पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर अपने कूल नेचर के लिए जाने जाते हैं. देश को अनगिनत मौक़ों पर ख़ुशी देने वाले धोनी आज 39 साल के हो गए हैं. विकेट के पीछे की चपलता हो या फिर अपने चतुर दिमाग़ से खेल को बदलने की क्षमता, धोनी हर मामले में बेजोड़ हैं.  

twitter

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने अपने देश के लिए आईसीसी के तीनों बड़े ख़िताब जीते हैं. कप्तान के तौर पर वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर 183* बनाने वाले भी धोनी ही हैं. वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर 122 खिलाड़ियों को स्टम्पिंग करने वाले और विकेटकीपर रहते हुए सबसे ज़्यादा गेंदबाज़ी (132 बॉल) करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं.  

twitter

इस ख़ास मौके पर धोनी को कई क्रिकेटर्स और फ़ैंस जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं-