Brave Women From The Indian Armed Forces: भारतीय सशस्त्र बलों का हिस्सा बनने के लिए एक अलग ही प्रकार के धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्म-बलिदान की आवश्यकता होती है. शारीरिक रूप से थका देने वाला कठोर प्रशिक्षण होता है. उसे पास करने के बाद ही देश पर मर मिटने वाले जवान तैयार होते हैं.

लेकिन इस फ़ील्ड में भी महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित कर रही हैं. चलिए जानते हैं ऐसी महिलाओं के बारे में जिन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल हो इतिहास रचा. 

ये भी पढ़ें: इंडियन आर्मी का वो जवान जो कहलाता था स्टील मैन ऑफ़ इंडिया, डिफ़्यूज़ किए थे 250 से अधिक बम

1. पुनीता अरोड़ा (Punita Arora)

Punita Arora
motivateme.in

जनरल पुनीता अरोड़ा भारतीय सशस्त्र बलों में लेफ्टिनेंट जनरल का पद संभालने वाली पहली भारतीय महिला और भारतीय नौसेना की पहली महिला वाइस एडमिरल हैं.अपनी 37 वर्षों की सेवा में उन्होंने 15 पदक भी प्राप्त किए.

ये भी पढ़ें: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली कप्तान, जिन्होंने भारत की महिला क्रिकेटर्स को शिखर पर पहुंचाया

2. पद्मावती बंदोपाध्याय (Padmavathy Bandopadhyay)

Padmavathy Bandopadhyay
feminisminindia

पद्मावती बंदोपाध्याय डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज से बाहर आने वाली पहली महिला अधिकारी बन इतिहास रचा. वो भारतीय वायु सेना की पहली महिला एयर मार्शल हैं. इसके साथ ही वो 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अपनी असाधारण सेवा के लिए विशिष्ट सेवा पदक की प्राप्तकर्ता भी हैं.

3. हरिता कौर देओल (Harita Kaur Deol)

Harita Kaur Deol
navrangindia.blogspot.in

हरिता सिर्फ़ 22 साल की थीं, जब वो बिना को-पायलट के उड़ान भरने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला बनीं. उन्होंने 10,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरी और इतिहास रच दिया था.

4. दिव्या अजीत कुमार (Divya Ajith Kumar)

Divya Ajith Kumar
zeenews.india.com

दिव्या प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ प्राप्त करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला हैं.  25 साल की उम्र में इन्होंने 2015 के गणतंत्र दिवस परेड 154 अधिकारियों की सभी महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था. उस दौरान तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ मुख्य अतिथि थे.

5. मिताली मधुमिता (Mitali Madhumita)

Mitali Madhumita
oneindia.com

मिताली प्रतिष्ठित सेना पदक प्राप्त करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं. इन्होंने 2010 में काबुल दूतावास पर हुए हमले में कई घायल नागरिकों और सेना के जवानों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली थी.

6. प्रिया झिंगन (Priya Jhingan)

Priya Jhingan
thebetterindia.com

1992 में भारतीय सेना में शामिल होने वाली पहली कैडेट हैं प्रिया. भारतीय सेना ने भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की तुलना में बहुत बाद में महिलाओं की भर्ती शुरू की थी. उन्होंने ही महिलाओं को सेना में भर्ती करने की अनुमति देने के बारे में चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल सुनीथ फ्रांसिस रोड्रिग्स को पत्र लिखा था.  

7. गुंजन सक्सेना और श्रीविद्या राजन (Gunjan Saxena and Srividya Rajan)

Gunjan Saxena and Srividya Rajan
ndtv.com

फ्लाइट ऑफिसर गुंजन सक्सेना और फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्रीविद्या कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला पायलट बनीं. उन्होंने अपने चीता हेलीकॉप्टरों की मदद से युद्ध क्षेत्र से घायल सैनिकों को सुरक्षित निकालने का काम किया था. 

9. सोफिया कुरैशी (Sophia Qureshi)

Sophia Qureshi
cosmopolitan.in

सोफिया अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में 40 सदस्यीय सेना दल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी हैं. ये संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, रूस और चीन के साथ सैन्य अभ्यास करने वाली एकमात्र महिला कमांडर हैं.

10. गणेवे लालजी (Ganeve Lalji)

Ganeve Lalji
vamaindia.in

ये भारतीय सेना में Aide-de-camp के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला हैं. ये पद उन अधिकारियों को दिया जाता है, जिन्होंने कई चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना कर  अपनी क्षमता साबित की होती है.

12. दीपिका मिश्रा (Deepika Misra)

Deepika Misra
shethepeople.tv

दीपिका हेलीकॉप्टर एरोबेटिक टीम सारंग के लिए प्रशिक्षित होने वाली पहली IAF महिला पायलट हैं. ये दुनिया की चार हेलीकॉप्टर सैन्य प्रदर्शन टीम में से एक.

13. शांति तिग्गा (Shanti Tigga)

Shanti Tigga
scoopwhoop.com

शांति जब भारतीय सेना में शामिल होने वाली पहली जवान बनी तब वो 35 वर्ष की थी और उनके दो बच्चे थे. इन्होंने अपने सभी पुरुष सह-कैडेट्स को शारीरिक फिटनेस परीक्षणों में हरा दिया था.

14. निवेदिता चौधरी (Nivedita Choudhary)

Nivedita Choudhary
thebetterindia.com

निवेदिता माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी हैं.

15. अवनी चतुर्वेदी (Avani Chaturvedi)

Avani Chaturvedi
indiatoday.in

अवनी चतुर्वेदी अकेले सुपरसोनिक फ़ाइटर जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी हैं

16. आईएनएसवी तारिणी की पूरी महिला चालक दल (All-women crew of the INSV Tarini)

All-women crew of the INSV Tarini
Indian Express

भारतीय नौसेना की 6 बहादुर महिलाएं दुनिया का सफलतापूर्वक परिभ्रमण करने वाली पहली महिला भारतीय दल बनीं. लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी ने ‘नाविका सागर परिक्रमा’ अभियान का नेतृत्व किया था. चालक दल के अन्य सदस्यों में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, स्वाति पी., लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोद्दापति, एस. विजया देवी और पायल गुप्ता शामिल थीं. 

हमें इन बहादुर महिलाओं पर गर्व है.