सांप की कुछ प्रजातियां इंसानों से कितनी ज़्यादा ताकतवर हो सकती हैं, ये हाल ही में इंडोनेशिया में देखने को मिला है. एक बेहद त्रासद घटना में इंडोनेशिया के एक किसान को खतरनाक अजगर ने निगल गया.

सालुबिरो के एक गांव में 25 साल का अकबर अपने खेतों की कटाई के लिए निकला तो था, लेकिन लौट के वापस नहीं आ पाया. एक सात मीटर (23 फ़ीट) का पायथन अकबर को पूरा का पूरा निगल गया. लेकिन अकबर को निगलने के बाद इस अजगर के शरीर में सूजन आ गई और वो काफ़ी असहजता से रेंगने लगा.

tmgrup

गांव के सीनियर अधिकारी जुनैदी ने कहा कि हमें इस मामले में शुरू से ही संदेह था कि अकबर को किसी पायथन ने निगल लिया है, क्योंकि घटनास्थल से अकबर का जूता, कटाई का एक औज़ार और कुछ फल बरामद हुए थे.

अकबर के वापस न लौटने पर जब उसके घरवालों को चिंता हुई, तो उसे ढूंढना शुरू किया. स्थानीय लोगों ने असहज पॉयथन को ढूंढ कर उसे मार गिराया और उसके पेट को चीरने पर लोगों को अकबर की बॉडी बरामद हुई. जुनैदी ने कहा कि इस अजगर ने अकबर को एक साथ पूरा निगल लिया था. उन्होंने ये भी कहा कि इस क्षेत्र में ऐसी घटना पहली बार हुई थी.

https://www.youtube.com/watch?v=NSNgo81f6KI

सांपों की ये प्रजाति अक्सर 20 फ़ीट से ज़्यादा लंबी होती है और आमतौर पर ये अजगर इंडोनेशिया और फिलिपींस में मिलते हैं. यूं तो ये पायथन छोटे जानवरों को मारने के लिए कुख्यात हैं, लेकिन इंसानों को नुकसान पहुंचाने के किस्से काफ़ी दुर्लभ हैं.

इससे पहले 2013 में बाली के टूरिस्ट द्वीप पर एक पायथन ने एक सिक्योरिटी गार्ड को मार दिया था. ये घटना बीच के पास ही एक लक्ज़री होटल के पास हुई थी.