एक वक़्त था जब हम हॉकी की दुनिया के बादशाह हुआ करते थे. भारतीय हॉकी का पूरी दुनिया में बोलबाला था. जयपाल सिंह मुंडा से लेकर वासुदेवन भास्करन ने अपनी कप्तानी में भारत को ओलंपिक चैंपियन बनाया. भारत ने इस खेल में अपने वर्चस्व को साबित करते हुए लगातार 6 बार सन 1928, 1932, 1936, 1948, 1952 और 1956 में ओलंपिक चैंपियन बनकर सफ़लता की नई गाथा लिखी. इसके बाद साथ ही भारत 1964 और 1980 में भी ओलंपिक चैंपियन बना था. भारत ने साथ ही 1 बार सिल्वर और 2 बार ब्रोंज़ मेडल भी जीता. यही वजह थी कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल बना.

लेकिन एक वो दौर था और एक आज का दौर है, भारतीय हॉकी इन दिनों बुरे दौर से गुज़र रही है. 8 बार की ओलंपिक चैंपियन भारत 1980 के बाद भारत एक बार भी टॉप 4 में जगह नहीं बना पाया. यूरोप से शुरू हुई हॉकी में एक दौर ऐसा भी था जब हॉकी को सिर्फ़ एशियाई देशों का खेल माना जाने लगा. उस समय एशियाई टीमों भारत और पाक का सर्वाधिक वर्चस्व हुआ करता था.

भारत को विश्व चैंपियन टीम बनाने में जिस खिलाड़ी का सबसे अहम योगदान था, वो थे हॉकी के पितामह मेजर ध्यानचंद. दद्दा के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल कौशल से भारतीय हॉकी टीम को दुनिया की नंबर एक टीम बनाया. वैसे भी दद्दा को ‘हॉकी का जादूगर’ कहे जाने के पीछे ये कारण था कि उनकी स्टिक से गेंद ऐसे चिपक जाती थी, जैसे चुम्बक से लोहा चिपक जाता है.

आईये आपको भी दिखाते हैं भारतीय हॉकी की वो सुनहरी यादें, जिन्हें देखकर हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जायेगा.
1. साल 1928, भारत जब पहली बार ओलंपिक चैंपियन बना था.

2. साल 1932, Los Angeles Olympics के चैंपियन खिलाड़ी.

3. साल 1936, कप्तान थे मेजर ध्यानचंद, भारत लगातार तीसरी बार ओलंपिक चैंपियन बना.

4. साल 1948, लंदन ओलंपिक, आज़ादी के बाद भारत जब ओलंपिक चैंपियन बना.

5. साल 1952, Helsinki Olympics में के.डी. सिंह की कप्तानी में भारत एक बार फिर चैंपियन बना.

6. साल 1956, Melbourne Olympics में बलबीर सिंह जो अब भी जीवित हैं, ने अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियन बनाया.

7. साल 1964, Tokyo Olympics में 8 साल बाद भारत एक बार फिर ओलंपिक चैंपियन बना.

8. साल 1980, Moscow Olympics जब भारत आख़िरी बार ओलंपिक चैंपियन बना था.

9. साल 1975, Kuala Lumpur में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप जीता था.

10. साल 2003, जब भारत ने पहली बार एशिया कप जीता था.

11. साल 2016, जब भारत बेल्जियम को 2-1 से हराकर जूनियर वर्ल्ड चैंपियन बना.

12. रियो ओलंपिक 2016, जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1980 के बाद पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफ़ाई किया.

13. साल 2017, ढाका में भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर 10 साल बाद एशिया कप जीता.

14. साल 2015, एशिया कप के फ़ाइनल में जूनियर में भारत ने 6-2 से था

15. महिला हॉकी टीम 2002 वर्ल्ड कप के दौरान.

16. साल 2016, रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफ़ाई करती भारतीय हॉकी टीम.

17. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018, इंग्लैंड जैसी मज़बूत टीम को हारने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम.

18. साल 2014, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद भारतीय टीम.

19. एशियन चैंपियंस ट्रॉफ़ी में जीत के बाद ख़ुशी मनाती महिला हॉकी टीम.

20. मेजर ध्यानचंद के बाद भारत का सबसे बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी.

हम उम्मीद करते हैं कि भारत एक बार फिर से हॉकी का चैंपियन बने. इसके लिए भारतीय हॉकी टीम को हमारी शुभकामनायें.