ऐसे में आज हम आपको ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण आविष्कार किये हैं.
1. कार हीटर
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_32538d67-3095-45cf-a5f9-29fa5b020e3d.jpg)
1893 में मार्गरेट विलकॉक्स ने पहला कार हीटर डिज़ाइन किया था. उन्हीं की वजह से आज हम भीषण गर्मी में भी अपनी कार के अंदर सुकून से बैठ पाते हैं.
ये भी पढ़ें: अगर आर्यभट्ट ने 5वीं सदी में ‘0’ का आविष्कार किया था, तो हमें कैसे पता कि रावण के 10 सिर थे?
2. मोनोपोली
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_ff45fcef-83ef-43ab-ad7f-8aa9c7514d9e.jpg)
अब तक के सबसे प्रसिद्ध बोर्ड गेमों में से एक मोनोपोली का आविष्कार एलिजाबेथ मैगी ने 1904 में किया था. उस वक़्त इसका ओरिजनल नाम द लैंडलॉर्ड्स था.
3. फ़ायर इस्केप
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_4513a305-b19f-445a-85e1-9a86a366c3a3.jpg)
1887 में ऐना कॉनेली ने फ़ायर स्केप का आविष्कार किया था. ताकि बहुमंजिली इमारत में आग लगने पर लोग आसानी से इमारत से बाहर निकल सकें.
4. वायरलेस ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_41b1df7a-6b64-45e9-97c0-2a6a4b446324.jpg)
ऑस्ट्रिया में जन्मी अमेरिकी अभिनेत्री हेडी लमार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्प्रेड स्पेक्ट्रम की खोज में अहम भूमिका निभाई. इसी तकनीक ने आगे चल कर WiFi और मोबाइल फ़ोन वगैरह की नींंव रखी.
5. लेज़र कैटरेक्ट सर्जरी
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_9344d8ed-ffdb-4415-bbf4-e422c961288f.jpg)
1986 में पेट्रीसिया बाथ ने एक लेज़र तकनीक से मोतियाबिंद की सर्जरी का आविष्कार किया. इससे डॉक्टर मरीज़ों का ज जल्दी और बिना दर्द के इलाज कर पाए. आज दुनियाभर में मोतियाबिंद के कारण होने वाले अंधेपन को रोकने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल होता है.
6. पहला कंप्यूटर प्रोग्राम
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_44f560fb-1d2d-48d1-bff1-b54a5016d1f0.jpg)
पहला कंप्यूटर प्रोग्राम 19वीं सदी के मध्य में साइंटिस्ट मां की बेटी एडा लवलेस ने लिखा था. उन्होंने एडा को बेहद कम उम्र में मैथ्स के प्रति गहरी रुचि लेने के लिए प्रेरित किया. लवलेस ने लंदन यूनिवर्सिटी में चार्ल्स बैबेज के साथ काम करते वक्त ये प्रोग्राम लिखा था.
7. CCTV
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_ba8512e7-f74d-4d66-8f03-39a1d075a4e3.jpg)
मारिया वान ब्रिटन ब्राउन के आविष्कार के आधार पर आधुनिक सीसीटीवी बना. मारिया ने पुलिस की गैर-मौजूदगी में लोगों की सुरक्षा के लिए क्लोज्ड सर्किट टेलिविजन (सीसीटीवी) का डिज़ाइन तैयार किया था. इसे उन्होंने 1969 में पेटेंट कराया था.
8. केवलर
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_b0fe182f-a8ae-4fe2-92a0-e508e3473b26.jpg)
स्टेफ़नी क्वॉलेक ने सुपर-स्ट्रांग केवलर फाइबर का आविष्कार किया, जिसका उपयोग बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने के लिए किया जाता है.
9. कंप्यूटर सॉफ्टवेयर
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_24954e2e-dfaf-41cd-bfa2-c1ef1bc5c962.jpg)
अमेरिकी नौसेना की एक अधिकारी डॉ ग्रेस मरे हॉप ने एक कंप्यूटर प्रोग्राम COBOL का आविष्कार किया था. ये पहला यूज़र फ्रेंडली बिज़नेस कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम था. इन्होंने ही कंप्यूटर सिस्टम में ग़लती के लिए बग शब्द का इस्तेमाल किया था.
10. आइस्क्रीम मेकर
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_c21875e3-89e6-4bab-b013-9b634b8134e4.jpg)
नैन्सी जॉनसन ने 1843 में आइसक्रीम फ्रीज़र का आविष्कार किया. उन्होंने जिस डिज़ाइन का पेटेंट कराया था, उनका आज भी इस्तेमाल किया जाता है.
11. बीयर
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_cca0186e-c260-4a29-8df2-80c75eeae82c.jpg)
बीयर की खोज एक प्राचीन मेसोपोटामियन महिला द्वारा की गई थी. इतिहासकार Jane Peyton का दावा है कि मेसोपोटामिया काल की एक महिला ने इसे पहली बार बनाया, बेचा और उसे पिया भी था.
12. ऑटोमेटिक डिशवॉशर
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_b2f631a3-064b-47df-b413-ab81909d2c55.jpg)
डिशवॉशर का आविष्कार जोसेफिन कोचरन ने 1887 में किया था. उनके द्वारा डिज़ाइन किया गया मॉडल अभी भी होटल और रेस्टोरेंट्स में इस्तेमाल किया जाता है.
13. सर्कुलर आरा
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_890b1112-b02a-4fa7-9554-e3e9a22fcf5b.jpg)
1810 के दशक में आरा मिल में उपयोग के लिए पहले सर्कुलर आरा के आविष्कारक का श्रेय तबीथा बैबिट को दिया जाता है.
14. एक्वेरियम
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_ebe2cb8c-7396-4e8d-aed2-aa5bdb03d331.jpg)
जीन विलेप्रेक्स-पावर एक समुद्री जीवविज्ञानी थीं, जिन्होंने 1832 में पहला एक्वेरियम बनाया था.
15. विंडशील्ड वाइपर
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_12b09d90-de35-46b3-8c5b-6ab039e48e22.jpg)
मैरी एंडरसन ने 1903 में विंडस्क्रीन वाइपर का आविष्कार किया था.
16. मेडिकल सिरिंज
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_8b600f81-469f-4f51-a6e8-2e9856f6b2a7.jpg)
17. ऑटोमेटिक रोटीमेकर
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_a771dadd-bc7f-481a-9c8a-6cc738fe7c4a.jpg)
2008 में प्रणोती नागरकर-इसरानी ने रोटिमैटिक नामक एक किचन रोबोट का आविष्कार किया, जो एक मिनट के भीतर रोटियां, टॉर्टिला, पिज्जा क्रस्ट और पूरियां बनाता है.
18. कार्बन डाइआक्साइड
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_f144d9f1-3ff6-469a-b282-1f675f56f148.jpg)
यूनिस न्यूटन फूटे वो पहली वैज्ञानिक थीं, जिन्होंने 1856 में हमारे वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा और जलवायु परिवर्तन के बीच संबंध बताया था. उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड के वार्मिंग गुणों और ‘ग्रीनहाउस प्रभाव’ की खोज की थी.
19. कॉफ़ी फ़िल्टर
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_538d5ec0-cd69-43a0-85a2-634c43d59fa2.jpg)
मेलिटा बेंट्ज़ एक जर्मन उद्यमी थीं, जिन्होंने कॉफी फिल्टर का आविष्कार किया था. उन्होंनेन कंपनी मेलिटा की स्थापना की जो आज भी कॉफी, कॉफी फिल्टर और कॉफी मशीन बेचती है.
20. अदृश्य कांच
![](https://wp.hindi.scoopwhoop.com/wp-content/uploads/2021/09/6142f7098a373a1f92944d5c_a3418518-5442-4bb3-bffe-74af15598c6d.jpg)
कैथरीन बूर ब्लोडेट एक शानदार रसायनज्ञ थीं. उन्होंने कांच की एक शीट के दोनों किनारों पर फिल्म की परतें जोड़कर ‘अदृश्य’ कांच का आविष्कार किया था. इस कांच का इस्तेमाल चश्मा, कैमरा लेंस और दूरबीन आदि में किया जाता है.
वाक़ई में महिलाओं का इस दुनिया को बदलने में एक बड़ा योगदान रहा है. अब आप भी जब वैज्ञानिकों और आविष्कारकों के बारे में सोचें, तो सिर्फ़ न्यूटन, आइंस्टीन ही नहीं, बल्कि इन महिला आविष्कारकों के नाम भी याद रखिएगा.