First Woman PM In World : जब नेतृत्व करने की बात आती है, तो महिलाओं (Women) को लंबे समय से सेक्सिज्म और काफ़ी सारी चुनौतियां का सामना करना पड़ा है. तथ्यों की मानें, तो लगभग दुनिया के 35 प्रतिशत देशों में ही महिला शासक हैं. ये बात जानकर हैरानी होने के साथ ये भी विचार आता है कि अभी भी हमें दुनिया में महिलाओं को समानता दिलाने के लिए कितना लंबा सफ़र तय करना है. हालांकि, दुनिया में ऐसी बहुत सी महिलाएं रही हैं, जिन्होंने आगे से आगे बढ़कर अपने देश का नेतृत्व किया और बागडोर संभाली.

आज हम आपको दुनिया के अलग-अलग देशों की पहली महिला प्रधानमंत्रियों के बारे में आपको बताएंगे.

First Woman PM In World

1. सिरिमावो भंडारनायके

सिरिमावो भंडारनायके को श्रीलंका के साथ ही दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य साल 1960 में प्राप्त हुआ था. उन्हें सिरीमावो बंडरानाइक के नाम से भी जाना जाता है. वो श्रीलंका की फ्रीडम पार्टी की नेता थीं, जिन्होंने 1960 से 1965 तक पीएम की गद्दी संभाली. इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और लड़कियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई कार्य किए. 

grunge

2. इंदिरा गांधी

19 जनवरी 1966 का दिन भारत के इतिहास में एक बड़ी जगह रखता है. इस दिन इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं. वो 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनीं. 

nationalheraldindia

ये भी पढ़ें: मिलिए उन 8 धाकड़ महिलाओं से जो पुरुषों के वर्चस्व वाले प्रोफ़ेशन में झंडे गाड़ रही हैं

3. गोल्डा मेयर 

17 मार्च 1969 को 70 साल की गोल्डा मेयर इज़राइल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं. वे करीब चार साल तक इज़राइल की सत्ता में रहीं. यूक्रेन की राजधानी कीव में जन्मी गोल्डा मेयर को इजरायल की ‘दादी‘ कहा जाता था. कहते हैं कि 75 साल की उम्र में भी गोल्डा दिन में 18 घंटे काम करती थीं और उनका दिन सुबह 4 बजे ख़त्म होता था. 

wikipedia

4. एलिजाबेथ डॉमिटियन  

एलिजाबेथ डॉमिटियन ने मध्य अफ़्रीकी गणराज्य में 1975 से 1976 तक पीएम की कुर्सी संभाली. वो इस पद को संभालने वाली उस देश की अब तक की पहली और आख़िरी महिला थीं. 

emca

5. मारग्रेट थैचर

ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि यूरोप की पहली महिला प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर को दुनिया में ‘आयरन लेडी‘ के तौर पर जाना जाता है. उन्हें 4 मई 1979 के दिन पीएम पद के लिए चुना गया था. वो तीन बार ब्रिटेन की पीएम रह चुकी हैं. 

wikipedia

6. युजेनिया चार्ल्स

युजेनिया चार्ल्स एक डोमिनिकी राजनेता थीं, जिन्होंने 21 जुलाई 1980 से 14 जून 1995 तक डोमिनिका में पीएम का पद संभाला. वो डोमिनिका की पहली और अब तक की आख़िरी महिला पीएम थीं. 

twitter

ये भी पढ़ें: भारतीय महिलाओं द्वारा निर्मित वो 7 ऐतिहासिक इमारतें, जो अपने अंदर एक गौरवशाली इतिहास समेटे हैं

7. ग्रो हर्लेम ब्रंटलैंड

ग्रो हर्लेम ब्रंटलैंड नॉर्वे की 29वीं पीएम और पहली महिला पीएम बनी थीं. वो 1981, 1986-89, और 1990-96 तक नॉर्वे की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं. 

theelders

8. बेनज़ीर भुट्टो

बेनज़ीर भुट्टो 35 साल की उम्र में साल 1988 में पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं. हालांकि, बेनज़ीर केवल दो साल ही प्रधानमंत्री बनी रह पाई थी, क्योंकि साल 1990 में पाक राष्ट्रपति द्वारा उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया गया था. तीन साल बाद एक बार फिर उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. साल 1993 में बेनज़ीर फिर से पीएम बनीं, लेकिन 1996 में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे. बेनज़ीर जेल गईं और जेल से बाहर आईं तो अंत में उन्हें देश छोड़ना पड़ा. 

thefamouspeople

9. खालिदा ज़िया

ख़ालिदा जिया 1991 से 1996 और 2001 से 2006 तक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रही हैं. वह बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की वर्तमान अध्यक्ष और नेता हैं, जिसकी स्थापना 1978 में रहमान ने की थी.

deccanherald

10. जेनी शिप्ली

जेनी शिप्ली 1997 से 1999 तक न्यूज़ीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री रही हैं. राजनीति में प्रवेश करने से पहले, उन्होंने एक स्कूली शिक्षिका के रूप में काम किया और विभिन्न सामुदायिक संगठनों से जुड़ी रहीं.

wbur

11. किम कैंपबेल 

किम कैंपबेल ने 25 जून से 4 नवंबर, 1993 तक कनाडा के 19 वें प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया. कैंपबेल ये पद धारण करने वाली केवल पहली महिला हैं.

vox

12. यिंगलक चिनावाट

यिंगलक चिनावाट 2011 के आम चुनाव के बाद थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री और पिछले 60 वर्षों के इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी थीं. मई 2014 में थाईलैंड की सेना ने उन्हें पीएम पद से हटा दिया था. 

First Woman PM In World
bbc

ये सभी महिलाएं दुनियाभर के लिए एक मिसाल हैं.