताते हैं कि चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के लिए 23 अगस्त की तारीख ही क्यों चुनी गई. (Chandrayaan-3 Launch Date)

1- दरअसल, चांद पर 14 दिन तक दिन और 14 दिन रात रहती है. अगर चंद्रयान-3 उस दिन उतरेगा जब वहां रात हो, तो वो काम नहीं कर पाएगा और 23 अगस्त वो दिन है जब चांद पर दिन रहेगा.

livemint

2- चंद्रयान-3 का लैंडर और रोवर चांद की सतह पर उतरने के लिए सौर्य ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा यानि इस दौरान चन्द्रमा का वो हिस्सा सूरज की तरफ़ होना चाहिए. 23 अगस्त को शाम 5:30 से 6:00 के बीच वो हिस्सा सूरज की ओर होगा.

hindustan times

ये भी पढ़ें: चांद तक पहुंचने में दूसरे देश 4 दिन लगाते हैं, फिर ISRO के चंद्रयान-3 को 40 दिन क्यों लगेंगे?

3- इसरो सभी रिसर्च करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचा है कि 23 अगस्त से चांद के दक्षिणी ध्रुव सूरज की रौशनी उपलब्‍ध रहेगी. (Chandrayaan-3 Launch Live)

hindu

4- 22 अगस्त को सूरज पर रात की अवधि ख़त्म हो रही है.

news click

5- 23 अगस्त से 5 सितंबर के बीच चांद के दक्षिणी ध्रुव पर धूप निकलेगी. इसी की मदद से चंद्रयान अपना रोवर चार्ज करेगा और अपने मिशन को अंजाम देगा.

news18